By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को गैप एनालिसिस पर हुआ महामंथन, विभागीय मंत्री डॉ. रावत की अध्यक्षता में कई बिन्दुओं पर बनी सहमति।
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र।
उत्तराखंड
खेल विश्वविद्यालय की कक्षाएं इसी सत्र से होगी शुरू, खेल मंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश।
उत्तराखंड
नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख  के पार।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई मंत्रिमंडल की बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को गैप एनालिसिस पर हुआ महामंथन, विभागीय मंत्री डॉ. रावत की अध्यक्षता में कई बिन्दुओं पर बनी सहमति।
उत्तराखंड

स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को गैप एनालिसिस पर हुआ महामंथन, विभागीय मंत्री डॉ. रावत की अध्यक्षता में कई बिन्दुओं पर बनी सहमति।

Web Editor
Last updated: 2024/12/09 at 2:13 PM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को गैप एनालिसिस पर हुआ महामंथन, विभागीय मंत्री डॉ. रावत की अध्यक्षता में कई बिन्दुओं पर बनी सहमति।

उच्च स्तरीय बैठक में वित्त व कार्मिक विभाग के अधिकारी भी रहे मौजूद।

देहरादून:- प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधारीकरण को लेकर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के उपरांत जरूरी मांगों पर कार्मिक व वित्त विभाग ने भी अपनी सहमति व्यक्त की। जिसके तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं राजकीय चिकित्सालयों के गैप एनालिसिस में उजागर कामियों को दूर किया जायेगा। जिसमें मेडिकल फैकल्टी के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, कुशल पैरामेडिकल व नर्सिंग स्टॉफ की तैनाती भी शामिल है। साथ ही आवश्यकतानुसार आउटसोर्स के पदों के सृजन पर भी सहमति जताई गई है।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें दोनों विभागों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधारीकरण को लेकर किये गये गैप एनालिसिस का पॉवर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण दिया गया। जिसमें मेडिकल कॉलेजों में संकाय सदस्यों के समयबद्ध पदोन्नति एवं स्थानांतरण की नीति बनाये जाने, सुपर स्पेशिलिस्ट चिकित्सकों को एम्स के बराबर वेतनमान दिये जाने, एसआर व जेआर के मानदेय में बढ़ोत्तरी किये जाने, पर्याप्त आवास एवं सुसज्जित ट्रॉजिट हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। साथ ही सभी पीजी छात्रों के लिये नई बॉण्ड पॉलिसी के तहत पीजी के उपरांत प्रदेश में दो साल की अनिवार्य सेवा की मांग रखी गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेजों के सफल संचालन के लिये कुशल पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती, नर्सिंग व पैरामेडिकल छात्रों के लिये वजीफे की व्यवस्था तथा आउटसोर्स के माध्यम से आवश्यकतानुसार पदों का सृजन एवं कार्मिकों के क्षमता निर्माण हेतु नीति बनाये जाने की बात रखी गई। इसके अलावा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अल्पावधि प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिये वित्तीय सहायता की मांग की गई ताकि संबंधित कार्मिकों को महंगे उपकरणों की हैण्डलिंग, कीटाणुशोधन एवं प्रबंधन के प्रशिक्षण हेतु राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में भेजा जा सके।

इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विशेषज्ञ संवर्ग का गठन करते हुये चिकित्सा शिक्षा विभाग की तर्ज पर पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिये वेतनमान का 50 फीसदी विशेष भत्ता स्वीकृत किये जाने तथा सभी चिकित्साधिकारियों को वाहन भत्ता दिये जाने की मांग रखी गई। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में 60 वर्ष की आयु के उपरांत मुख्य परामर्शदाता के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों का वेतनमान निर्धारित किये जाने की भी पुरजोर मांग की गई। बैठक में स्पेशल डायनमिक एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन (एसडीएसीपी) योजना के लाभ से वंचित चिकित्सकों को शिथिलीकरण दिये जाने की भी मांग रखी गई।

बैठक में अपर मुख्य सचिव कार्मिक व वित्त आनंद वर्द्धन, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के चैयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकि, सचिव स्वास्थ्य आर. राजेश कुमार, सीईओ एसएचए व अपर सचिव स्वास्थ्य आनंद श्रीवास्तव, अपर सचिव स्वास्थ्य स्वाति भदौरिया, अनुराधा पाल, नाममि बंसल, अपर सचिव वित्त गंगा प्रसाद, अमिता जोशी, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. तारा आर्य, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, दून मेडिकल कॉलेज डॉ. गीता जैन, प्राचार्य श्रीनगर मेडिकल कॉलेज प्रो. सीएमएस रावत, प्राचार्य हरिद्वार मेडिकल कॉलेज प्रो. रंगील सिंह रैना, निदेशक स्वास्थ्य डा. सुनीता टम्टा, अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर.एस. बिष्ट सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आज सचिवालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें दोनों विभागों ने गैप एनालिसिस पर अपना प्रस्तुतिकरण दिया। विस्तृत चर्चा के उपरांत स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के सुदृढ़ीकरण को लेकर कई बिन्दुओं पर वित्त व कार्मिक विभाग की सहमति के साथ ही अहम निर्णय लिये गये। जिनके शीघ्र क्रियान्वयन के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया गया। – डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड

You Might Also Like

उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव।

मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र।

खेल विश्वविद्यालय की कक्षाएं इसी सत्र से होगी शुरू, खेल मंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश।

नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख  के पार।

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई मंत्रिमंडल की बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

TAGGED: A brainstorming session was held on gap analysis for strengthening health services, consensus was reached on many points under the chairmanship of departmental minister Dr. Rawat.
Web Editor December 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारत दर्शन यात्रा पर उत्तराखंड की विशिष्टता के बारे में बताएं मेधावी छात्र –छात्राएं – मुख्यमंत्री
Next Article सरकार ने किया 4 फ़ीसदी खेल कोटा और आउट आफ़ टर्न नौकरी देकर खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित और सुनिश्चित: रेखा आर्या।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव।
उत्तराखंड May 14, 2026
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र।
उत्तराखंड May 14, 2026
खेल विश्वविद्यालय की कक्षाएं इसी सत्र से होगी शुरू, खेल मंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश।
उत्तराखंड May 14, 2026
नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख  के पार।
उत्तराखंड May 13, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव।
  • मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र।
  • खेल विश्वविद्यालय की कक्षाएं इसी सत्र से होगी शुरू, खेल मंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश।
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख  के पार।
  • मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई मंत्रिमंडल की बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,208)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (770)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (749)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (693)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (671)
December 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Nov   Jan »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?