By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: प्रधानमंत्री जी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान : रेखा आर्या
Share
Notification Show More
Latest News
विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, ‎राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया अंतिम मतदाता रोल।
उत्तराखंड
नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक, महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर होगा मंथन
उत्तराखंड
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र।
उत्तराखंड
सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > प्रधानमंत्री जी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान : रेखा आर्या
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री जी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान : रेखा आर्या

Web Editor
Last updated: 2026/10/05 at 2:17 PM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री जी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान : रेखा आर्या

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने 7 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में शत-प्रतिशत लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश

देहरादून: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मनाए जा रहे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम को लेकर आज सचिवालय में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने समीक्षा बैठक की।बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। अधिकारियों द्वारा अपने-अपने जनपदों में अभी तक आयोजित किए जा चुके ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में संचालित करीब 20 हजार आंगनवाड़ी केंद्रों में से 13 हजार से अधिक केंद्रों पर ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘ अंत्योदय के संकल्प के अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे इसे सुनिश्चित कर लिया जाए।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ‘आंगन का मिलन’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से मातृशक्ति, किशोरियों और नन्हे-मुन्ने बच्चों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का माध्यम है। इसके माध्यम से सरकार और लाभार्थियों के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुंकि 7 अक्टूबर कार्यक्रम की अंतिम तिथि है ऐसे मे जिन भी जनपदों में आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना शेष रह गया है, वहां शत-प्रतिशत लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित कर कार्यक्रम को पूर्ण कर लिया जाए, साथ ही उन्होंने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की गूगल मैपिंग भी शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम की प्रगति एवं आयोजन स्थलों का प्रभावी डिजिटल रिकॉर्ड सुनिश्चित किया जा सके।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।राज्य सरकार भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल तक पहुंचाने का काम कर रही है।

बैठक में अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह जी, निदेशक बंसीलाल राणा जी सहित समस्त जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

You Might Also Like

विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, ‎राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया अंतिम मतदाता रोल।

नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक, महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर होगा मंथन

उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र।

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान।

TAGGED: Sabka Vikas' into reality: Rekha Arya, The 'Angan Ka Milan' campaign is translating the Prime Minister's resolve of 'Sabka Saath
Web Editor October 5, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article
Next Article सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, ‎राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया अंतिम मतदाता रोल।
उत्तराखंड October 6, 2026
नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक, महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर होगा मंथन
उत्तराखंड October 6, 2026
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 6, 2026
मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र।
उत्तराखंड October 5, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, ‎राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया अंतिम मतदाता रोल।
  • नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक, महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर होगा मंथन
  • उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र।
  • सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,304)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (836)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (820)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (769)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (744)
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?