By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: भाजपा के संकल्प पत्र निर्माण को लेकर मिले 70 हजार से अधिक सुझाव
Share
Notification Show More
Latest News
कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या पहुंची वड्यूडा गांव, पीड़ित परिवार जनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा।
उत्तराखंड
मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सर्किट हाउस, स्टेडियम सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं की।
उत्तराखंड
टनकपुर में ‘खेल महाकुंभ 2026’ का भव्य आगाज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारंभ।
उत्तराखंड
मन की बात में नशा मुक्त युवा और महिला सशक्तिकरण पर प्रधानमंत्री का संदेश प्रेरणादायक: रेखा आर्या
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > भाजपा के संकल्प पत्र निर्माण को लेकर मिले 70 हजार से अधिक सुझाव
Editors Pickउत्तराखंड

भाजपा के संकल्प पत्र निर्माण को लेकर मिले 70 हजार से अधिक सुझाव

Web Editor
Last updated: 2024/03/29 at 6:18 AM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE
संकलन के बाद विकसित भारत की गारंटी बनने वाला होगा संकल्प पत्र – त्रिवेंद्र

 

देहरादून। भाजपा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने दिल खोल कर भाजपा संकल्प पत्र निर्माण को लेकर 70 हजार से अधिक सुझाव दिए हैं। विकसित भारत के निर्माण की गारंटी बनने वाले समाज के सभी वर्गों के इन सुझावों को पार्टी ने केंद्रीय नेतृत्व को आज भेजा है । जिस पर शीघ्र ही देश का रोड मैप तैयार करने वाला पार्टी संकल्प पत्र का निर्माण होगा । रिस्पना पुल स्थित पार्टी के प्रदेश मीडिया सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में संकल्प पत्र एकत्रीकरण कमेटी के प्रदेश संयोजक, पूर्व सीएम एवं हरिद्वार लोकसभा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश की जागरूक जनता ने हमारी उम्मीदों से बढ़कर 70 हजार से अधिक सुझाव दिए हैं । ये सुझाव पार्टी को पत्र, व्यक्तिगत, ऑनलाइन कई माध्यमों से हमारी सुझाव संकलन टीम को प्राप्त हुए हैं ।

उन्होंने बताया कि समाज के सभी वर्गों से सुझाव के रूप में हमें मोदी के लिए आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। वह सेवानिवृत्ति कर्मचारी, मजदूर हों, चाहे रेडी ठेली लगने वाले हमारे भाई हों, किसान, महिला, युवा, उद्यमी, वकील, डॉक्टर, खिलाड़ी, धर्म, रंगकर्मी या रचनाकार एवं अन्य वर्गों से जुड़े लोग हों । उन्होंने जानकारी दी कि हमें प्राप्त सुझाव में 60 फ़ीसदी राज्य एवं 40 फीसदी केंद्र से संबंधित है । स्थानीय विषयों से संबंधित सुझावों को राज्य सरकार को भेजे जा रहे हैं एवं केंद्र से जुड़े सुझावों को केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जा रहा है। जिस पर विस्तृत चर्चा एवं विचार करने के बाद पार्टी देश के भविष्य को लेकर अपने विजन को सामने लेकर आएगी। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि शीघ्र विकसित भारत के रोड मैप तैयार करने वाला पार्टी का संकल्प पत्र हम सब के मध्य होगा । साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस तरह के विचार एवं सुझाव जनता द्वारा दिए गए हैं वे संकलन के बाद विकसित भारत की गारंटी बनने वाले होंगे ।

 

उन्होंने बताया कि अधिकांश सुझाव विकास एवं जनकल्याण की योजनाओं को लेकर है, साथ ही सुझावों के साथ बड़ी संख्या में पीएम मोदी की जीत और उनके कामों के प्रति आशीर्वाद भी जनता ने इसमें दर्ज कराये हैं । राज्य की जागरूक जनता ने पर्यावरण पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। कृषि को बढ़ावा देने और कृषि भूमि में सुधार को लेकर सुझाव दिए । इसी तरह स्वास्थ्य सुविधाओं एवं योजनाओं को बेहतर बनाने, देश के विकास की चुनौती बने ज्वलंत मुद्दों, व्यवसायिक प्रक्रियाओं की सरलता, प्रोफेशनल वर्ग के सुझाव,पर्यटन एवम शिक्षा नीति में सुधार एवं महिलाओं विधवा, वृद्धवस्था, युवा, छात्रों से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं ।

इस दौरान प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति संयोजक एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि पार्टी को उम्मीद थी कि प्रति विधानसभा 500 से 700 सुझाव हमे औसतन मिलेंगे लेकिन हमे उम्मीद से कहीं अधिक औसतन 1000 से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं । उन्होंने कहा जिस तरह दिल खोलकर पीएम मोदी को आशीर्वाद के रूप में जनता ने अपने सुझाव हमें दिए हैं वह 400 पार और फिर एक बार मोदी सरकार की गारंटी बताता है।

 

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक विनोद चमोली, दीप्ति रावत प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, दायित्वधारी डॉ देवेंद्र भसीन, श्रीमती आशा नौटियाल, समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

 

You Might Also Like

कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या पहुंची वड्यूडा गांव, पीड़ित परिवार जनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा।

मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने खटीमा में सर्किट हाउस, स्टेडियम सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं की।

टनकपुर में ‘खेल महाकुंभ 2026’ का भव्य आगाज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारंभ।

मन की बात में नशा मुक्त युवा और महिला सशक्तिकरण पर प्रधानमंत्री का संदेश प्रेरणादायक: रेखा आर्या

TAGGED: त्रिवेंद्र सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा लोकसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024, सीएम पुष्कर सिंह धामी
Web Editor March 29, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड में कांग्रेस ने गौरव चौधरी को बनाया OBC मोर्चा का मुखिया
Next Article देहरादून एयरपोर्ट पर 31 मार्च से फ्लाइटों की संख्या हो जाएगी दोगुनी, यात्रा सीजन में मिलेगा लाभ 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या पहुंची वड्यूडा गांव, पीड़ित परिवार जनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा।
उत्तराखंड September 3, 2026
मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड September 2, 2026
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सर्किट हाउस, स्टेडियम सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं की।
उत्तराखंड September 1, 2026
टनकपुर में ‘खेल महाकुंभ 2026’ का भव्य आगाज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारंभ।
उत्तराखंड September 1, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या पहुंची वड्यूडा गांव, पीड़ित परिवार जनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा।
  • मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री ने खटीमा में सर्किट हाउस, स्टेडियम सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं की।
  • टनकपुर में ‘खेल महाकुंभ 2026’ का भव्य आगाज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारंभ।
  • मन की बात में नशा मुक्त युवा और महिला सशक्तिकरण पर प्रधानमंत्री का संदेश प्रेरणादायक: रेखा आर्या

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,279)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (816)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (800)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (747)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (725)
March 2024
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Feb   Apr »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?