By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्कूलों में मनाया जायेगा सेवा पखवाड़ा।
Share
Notification Show More
Latest News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण।
उत्तराखंड
रेखा आर्य ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए की 22 लाख रुपये की घोषणाएं।
उत्तराखंड
देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या
उत्तराखंड
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया वात्सल्य योजना के 2 महीने का पैसा
उत्तराखंड
उपलब्धियां का कालखंड रहे सरकार के चार साल रेखा आर्या
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्कूलों में मनाया जायेगा सेवा पखवाड़ा।
उत्तराखंड

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्कूलों में मनाया जायेगा सेवा पखवाड़ा।

Web Editor
Last updated: 2025/08/22 at 2:57 PM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्कूलों में मनाया जायेगा सेवा पखवाड़ा।

आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूलों का शीघ्र तैयार करें आगणनः डॉ. धन सिंह रावत

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्कूलों में मनाया जायेगा सेवा पखवाड़ा

देहरादून:- प्रदेशभर में प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुये विद्यालयों के पुनर्निर्माण व मरम्मत के लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र विस्तृत आगणन तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं, ताकि क्षतिग्रस्त विद्यालयों की मरम्मत की जा सके। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जायेगा। इसके लिये जनपद व ब्लॉक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये गये।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त हुये विद्यालयों की जानकारी विभागीय अधिकारियों से ली। उन्होंने माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों, दीवारों, छतों, प्रांगण, बाउंड्रीवॉल आदि परिसम्पतियों की मरम्मत को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए अधिकारियों को पांच दिन के भीतर विस्तृत आगणन (एस्टिमेट) तैयार कर शिक्षा महानिदेशालय को भेजने के निर्देश दिये, ताकि आपदा मोचन निधि से जारी धनराशि से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त विद्यालयों के निर्माण व मरम्मत कार्य के लिये धन की कमी आड़े नहीं आयेगी, यदि आवश्यकता पड़ी तो आपदा मद से पुनर्निर्माण कार्यों के लिये और धनराशि स्वीकृत की जायेगी।

बैठक में डॉ. रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर के विद्यालयों में ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत विद्यालयों में विभिन्न जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, साथ्ज्ञ ही विशेष स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण गतिविधियाँ, नशामुक्ति जागरूकता रैलियाँ, डिजिटल शिक्षा के प्रचार-प्रसार तथा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जैसे कार्यक्रम भी संचालित किये जायेंगे। उन्होंने सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये कि सेवा पखवाड़े के सभी कार्यक्रम समन्वय एवं सहभागिता की भावना के साथ संचालित किये जाय और इस दौरान ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी गतिविधियों की निगरानी की जाय और इसका फॉलोअप भी लिया जाय। डॉ. रावत ने कहा कि शिक्षा विभाग केवल पठन-पाठन तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों के संवर्धन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल सती, अपर निदेशक एससीईआरटी पदमेन्द्र सकलानी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण।

रेखा आर्य ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए की 22 लाख रुपये की घोषणाएं।

देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया वात्सल्य योजना के 2 महीने का पैसा

उपलब्धियां का कालखंड रहे सरकार के चार साल रेखा आर्या

TAGGED: Service fortnight will be celebrated in schools from 17 September to 2 October.
Web Editor August 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पदक विजेताओं को नगद इनाम राशि 29 अगस्त को मिलेगी : रेखा आर्या
Next Article थराली आपदा : राहत एवं बचाव कार्यों में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण।
उत्तराखंड March 27, 2026
रेखा आर्य ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए की 22 लाख रुपये की घोषणाएं।
उत्तराखंड March 27, 2026
देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या
उत्तराखंड March 26, 2026
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया वात्सल्य योजना के 2 महीने का पैसा
उत्तराखंड March 24, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण।
  • रेखा आर्य ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए की 22 लाख रुपये की घोषणाएं।
  • देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या
  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया वात्सल्य योजना के 2 महीने का पैसा
  • उपलब्धियां का कालखंड रहे सरकार के चार साल रेखा आर्या

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,158)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (736)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (716)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (661)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (638)
August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul   Sep »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?