By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: देवभूमि में ‘‘अतिथि देवो भवः’’ की भावना से होगा तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं का स्वागत -डीएम
Share
Notification Show More
Latest News
एकल महिलाओं के लिए वरदान बनेगी स्वरोजगार योजना : रेखा आर्या
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक।
उत्तराखंड
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
उत्तराखंड
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
उत्तराखंड
विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > देवभूमि में ‘‘अतिथि देवो भवः’’ की भावना से होगा तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं का स्वागत -डीएम
उत्तराखंड

देवभूमि में ‘‘अतिथि देवो भवः’’ की भावना से होगा तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं का स्वागत -डीएम

Web Editor
Last updated: 2025/04/03 at 3:00 PM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाने में जुटा जिला प्रशासन।

यात्रा रजिस्ट्रेशन काउंटर जस्ट होंगे डबल।

पोर्टल देरी के कारण श्रद्धालुओं को न बितानी पड़े टूरिस्ट कैंप में रातें

विश्राम, टॉयलेट और खाने की करनी है हमें संतुलित व्यवस्था

फंड की कमी के कारण व्यवस्था में न रहे कमी, जिला प्रशासन करेगा गैप फंडिंग, विभाग बताएं अपनी रिक्वायरमेंट, डीएम ने दिए निर्देश।

यात्री सुविधा के लिए ऋषिकेश में 30 और विकासनगर में लगेंगे 20 रजिस्ट्रेशन काउंटर।

राउंड-द-क्लॉक होगा यात्री रजिस्ट्रेशन, ऑपरेटर और नेटवर्क की रहेगी प्रोपर व्यवस्था।

163 बीएनएसएस से बाध्यकारी बनाएं जाएंगा उक्त निर्देशों को-डीएम

डीएम ने दिए निर्देश, प्राथमिकता से हो पूरी यात्रा व्यवस्थाएं।

देवभूमि में ‘‘अतिथि देवो भवः’’ की भावना से होगा तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं का स्वागत -डीएम

देहरादून:-  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में आगामी चारधाम यात्रा को सरल, सुगम और सुरक्षित संचालन को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने ऋषिपर्णा सभागार में यात्रा से जुड़े तमाम विभागों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने विभागों को चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि फंड के कारण यात्रा व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। विभागों को अतिरिक्त फंड की आवश्यकता होगी तो जिला प्रशासन फंड की व्यवस्था भी करेगा। उन्होंने विभागों को अपनी डिमांड तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

चारधाम यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने ऋषिकेश और विकासनगर में वाहनों की पार्किंग, यात्रियों की ठहरने की क्षमता, रजिस्ट्रेशन व्यवस्था, सड़क, पेयजल, पार्किंग, परिवहन, भोजन, शौचालय सहित यात्रा से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि सड़कों पर डायवर्जन एवं कियोस्क प्वांइट पर स्मूथ ट्रैफिक मूवमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। होटल, धर्मशाला, गुरूद्वारा एवं ट्रॉजिंट कैंप में श्रद्वालुओं के भोजन, पानी, शौचालय सहित ठहरने की उचित प्रबंध किए जाए। निर्माण एवं मरम्मत कार्यो को समय से पूरा कराया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ऋषिकेश और विकास नगर में रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ाने के साथ राउंड-द-क्लॉक काउंटर संचालन की व्यवस्था की जाए। पोर्टल में देरी के कारण श्रद्धालुओं को टूरिस्ट कैंप में रातें न बितानी पडे। जिलाधिकारी ने कहा कि 163 बीएनएसएस से उक्त निर्देशों को बाध्यकारी बनाया जाएगा। ऋषिकेश में काउंटर बढाकर 30 किए जाए और विकासनगर में 20 काउंटर लगाए जाए। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर एक के बजाय दो कार्मिक तैनात करें। नेटवर्क का उचित प्रबंध किया जाए। साथ ही ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पुख्ता भी प्रबंध किए जाए। ताकि श्रद्धालुओं को पंजीकरण की त्वरित एवं उचित सुविधा मिले और किसी को परेशानी न हो। यात्री वाहनों की फिटनेस के साथ ग्रीन कार्ड जारी किए जाए। चारधाम यात्रा मार्ग पर यात्री वाहनों के लिए सुबह 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक और माल वाहनों के लिए रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक का समय निर्धारित किया जाए। पर्यटन और परिवहन विभाग आपसी समन्वय बनाते हुए वाहनों की ट्रिप कार्ड जनरेशन के लिए मैनुअल व्यवस्था भी रखें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यात्रा रूट पर जो भी कमियां है, उनको तत्काल दूर करें। तीर्थयात्रियों की सुविधा और उनको आवश्यक जानकारी प्रेषित करने के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर एलईडी की व्यवस्था की जाए। नगर क्षेत्र में नगर निगम एवं अन्य स्थानों पर लोनिवि के माध्यम एलईडी लगवाए जाए। इसके लिए जिला प्रशासन पर्याप्त फंड देगा। स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सक एवं एंबुलेंस की तैनाती के साथ ही हेल्थ एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए। यात्रियों के होर्डिंग एरिया और यात्रा रूट पर टीटीएसपी, वाटर एटीएम, टैंकर सहित पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसपी जया बलूनी, अपर जिलाधिकारी जय भारत, एसडीएम मसूरी अनामिका, एसडीएम ऋषिकेश स्मृता परमार, एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार, सीएमओ डा0 मनोज कुमार, आरटीओ सुनील शर्मा, ईई लोनिवि बी. दिवेद्वी, डीटीडीओ सीमा नौटियाल, डीएसओ केके अग्रवाल सहित यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

एकल महिलाओं के लिए वरदान बनेगी स्वरोजगार योजना : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक।

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।

विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या

TAGGED: Pilgrims and devotees will be welcomed in Devbhoomi with the spirit of "Atithi Devo Bhava" - DM
Web Editor April 3, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article डबल इंजन का दम – बीते एक साल में बनी 814 किमी लंबी ग्रामीण सड़कें, उत्तराखंड में पीएमजीएसवाई योजना की प्रगति को केंद्र सरकार ने सराहा।
Next Article जन भावनाओं के अनुरूप नाम परिवर्तन करने पर हरिद्वार के जनमानस ने किया मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

एकल महिलाओं के लिए वरदान बनेगी स्वरोजगार योजना : रेखा आर्या
उत्तराखंड February 10, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक।
उत्तराखंड February 9, 2026
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
उत्तराखंड February 7, 2026
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
उत्तराखंड February 7, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • एकल महिलाओं के लिए वरदान बनेगी स्वरोजगार योजना : रेखा आर्या
  • मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक।
  • टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
  • टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
  • विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,103)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (700)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (684)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (639)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (612)
April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Mar   May »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?