By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: खेल महाकुंभ का उद्देश्य खिलाड़ियों को आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिये है तैयार करना-रेखा आर्या
Share
Notification Show More
Latest News
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता-रेखा आर्या
उत्तराखंड
राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन से उत्तराखण्ड में खेल संस्कृति और खेल अधोसंरचना को मिली नई मजबूती।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए ₹ 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > खेल महाकुंभ का उद्देश्य खिलाड़ियों को आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिये है तैयार करना-रेखा आर्या
उत्तराखंड

खेल महाकुंभ का उद्देश्य खिलाड़ियों को आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिये है तैयार करना-रेखा आर्या

Web Editor
Last updated: 2024/01/01 at 1:10 PM
Web Editor  - Media
Share
7 Min Read
SHARE

*छोटी सी मुसीबत से जो घबरा जाए वह अनाड़ी होता है, हार को सामने देखकर जो लड़ जाए वह खिलाड़ी होता है-रेखा आर्या*

 

*राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में राष्ट्रीय खेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों को दी जाएगी 1 लाख रुपिये की धनराशि-रेखा आर्या*

*सीएम धामी ने की घोषणा कहा राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ियो को दी जाएगी स्पोर्ट्स किट*

*मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ,कहा खेल महाकुंभ दे रहा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर*

 

*देहरादून*: आज देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ-2023 का विधिवत शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में 13 जनपदों की 13 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जहां खिलाडिय़ों ने शानदार मार्च पास्ट किया। साथ ही इस दौरान दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं। वही राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में खिलाडियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया, सीएम धामी और खेल मंत्री ने सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रसस्ति पत्र और मेडल पुरुस्कार से सम्मानित किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।


मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य स्तर पर आयोजित होने वाला यह खेल महाकुंभ उत्तराखण्ड के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रहा है। खेल महाकुंभ का आयोजन पहले पंचायत स्तर पर फिर ब्लॉक स्तर पर फिर जिला स्तर पर खेलने के पश्चात खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह गौरव का विषय है कि इस खेल महाकुंभ में हमारे प्रदेश की बेटियां भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि यह युवाओं की प्रतिभा का ही कमाल है कि आज विश्व पटल पर नए भारत का मान बढ़ रहा है। आज हमारे युवा खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के सामर्थ्य का परिचय कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस खेल महाकुंभ का उद्देश्य खिलाड़ियों को आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए भी तैयार करना है। 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी उत्तराखण्ड करेगा। जिससे राज्य के युवाओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखंड को “सर्वश्रेष्ठ उत्तराखण्ड“ बनाने हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार सरकार युवाओं को बेहतर शिक्षा और बेहतर खेल सुविधायें प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित है। इस दौरान सीएम धामी ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्यस्तर पर जो भी खिलाड़ी पहले,दूसरे और तीसरे स्थान पर रहेंगे उन्हें सरकार स्पोर्ट्स किट प्रदान करेगी।

सीएम ने कहा कि किसी लक्ष्य तक कैसे पहुंचे यह सिखाने का काम खेल करता है। राज्यस्तरीय यह खेल महाकुंभ राज्य के खिलाड़ियो को अवसर देने का काम करता है। आज खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के दम पर राज्य स्तर पर पहुंच सकता है।राज्य सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार खिलाड़ियो को प्रोत्साहित कर रही है।प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है।आज देश विदेश में भारत का मान सम्मान बढ़ रहा है। खेलो में भी हमारे खिलाड़ी भारत के नाम को रोशन करने का काम कर रहे है।राष्ट्रीय खेल के आयोजन के लिए सरकार ने राष्ट्रीय खेल सचिवालय का गठन किया है।


अपने संबोधन में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि राज्य को 38 वे राष्ट्रीय खेलो की मेजबानी करने का अवसर मिला है।कहा कि आज राज्य में खेल प्रतिभाओं की कमी नही है बस जरूरत है तो उनकी प्रतिभा को निखारने की।कहा कि माननीय मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में खेल और खिलाड़ियो के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई है। इस वर्ष राज्य सरकार ने पहली बार परंपरागत खेल जिसमे मलखंब और मुर्गा झपट है को शामिल किया है। कहा कि राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में जो खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल का रिकॉर्ड तोड़ेंगे उन्हें नगद 1 लाख की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा।

सरकार द्वारा मुख्यमंत्री उदीयमान योजना,मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है जिसमे खिलाड़ियो को क्रमशः 1500 और 2500 रुपिये कि धनराशि प्रदान की जा रही है।साथ ही खिलाड़ियो के लिए आउट ऑफ टर्न जॉब की व्यवस्था भी की गई है। बताया कि जल्द ही छात्राओं के लिए लोहाघाट में स्पोर्ट्स कॉलेज भी बनने जा रहा है जिससे पढ़ाई के साथ हमारी बालिकाएं अपने खेल कौशल को भी बढ़ा सकेंगी।इसके अलावा हमने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फण्ड की भी व्यवस्था की है साथ ही हम जल्द स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी भी बनाने जा रहे हैं। जानकारी देते हुए बताया कि अगले वर्ष तक हम खिलाड़ियो के लिए 4 प्रतिशत का खेल कोटे में आरक्षण भी लाने जा रहे हैं। कहा कि जो खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैडल लेकर आएंगे उन्हें सरकारी नौकरी में समायोजित किया जाएगा।

खेल मंत्री ने साथ ही कहा कि खेल महाकुंभ की शुरुवात न्याय पंचायत स्तर से शुरू की गई थी जो कि ब्लॉक स्तर, जिला स्तर से होते हुए राज्य स्तर पर आयोजित हो रही है जिसका की आज शुभारंभ कर दिया गया है जिसमें विभिन्न खेलों के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस छोटे से राज्य में पिछले वर्ष खेल महाकुंभ में करीब चार लाख से अधिक प्रतिभागी खिलाडीयो ने खेलों में हिस्सा लिया जो कि इस वर्ष 5 लाख से अधिक पहुंचेगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य खिलाड़ियों को आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिये तैयार करना है। 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी उत्तराखंड करेगा। इससे राज्य के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम में रायपुर विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ,विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण श्री जितेंद्र सोनकर जी,जॉइंट डायरेक्टर खेल श्री अजय अग्रवाल जी ,जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री चमन सिंह चौहान जी सहित विभागीय अधिकारीगण और समस्त प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता-रेखा आर्या

राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन से उत्तराखण्ड में खेल संस्कृति और खेल अधोसंरचना को मिली नई मजबूती।

मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए ₹ 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

Web Editor December 19, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ आर.राजेश कुमार ने जारी की एडवाइजरी
Next Article मुख्यमंत्री ने नर्सिंग अधिकारियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता-रेखा आर्या
उत्तराखंड November 15, 2026
राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन से उत्तराखण्ड में खेल संस्कृति और खेल अधोसंरचना को मिली नई मजबूती।
उत्तराखंड November 15, 2026
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं।
उत्तराखंड November 15, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय।
उत्तराखंड November 13, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता-रेखा आर्या
  • राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन से उत्तराखण्ड में खेल संस्कृति और खेल अधोसंरचना को मिली नई मजबूती।
  • मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय।
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए ₹ 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,349)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (878)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (851)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (797)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (780)
December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Nov   Jan »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?