By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: इगास के बहाने बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान, धाद के पुनरुत्थान कार्यक्रम में सजा संस्कृति और शिक्षा का संगम।
Share
Notification Show More
Latest News
लोकसंस्कृति हमारी पहचान और अमूल्य धरोहर, इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ।
उत्तराखंड
इगास के बहाने बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान, धाद के पुनरुत्थान कार्यक्रम में सजा संस्कृति और शिक्षा का संगम।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने गंगा की स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की।
उत्तराखंड
आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > इगास के बहाने बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान, धाद के पुनरुत्थान कार्यक्रम में सजा संस्कृति और शिक्षा का संगम।
उत्तराखंड

इगास के बहाने बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान, धाद के पुनरुत्थान कार्यक्रम में सजा संस्कृति और शिक्षा का संगम।

Web Editor
Last updated: 2026/11/22 at 2:13 PM
Web Editor  - Media
Share
7 Min Read
SHARE

इगास के बहाने बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान, धाद के पुनरुत्थान कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय मिलन समारोह आयोजित।

उत्तराखंड के आपदा प्रभावित बच्चों ने गीत, कविता और लोकनृत्य से सजाई सांस्कृतिक संध्या, साइंस सिटी के शैक्षणिक भ्रमण से जाना विज्ञान का संसार।

देहरादून:- लोकपर्व इगास की खुशियां, पहाड़ की लोकसंस्कृति के रंग, बच्चों की प्रतिभा और शिक्षा के प्रति समाज की सामूहिक जिम्मेदारी। इन सभी भावों को एक साथ समेटे धाद संस्था की ओर से संचालित ‘पुनरुत्थान’ कार्यक्रम के तहत 20 और 21 नवंबर को देहरादून में दो दिवसीय मिलन समारोह आयोजित किया गया। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों, विशेषकर गढ़वाल और कुमाऊँ के क्षेत्रों से आए आपदा प्रभावित एवं जरूरतमंद बच्चों और उनके अभिभावकों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम में बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने, एक-दूसरे से मिलने, अपनी संस्कृति से जुड़ने और शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान की दुनिया को करीब से समझने का अवसर मिला।

लोकगीत, कविता और भैलो के साथ मनाया इगास

स्थानीय संस्कृति विभाग सभागार में आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन बच्चों ने गीत, कविता, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों में उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। इसके साथ प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र से आये बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि शिक्षा तथा सामाजिक सहयोग से उनके जीवन में किस तरह सकारात्मक बदलाव आ रहा है। इस दौरान पुनरुत्थान कार्यक्रम से जुड़े महत्वपूर्ण सहयोगियों श्री तोताराम ढ़ौंड़ियाल,स्नेहलता नौटियाल,बी एस नेगी,माया सडाना, सुजाता भारती को पुनरुथान यात्री सम्मान प्रदान किया गया। सहयोगियों ने भी इस पहल की शुरुआत, उद्देश्य और अब तक की यात्रा पर अपने विचार रखे।
पुनरुत्थान का परिचय देते हुए  सचिव बीरेश ने बताया कि आम समाज के सहयोग से चल रहे पुनरुथान के वार्षिक कार्यक्रम इगास में इस वर्ष चम्पावत से लेकर देवाल तक के बच्चों ने भागीदारी की है। और हम उनके साथ होने वाले उत्सव को हर वर्ष इस उद्देश्य के साथ मनाते हैं कि इगास का उजास सब के हिस्से में आये। धाद के सचिव तन्मय ने पुनरुत्थान की तेहरा वर्ष की यात्रा के विचार को साझा किया  केदारनाथ आपदा के बाद धाद की यह पहल वर्ष 2013 में केदारनाथ आपदा के बाद शुरू हुई थी। आपदा में प्रभावित हुए बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को लेकर संस्था ने जनसहभागिता के माध्यम से एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उठाई। इस पहल के तहत आम समाज के लोग बच्चों  पक्ष में खड़े होकर उनकी पढ़ाई में सहयोग देते है , ताकि आर्थिक और पारिवारिक परिस्थितियां उनकी शिक्षा में बाधा न बनें। पुनरुत्थान के संयोजक जगमोहन रावत ने कहा कि  कार्यक्रम का उद्देश्य केवल बच्चों की पढ़ाई में मदद करना ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास, बेहतर अवसर और समाज के साथ जुड़कर आगे बढ़ने का वातावरण देना भी है। इसलिए हम उन्हें हर वर्ष इगास के उत्सव के बहाने समाज और आपस में मिलवाते हैं। शाम को उत्तराखंड के लोकपर्व इगास को पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने पारंपरिक भैलो खेला। लोकगीतों और नृत्य के बीच सभी ने पर्व की खुशियां साझा कीं। इस आयोजन ने बच्चों को अपनी जड़ों, लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की शिक्षा में निरंतर सहयोग देने वाले सहयोगियों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर पुनरुत्थान के साथियों माधुरी रावत,पुष्पा खंडूरी,गीतांजलि जोशी,शैलेन्द्र ध्यानी,राम पाल सिंह,रजनी रावत,विमला रावत,सुरेश कुकरेती,विनोद धस्माना,प्रोमिला छाबड़ा,विनोद छाबड़ा, के साथ हर्षमणि व्यास डी सी नौटियाल,हिमांशु आहूजा,साकेत रावत,आशा डोभाल मोहित डिमरी,प्रांजल नौडियाल,कपिल डोभाल,मीनक्षी जुयाल मनीषा ममगाईं के साथ अन्य लोग भी उपस्थित थे।

उच्च शिक्षा के रास्ते खोलने में मिला CIMS का सहयोग

इस आयोजन में CIMS एवं UIHMT के निदेशक और चेयरमैन ललित जोशी का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने पुनरुत्थान कार्यक्रम से जुड़े बच्चों की उच्च शिक्षा को लेकर अपने संस्थानों में निःशुल्क प्रवेश और शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी उनके संस्थानों की ओर से कई बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा चुकी है। ऐसे सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने की संभावनाएं मजबूत होती हैं।

साइंस सिटी के भ्रमण से विज्ञान को करीब से जाना

सी आई एम एस के सहयोग से आयोजन के दूसरे दिन बच्चों को यूकॉस्ट स्थित देहरादून साइंस सिटी का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। CIMS के सहयोग से आयोजित इस भ्रमण के दौरान बच्चों ने विज्ञान के विभिन्न मॉडल, तकनीकी प्रदर्शन और 3D एनिमेशन के माध्यम से विज्ञान की दुनिया को करीब से देखा और समझा। किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर विज्ञान को प्रयोगों, मॉडलों और तकनीक के माध्यम से जानने का यह अनुभव बच्चों के लिए खास रहा। इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक सोच और नई चीजें सीखने की रुचि विकसित करना भी रहा।   इसके बाद शाम को सी आई एम एस  कॉलेज परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां कॉलेज के विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा में सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी, कैलाश हॉस्पिटल के निदेशक सहित अन्य अतिथियों ने बच्चों से संवाद किया। इस दौरान बच्चों को शिक्षा जारी रखने, अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने, नशे से दूर रहने और जीवन में सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को उपहार एवं मिठाई वितरित की गई। संस्थान के विद्यार्थियों के साथ मिलकर इगास पर्व की खुशियां भी साझा की गईं।

दो दिनों तक चले इस मिलन समारोह ने बच्चों को केवल उत्सव मनाने का अवसर ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा पहचानने, सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने, विज्ञान को समझने और भविष्य के नए सपने देखने का मंच भी प्रदान किया। आयोजन का संयोजन युवा धाद की अर्चना,सौरव,शुभम,योगेश ने किया।

You Might Also Like

लोकसंस्कृति हमारी पहचान और अमूल्य धरोहर, इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ।

मुख्यमंत्री ने गंगा की स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की।

आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट।

दिखावे से दूर, संस्कारों के करीब! दो PCS अधिकारियों की सादगीपूर्ण शादी चर्चा में।

TAGGED: a confluence of culture and education was seen in the revival program of Dhaad., children's dreams got a new flight, On the occasion of Igas
Web Editor November 22, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने गंगा की स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की।
Next Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

लोकसंस्कृति हमारी पहचान और अमूल्य धरोहर, इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड November 23, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ।
उत्तराखंड November 23, 2026
इगास के बहाने बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान, धाद के पुनरुत्थान कार्यक्रम में सजा संस्कृति और शिक्षा का संगम।
उत्तराखंड November 22, 2026
मुख्यमंत्री ने गंगा की स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की।
उत्तराखंड November 22, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • लोकसंस्कृति हमारी पहचान और अमूल्य धरोहर, इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ।
  • इगास के बहाने बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान, धाद के पुनरुत्थान कार्यक्रम में सजा संस्कृति और शिक्षा का संगम।
  • मुख्यमंत्री ने गंगा की स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की।
  • आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,353)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (881)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (854)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (801)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (790)
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?