By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: “आंगन का मिलन” कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान- रेखा आर्या।
Share
Notification Show More
Latest News
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
सोमेश्वर में विधानसभा स्तरीय विधायक चैंपियंस ट्रॉफी के शुभारंभ समारोह में पहुंचीं खेल मंत्री रेखा आर्या,उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
उत्तराखंड
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
उत्तराखंड
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान- रेखा आर्या।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > “आंगन का मिलन” कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान- रेखा आर्या।
उत्तराखंड

“आंगन का मिलन” कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान- रेखा आर्या।

Web Editor
Last updated: 2026/09/20 at 3:23 PM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

“आंगन का मिलन” कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान-रेखा आर्या।

कार्यक्रम में किसी स्तर लापरवाही आती है सामने तो जिम्मेदार अधिकारियो से तलब किया जाएगा स्पष्टीकरण-रेखा आर्या

जनपद के 1,860 आंगनबाड़ी केन्द्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन सेवा”,विभागीय योजनाओं से किया जाएगा लाभान्वित-रेखा आर्या

अल्मोड़ा:-  “सेवा संकल्प अभियान”के अंतर्गत पूरे प्रदेशभर में विभिन्न कार्यकर्मो का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी के निमित्त सूबे की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या को “आंगन का मिलन”कार्यक्रम का प्रदेश संयोजक भी बनाया गया है।

जनपद अल्मोड़ा पहुंची काबीना मंत्री ने रविवार को विकास भवन में कार्यक्रम को लेकर विभागीय अधिकारियो और जनपतिनिधियों के साथ बैठक आहूत की। बैठक में आयोजन की क्या रूप रेखा रहने वाली है इसपर बिंदुवार चर्चा की।

मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में कुल 1860 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे है जिनमे यह कार्यक्रम संपादित होंगे। कार्यक्रम के जरिये लोगों को केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं कि जानकारी दी जाएगी। इस दौरान पोषण आहार एवं टेक होम राशन वितरण, गोद भराई, जन्मोत्सव, स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, बच्चों की वृद्धि निगरानी के साथ मातृ-शिशु स्वास्थ्य तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी।साथ ही लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया जाएगा। अभियान में अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

मंत्री ने कहा की आज देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में महिलाओं, शिशुओ, बालिकाओं के लिए अनेक ऐसी कल्याणकारी योजनाए संचालित की जा रही है जिनका लाभ उन्हें प्राप्त हो रहा है। कहा की सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के साथ यहाँ अध्यनरत बच्चों को बेहतर माहौल प्रदान कर रही है।

विभागीय मंत्री ने कहा की अधिकारी इसे सिर्फ़ एक कार्यक्रम ना समझते हुए इसकी गंभीरता को समझें। कहा की ऐसे में जरुरी है कि जिले के सभी केंद्रों में मनाए जाने वाले इस अभियान को लेकर पूर्व से सभी तैयारी सुनिश्चित कर ली जाए ताकि कार्यक्रम में किसी स्तर पर लापरवाही या परेशानी उत्पन्न ना हो। कहा की यदि किसी स्तर पर कोई लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियो से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिला अध्यक्ष रानीखेत घनश्याम भट्ट,जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गेड़ा,मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अल्मोड़ा पूनम पालीवाल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रानीखेत हेमा नेगी,जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, जिला महामंत्री महिला मोर्चा कविता शाह, वंदना आर्य, मंडल अध्यक्ष स्याही देवी गणेश जलाल, नवीन बिष्ट, राहुल कुमार, ममता भट्ट सहित विभागीय अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

सोमेश्वर में विधानसभा स्तरीय विधायक चैंपियंस ट्रॉफी के शुभारंभ समारोह में पहुंचीं खेल मंत्री रेखा आर्या,उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।

मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित।

आंगनबाड़ी केंद्र ना रहे केवल बच्चों की शिक्षा और पोषण का केंद्र, बल्कि माताओं, बच्चों और परिवारों के लिए बने जागरूकता का मंच-रेखा आर्या

TAGGED: beneficiaries will be honoured - Rekha Arya., Information about central/state sponsored schemes will be given in the "Angan Ka Milan" programme
Web Editor September 20, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित।
Next Article श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड September 20, 2026
सोमेश्वर में विधानसभा स्तरीय विधायक चैंपियंस ट्रॉफी के शुभारंभ समारोह में पहुंचीं खेल मंत्री रेखा आर्या,उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
उत्तराखंड September 20, 2026
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
उत्तराखंड September 20, 2026
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान- रेखा आर्या।
उत्तराखंड September 20, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
  • सोमेश्वर में विधानसभा स्तरीय विधायक चैंपियंस ट्रॉफी के शुभारंभ समारोह में पहुंचीं खेल मंत्री रेखा आर्या,उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
  • श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
  • “आंगन का मिलन” कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान- रेखा आर्या।
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,292)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (823)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (809)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (755)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (733)
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?