By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: आजीविका व स्वरोजगार पर फोकस, जिला योजना 2026–27 को मिली स्वीकृति।
Share
Notification Show More
Latest News
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम: रेखा आर्या
उत्तराखंड
प्रदेश में 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को गौ सदनों के माध्यम से दिया जा रहा सुरक्षित आश्रय – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा का अवसर, विज्ञप्ति हुईं जारी, 9 अक्टूबर तक करें आवेदन।
उत्तराखंड
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने धान खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर की बैठक, 7 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का रखा गया लक्ष्य।
उत्तराखंड
प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > आजीविका व स्वरोजगार पर फोकस, जिला योजना 2026–27 को मिली स्वीकृति।
उत्तराखंड

आजीविका व स्वरोजगार पर फोकस, जिला योजना 2026–27 को मिली स्वीकृति।

Web Editor
Last updated: 2026/05/02 at 5:03 PM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

आजीविका व स्वरोजगार पर फोकस, जिला योजना 2026–27 को मिली स्वीकृति।

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में जिला योजना पास, रोजगार सृजन पर जोर।

कृषि, सड़क, पेयजल और रोजगार योजनाओं को बढ़ावा, पिथौरागढ़ की नई विकास रूपरेखा तय

क्लस्टर आधारित विकास पर बल, ₹7173.70 लाख की जिला योजना अनुमोदित

पिथौरागढ़:- जनपद पिथौरागढ़ में वर्ष 2026–27 के लिए जिला योजना को अंतिम रूप देते हुए कुल ₹ 7173.70 लाख के बजट के साथ समग्र विकास का रोडमैप तैयार किया गया है। इस प्रस्तावित परिव्यय में सामान्य मद में ₹ 5035.60 लाख, SCSP में ₹ 1712.40 लाख तथा TSP में ₹ 425.70 लाख का प्रावधान किया गया है।

यह जिला योजना माननीय प्रभारी मंत्री श्रीमती रेखा आर्य (बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण) की अध्यक्षता में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में अनुमोदित की गई। बैठक में इस वर्ष पारंपरिक निर्माण कार्यों के साथ-साथ आजीविका संवर्धन एवं स्वरोजगार को विशेष प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।

बैठक प्रारंभ होने से पूर्व माननीय प्रभारी मंत्री को पुलिस टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। तत्पश्चात जिलाधिकारी श्री आशीष कुमार भटगांई द्वारा उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया गया।

जिला योजना के अंतर्गत कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन एवं सहकारिता क्षेत्रों में बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

योजना में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल किए गए हैं, जिनमें ग्राम पंचायतों में फसलों की सुरक्षा हेतु चेन लिंक फेंसिंग, महिला स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण हेतु प्रावधान, पशुपालकों के लिए बकरी पालन यूनिट, लाभार्थियों हेतु कुक्कुट पालन सहायता, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत नई सड़कों का निर्माण, पुल-पुलियों का निर्माण, तथा मार्गों के पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्य प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त नई पेयजल योजनाएं, पर्यटन एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा बागवानी विकास के लिए भी बजट निर्धारित किया गया है।

जिला योजना को भौतिक, सामाजिक, आजीविका एवं अन्य चार प्रमुख क्षेत्रों में संतुलित रूप से विभाजित किया गया है। भौतिक क्षेत्र के अंतर्गत सड़क, पेयजल, सिंचाई एवं ऊर्जा पर विशेष ध्यान दिया गया है, जबकि सामाजिक क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। वहीं, आजीविका क्षेत्र में रोजगार आधारित योजनाओं को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिला योजना के अंतर्गत महिला अस्पताल में लिफ्ट स्थापना का प्रस्ताव शामिल किया गया है। बजट प्राप्त होते ही कार्य प्रारंभ कर इसे वर्ष के अंत तक पूर्ण कर जनपदवासियों को समर्पित किया जाएगा।

माननीय प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि योजनाओं को क्लस्टर आधारित दृष्टिकोण एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। साथ ही, अधूरे एवं प्रचलित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार भौतिक क्षेत्र में सर्वाधिक निवेश हुआ है, जबकि आजीविका क्षेत्र में निरंतर वृद्धि दर्ज की गई है, जिसे इस वर्ष भी प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक के अंत में माननीय मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि प्राप्त बजट का जनहित में प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा योजनाओं का लाभ शीघ्रातिशीघ्र जनपद के नागरिकों तक पहुंचाया जाए।

बैठक में विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, विधायक गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा, जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई, प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा, महापौर पिथौरागढ़ कल्पना देवलाल, ब्लॉक प्रमुख कनालीछीना महिमन कन्याल, ब्लॉक प्रमुख डीडीहाट नरेंद्र सिंह धामी, ब्लॉक प्रमुख धारचूला मंजुला बुदियाल, ब्लॉक प्रमुख बेरीनाग संगीता चन्याल सहित समस्त विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम: रेखा आर्या

प्रदेश में 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को गौ सदनों के माध्यम से दिया जा रहा सुरक्षित आश्रय – मुख्यमंत्री

अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा का अवसर, विज्ञप्ति हुईं जारी, 9 अक्टूबर तक करें आवेदन।

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने धान खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर की बैठक, 7 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का रखा गया लक्ष्य।

प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री

TAGGED: District Plan 2026–27 approved., Focus on livelihood and self-employment
Web Editor May 2, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कल आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट।
Next Article आयुक्त गढ़वाल एवं आईजी गढ़वाल द्वारा की गई श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम: रेखा आर्या
उत्तराखंड September 26, 2026
प्रदेश में 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को गौ सदनों के माध्यम से दिया जा रहा सुरक्षित आश्रय – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड September 24, 2026
अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा का अवसर, विज्ञप्ति हुईं जारी, 9 अक्टूबर तक करें आवेदन।
उत्तराखंड September 24, 2026
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने धान खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर की बैठक, 7 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का रखा गया लक्ष्य।
उत्तराखंड September 24, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम: रेखा आर्या
  • प्रदेश में 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को गौ सदनों के माध्यम से दिया जा रहा सुरक्षित आश्रय – मुख्यमंत्री
  • अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा का अवसर, विज्ञप्ति हुईं जारी, 9 अक्टूबर तक करें आवेदन।
  • खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने धान खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर की बैठक, 7 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का रखा गया लक्ष्य।
  • प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,296)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (829)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (815)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (760)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (738)
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr   Jun »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?