By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: धामी सरकार ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग और राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का बढ़ाया कार्यकाल, देखिये आदेश।
Share
Notification Show More
Latest News
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश।
उत्तराखंड
रेखा आर्या ने जसपाल राणा के आवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।
उत्तराखंड
सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ, गांव वासी बोले -दशकों पुराना सपना हुआ साकार।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > धामी सरकार ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग और राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का बढ़ाया कार्यकाल, देखिये आदेश।
उत्तराखंडदेहरादून

धामी सरकार ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग और राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का बढ़ाया कार्यकाल, देखिये आदेश।

Web Editor
Last updated: 2025/02/24 at 3:34 PM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

धामी सरकार ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग और राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का बढ़ाया कार्यकाल, देखिये आदेश।

देहरादूनः- उत्तराखंड में एक तरफ भाजपा के कार्यकर्ता दायित्वों का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन दूसरी तरफ धामी सरकार फिलहाल दायित्व बंटवारे के मूड में नहीं दिखाई दे रही है. ऐसा शासन के आदेशों से साफ स्पष्ट हो रहा है. दरअसल धामी सराकर ने दो आयोग के अध्यक्षों के कार्यकाल को बढ़ाने का फैसला लिया है.

उत्तराखंड में धामी सरकार ने दो महत्वपूर्ण आयोग के अध्यक्ष पद पर कार्यकाल बढ़ाने का फैसला किया है. इसमें उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग और राज्य महिला आयोग शामिल है. आदेश के अनुसार, इन दोनों ही आयोग के अध्यक्षों का कार्यकाल हाल में ही खत्म हो गया था. ऐसे में इस पर निर्णय लेते हुए नए अध्यक्ष की तैनाती न होने तक इनके कार्यकाल को बढ़ाया गया है.

गीता खन्ना का कार्यकाल बढ़ा: उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग में अध्यक्ष पद के तौर पर गीता खन्ना जिम्मेदारी संभाल रही हैं. जिनका कार्यकाल 6 जनवरी 2025 को ही समाप्त हो गया था. लेकिन इसके बावजूद नए अध्यक्ष की तैनाती को लेकर सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है. ऐसे में उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के कामों में आ रही कठिनाई को देखते हुए अब नए अध्यक्ष की तैनाती नहीं होने तक गीता खन्ना को ही उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कुसुम कंडवाल का कार्यकाल बढ़ा: इसी तरह उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर भी कुसुम कंडवाल का कार्यकाल बढ़ाया गया है. कुसुम कंडवाल का कार्यकाल भी 6 जनवरी 2025 को खत्म हो गया था. इसके बावजूद भी इस पद पर नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की गई थी. इसी को देखते हुए अब कुसुम कंडवाल को ही राज्य महिला आयोग की जिम्मेदारी देखते रहने से जुड़ा आदेश जारी हुआ है।

खास बात यह है कि पिछले लंबे समय से भारत जनता पार्टी के कार्यकर्ता सरकार में दायित्व की राह देख रहे हैं. कई बार इसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी हुई है. ऐसे में जिस तरह अब विभिन्न आयोग के अध्यक्ष पद पर कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है, उससे यह साफ है कि सरकार फिलहाल नए लोगों को जिम्मेदारी देने के मूड में नहीं है. खास बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी संगठन के स्तर पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए जाने से जुड़े बयान दिए जाते रहे हैं. लेकिन बड़े स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को दायित्व देने से जुड़ा फैसला अब तक नहीं हो पाया है.

You Might Also Like

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात।

मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश।

रेखा आर्या ने जसपाल राणा के आवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।

सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ, गांव वासी बोले -दशकों पुराना सपना हुआ साकार।

TAGGED: Dhami government extended the tenure of the chairperson of the State Child Rights Protection Commission and the State Women's Commission, see the order.
Web Editor February 24, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को लिखा पत्र, राज्य सरकार के अधीन कार्यरत विवाहित कर्मचारियों का कराएं यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण।
Next Article पीएम मोदी का 27 फरवरी को उत्तराखंड दौरा स्थगित, अब 5 मार्च को आ सकते हैं।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
उत्तराखंड June 16, 2026
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात।
उत्तराखंड June 15, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश।
उत्तराखंड June 15, 2026
रेखा आर्या ने जसपाल राणा के आवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।
उत्तराखंड June 14, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात।
  • मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश।
  • रेखा आर्या ने जसपाल राणा के आवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।
  • सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ, गांव वासी बोले -दशकों पुराना सपना हुआ साकार।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,236)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (782)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (766)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (708)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (684)
February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
« Jan   Mar »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?