प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक।

प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक। सम्मेलन में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों से हो सार्थक संवाद-प्रमुख सचिव 13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय के नित्यानंद ऑडिटोरियम में आयोजित होगा सम्मेलन। देहरादून:- प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन-2026 की तैयारियों के संबंध में गठित समिति की…

Web Editor Web Editor

विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएः मुख्य सचिव।

विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाएः मुख्य सचिव शिक्षा विभाग भी विदेशी भाषाओं के लिए करेगा कार्ययोजना तैयार देहरादून:- मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में प्रदेश के युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण प्रदान करने तथा उनके लिए रोजगार के नए अवसर विकसित करने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ…

Web Editor Web Editor

उत्तराखंड में तंबाकू एवं निकोटिन युक्त गुटखा-पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध।

उत्तराखंड में तंबाकू एवं निकोटिन युक्त गुटखा-पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध। देहरादून:- उत्तराखंड में जनस्वास्थ्य की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने तंबाकू एवं निकोटिन युक्त गुटखा-पान मसाला उत्पादों पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाए जाने का आदेश जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय…

Web Editor Web Editor

Editor's Pick

Weather
21 °C
Dehradun
scattered clouds
21° _ 21°
91%
2 km/h
Wed
21 °C
Thu
27 °C
Fri
27 °C
Sat
28 °C
Sun
27 °C

Follow US

Most Read

Discover Categories

Sponsored Content

संघर्ष और समर्पण के सीख देता है खेल : रेखा आर्या

संघर्ष और समर्पण के सीख देता है खेल : रेखा आर्या उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ देहरादून, 30 मई। खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 200 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सचिवालय कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा शनिवार और रविवार के अवकाश के दिन आयोजित यह प्रतियोगिता हमें यह संदेश देती है कि काम जितना जरूरी है खेल भी शरीर के लिए उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेल हमें परिश्रम, संघर्ष और समर्पण जैसे गुण सिखाता है जो जीवनपर्यंत हमारे काम आते हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद प्रदेश में ऐसी खेल संस्कृति का विकास हुआ है कि अब हमारा कोई भी स्टेडियम एक दिन के लिए भी सूना नहीं रहता । हर जगह नियमित रूप से खिलाड़ी अभ्यास करने आ रहे हैं और राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं लगातार आयोजित हो रही है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने में जुटी हुई है और पदक विजेताओं को सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण व आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी जैसे प्रावधानों ने युवाओं को खेल को करियर के रूप में अपनाने की प्रेरणा दी है। खेल मंत्री ने कहां कि उत्तराखंड में जिस तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल ढांचा विकसित हुआ है, उसे देखते हुए आने वाले समय में कॉमनवेल्थ और ओलंपिक जैसे खेलों की कुछ खेल प्रतिस्पर्धाओं की मेजबानी का अवसर मिलने की आशा हम कर सकते हैं। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष हीरा सिंह बसेड़ा, महासचिव प्रमोद कुमार, प्रभारी जिला खेल अधिकारी रविंदर भंडारी, भूपेंद्र बसेड़ा, सत्येंद्र सिंह सजवाण, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी पुनीता, संजय जोशी आदि उपस्थित रहे।

Web Editor Web Editor

सुष्मिता सेन को आया Heart attack, हुई थी एंजियोप्लास्टी, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने खुलासा किया है कि उन्हें हाल ही में हार्ट अटैक आया। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी हैं। हालांकि अब उनकी तबियत…

Web Editor Web Editor

कावड़ मेला हुआ खत्म,करोड़ो कावड़िये घाटों पर छोड़ गये कई हजार मैट्रिक टन कूड़ा,नगर निगम ने शुरू किया सफाई अभियान

कावड़ मेला हुआ खत्म,करोड़ो कावड़िये घाटों पर छोड़ गये कई हजार मैट्रिक टन कूड़ा,नगर निगम ने शुरू किया सफाई अभियान। हरिद्वार- कांवड मेला खत्म होने के बाद धर्म नगरी हरिद्वार में गंगा घाटों से लेकर हाइवे तक गंदगी और कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। करोड़ों की संख्या में हरिद्वार पहुंचे शिव भक्त कांवड़िए कई हजार मैट्रिक टन कूड़ा धर्मनगरी में छोड़ गए हैं। जिसके बाद नगर निगम के लिए शहर को साफ करना बड़ी चुनौती बन गया है। नगर निगम की कई टीमें दिन-रात अभियान के तहत गंगा घाटों और रास्तों को साफ करने में लगी हुई है। नगर आयुक्त के मुताबिक 6 हज़ार मेट्रिक टन कूड़ा अब तक उठा लिया गया है और जल्द से जल्द पूरे कूड़े को साफ कर दिया जाएगा। क्योंकि कावड़ मेला हमेशा से चैलेंजिंग रहता है इसलिए लगभग कवर्ड मेला शुरू होने से पहले हमने अपनी प्लानिंग शुरू कर दी थी पूरा मेला क्षेत्र को हमने 7 सेक्टर में विभाजित किया था जिसमें 7 नोडल अधिकारी और उनके तीन शिफ्टों में काम करने वाले सफाई कर्मचारी पॉइंट किए गए थे और कावड़ के दौरान लगभग तीन पारियों में कूड़ा उठाया भी गया है और अब समाप्ति के बाद भी सभी को निर्देश दिए गए हैं 24 घंटे के अंदर निगम क्षेत्र से सारा कूड़ा उठा लिया जाए लगभग 85% कूड़ा निगम कर्मचारी द्वारा उठा भी लिया गया है बाकी अन्य घाटों पर पड़े कूड़े को उठाने का कार्य भी किया जा रहा है हमारे द्वारा मच्छर मक्खी बीमारियां शहर में न फैले उसके लिए भी कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है।

Web Editor Web Editor

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने संसद में उठाया देश के विभिन्न हिस्सों में आई आपदा के संबंध में प्रश्न

देहरादून: सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल ने आज संसद मे विभिन्न विषयों पर चर्चा मे भाग लिया ।सांसद नरेश बंसल ने संसद मे प्रश्नकाल के दौरान भारत के विभिन्न…

Web Editor Web Editor

अभिनेता राजकुमार राव पत्नी पत्रलेखा के साथ पहुंचे परमार्थ निकेतन आश्रम

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजकुमार राव और उनकी अभिनेत्री धर्मपत्नी पत्रलेखा स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने परमार्थ गंगा आरती और अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। साथ ही सात्विक भोजन और उत्तराखंड के मिलेट्स का आनंद भी लिया।राजकुमार राव ने कहा कि वह परमार्थ की गंगा आरती में सम्मिलित होने आए थे। लेकिन यहां योग का महोत्सव चल रहा है। जिसके चलते अब वह भी विश्व के 75 देशों से आए साधकों के साथ योग की विधाएं सीख रहे हैं। कहा कि इतने देशों के लोगों का विश्वास जीतना, उन्हें सुरक्षित रूप से एक सप्ताह तक प्रेम से रखना अद्भुत है। उन्हें भारतीय ज्ञान, योग, ध्यान और संस्कृति के दर्शन कराना वास्तव में भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी सेवा है। यहां पर विदेशी संस्कृति को जीने वाले लोग मिलकर बिना किसी शिकायत के प्रेम से योग कर रहे हैं, ध्यान लगा रहे हैं, भारतीय परंपरा और परिधानों का आनंद ले रहे हैं। कहा कि वास्तव में जो हम पर्दे पर फिल्मों के माध्यम से दिखाने की कोशिश करते हैं, उस शांति, प्रेम और सद्भाव को लोग यहां जी रहे हैं।अभिनेत्री पत्रलेखा ने कहा कि परमार्थ गंगा आरती का दो दिनों का अनुभव अद्भुत रहा। वह आगामी अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में पूरे सात दिन प्रतिभाग करने का प्रयास करेंगी। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने दोनों कलाकारों को फिल्मों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर अभिनंदन किया।

Web Editor Web Editor