By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: श्री झण्डे जी मेले की दिव्यता को श्रद्धापूर्वक आत्मसात कीजिए- महाराज
Share
Notification Show More
Latest News
राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने रखा विकास कार्यों का लेखा जोखा।
उत्तराखंड
खेल विश्वविद्यालय की ओर बढ़ते कदम, स्वीकृत हुए 8.57 करोड़ रुपये।
उत्तराखंड
‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान के तहत देहरादून में जनसुनवाई के साथ दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल की हुई शुरुआत
उत्तराखंड उधमसिंह नगर
समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य: सीएम
उत्तराखंड
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट: रेखा आर्या
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > श्री झण्डे जी मेले की दिव्यता को श्रद्धापूर्वक आत्मसात कीजिए- महाराज
Editors Pickउत्तराखंड

श्री झण्डे जी मेले की दिव्यता को श्रद्धापूर्वक आत्मसात कीजिए- महाराज

Web Editor
Last updated: 2024/03/28 at 8:23 AM
Web Editor  - Media
Share
6 Min Read
SHARE

नामदान की महिमा एवम् सूत्र को आत्मसात करने का दिया संदेश

देहरादून। श्री झण्डे जी मेलेे की भव्यता एवम् दिव्यता को आत्मसात करते हुए संगतें नामदान का जप करतीे रहें। गुरु के नाम का स्मरण करने से जीवन की हर बाधा दूर हो जाती है। नामदान जीवन को प्रकाशमय बनाए रखता है। नामदान के सूत्र को अपने जीवन में आत्मसात करें। परमपूजनीय ब्रहमलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास महाराज के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य धर्म एवम् अध्यात्म के क्षेत्र में किए गए अतुलनीय योगदान को हमेशा याद रखते हुए धर्ममार्ग पर चलते रहने का आर्शीवचन दिया। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने संगतों को आर्शीचयन देते हुए नामदान एवम गुरू महिमा से प्रकाशमय किया।

उन्होंने युवा संगतों का विशेष रूप से आह्वाहन करते हुए कहा कि मेले में वृद्धजनों, महिलाओं एवम् बच्चों को विशेष रूप से वरीयता देते हुए हरसम्भव प्राथमिकता दें हर सम्भव सहायता उपलब्ध करवाएं। उन्होनंे कहा कि पानी बहुत अमूल्य है। जल संचय जीवन संचय इस सूत्रवाक्य को आप सभी जीवन में आत्मसात कीजिए। श्री दरबार साहिब में दर्शन और मनौतियों का क्रम चला। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दर्शन दिए। संगतों ने श्री झण्डा साहिब श्री दरबार साहिब में माथा टेका और मनौतियां मांगी। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी संगतों को आर्शीवाद देकर प्रदेश व देशवासियों की सुख समृद्धि की अरदास की।

 

मेला समिति पदाधिकारियों की प्रशासन के साथ हुई बैठक

अपर जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक हुई । बैठक में अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, नगर मैजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, सीओ सिटी नीरज सेमवाल सहित एलआईयू, नगर निगम, यूपीसीएल एवम् श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मिलकर मेले की तैयारियों व सफल आयोजन की रूपरेखा तैयार की।

 

गिलाफ सिलने का काम तेज़

बुधवार को गिलाफ सिलने का काम तेज़ पूरा हो गया है। महिलाएं सिलाई मशीन की मदद से गिलाफ तैयार करने के काम में जुटी हुई हैं। काबिलेगौर है कि श्री झण्डे जी पर तीन तरह के गिलाफों का आवरण होता है। सबसे भीतर की ओर सादे गिलाफ चढ़ाए जाते हैं इनकी संख्या 41 (इकतालीस) होती है। मध्यभाग में शनील के गिलाफ चढ़ाए जाते हैं इनकी संख्या 21 (इक्कीस) होती है। सबसे बाहर की ओर दर्शनी गिलाफ चढ़ाया जाता है इनकी संख्या 1 (एक) होती है। इस साल अहराणा कला, होशियारपुर, पंजाब के हरभजन सिंह को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

गुरु भक्ति में रंगी संगत

देश विदेश से आई संगत गुरु भक्ति में पूरी तरह रम चुकी है। संगतों ने एक से बढ़कर एक गुरु महाराज के भजन गाए व गुरु भक्ति की महिमा में डूबे रहे। बच्चे बड़े महिलाओं ने गुरु महिमा के गुणगान में बढ़चढ़ कर भागीदारी की।

मेला अस्पताल शुरू

श्री दरबार साहिब परिसर में श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल ने मेला अस्पताल शुरू कर दिया गया है। डाॅक्टरों एवम् नर्सिंग की टीम के साथ फार्मासिस्ट व अन्य मेडिकल स्टाफ मेला आयोजन स्थल पर उपलब्ध हैं। देश विदेश से आने वाली संगतों को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए मेडिकल टीम एक्शन मोड में है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने आपातकालीन परिस्थितियों के लिए 2 एम्बुलंेंस भी मेला आयोजन स्थल पर उपलब्ध करवाई हैं। बाजार कोतवाली की ओर से मेला आयोजन स्थल पर मेला थाना कल से संचालित हो जाएगा। 28 मार्च एवम् 29 मार्च को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करेगी। 31 मार्च को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम् महाकाल के दीवाने संस्था के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित होगा। संगतों की ओर से बढ़चढ़ कर निःशुल्क रक्तदान शिविर में भागीदारी की जाएगी।

 

बच्चों के मुडंन हुए – ढोल की थाप पर जमकर नृत्य

सनातन धर्म में मुण्डन का विधान है। यह 16 मुख्य संस्कारों में से एक है। श्री झण्डा जी मेला आयोजन के दौरान देश विदेश से आने वाली संगतें बड़ी आस्था व श्रद्धाभाव के साथ अपने बच्चों का मुण्डन संस्कार श्री झण्डा जी परिसर में करवाते हैं। बुधवार को श्री झण्डा जी परिसर में यह नजारा सभी के आकर्षण का केन्द्र रहा। श्री झण्डे जी मेला परिसर में देश विदेश से आई कई संगतों ने छोटे बच्चों के मुंडन करवाए। श्री झण्डा जी मेला आयोजन के दौरान विभिन्न मांगलिक अनुष्ठान किये जाते हैं। ऐतिहासिक गुरु की नगरी में श्री झण्डे जी के समक्ष बच्चों का मुंडन कार्य बेहद ही शुभ माना जाता है। इस दौरान बच्चों के माता पिता व नाते रिश्तेदारांे ने ढोल की थाप पर नृत्य किया व जमकर खुशियां मनाईं और श्री गुरु राम राय महाराज के जयकारे लगाए।

You Might Also Like

राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने रखा विकास कार्यों का लेखा जोखा।

खेल विश्वविद्यालय की ओर बढ़ते कदम, स्वीकृत हुए 8.57 करोड़ रुपये।

‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान के तहत देहरादून में जनसुनवाई के साथ दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल की हुई शुरुआत

समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य: सीएम

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट: रेखा आर्या

TAGGED: झंडे जी मेला, श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज
Web Editor March 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम धामी के पूरे प्रदेश में धुआंधार प्रचार से बढ़ा कार्यकर्ताओं में जोश
Next Article हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ली कार्यकर्ताओ संग बैठक,कहा प्रधानमंत्री ने किया है हर वर्ग के लिए काम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने रखा विकास कार्यों का लेखा जोखा।
उत्तराखंड March 12, 2026
खेल विश्वविद्यालय की ओर बढ़ते कदम, स्वीकृत हुए 8.57 करोड़ रुपये।
उत्तराखंड March 12, 2026
‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान के तहत देहरादून में जनसुनवाई के साथ दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल की हुई शुरुआत
उत्तराखंड उधमसिंह नगर March 9, 2026
समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य: सीएम
उत्तराखंड March 9, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने रखा विकास कार्यों का लेखा जोखा।
  • खेल विश्वविद्यालय की ओर बढ़ते कदम, स्वीकृत हुए 8.57 करोड़ रुपये।
  • ‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान के तहत देहरादून में जनसुनवाई के साथ दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल की हुई शुरुआत
  • समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य: सीएम
  • महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट: रेखा आर्या

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,138)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (720)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (703)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (650)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (625)
March 2024
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Feb   Apr »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?