By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सीएम धामी ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Latest News
बिग ब्रेकिंग: फिलहाल नहीं हो पाएंगे पंचायती चुनाव। चुनाव की तैयारी करने वालों को बड़ा झटका।
उत्तराखंड
अफवाह:- उत्तराखंड में बिक रही त्रिकाल नाम की शराब, आबकारी विभाग कराएगा एफआईआर।
उत्तराखंड
21 जून को भराड़ीसैंण में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन, 10 देशों के राजदूत सहित एक हजार प्रतिभागी होंगे शामिल।
उत्तराखंड
विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा तो 500 के चार नोट निगल गया पटवारी।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का शुभारंभ।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > सीएम धामी ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित
उत्तराखंड

सीएम धामी ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

Web Editor
Last updated: 2023/06/26 at 10:16 AM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के आश्रितों को भी सम्मान पेंशन/निधि दी जायेगी, इसके लिये शासनादेश जारी किया जा चुका है। लोकतंत्र सेनानियों का मानदेय 16 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रूपये किया गया है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान उत्तराखण्ड के लोकतंत्र सेनानियों के योगदान की सभी को जानकारी हो सके, इसके लिए व्यवस्था बनाई जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों द्वारा जो भी मांग पत्र दिया है, उन पर पूरी गम्भीरता से कार्य किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि आज उन्हें राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान भारत के लोकतंत्र की रक्षा करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र सेनानियों द्वारा किये गए त्याग और बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता। जब आपातकाल लगाया गया तो उसका विरोध सिर्फ राजनैतिक लोगों तक सीमित नहीं रहा बल्कि उस समय जन-जन के मन में आक्रोश था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सामान्य जीवन में लोकतंत्र का क्या वजूद है, वह तब पता चलता है जब कोई लोकतांत्रिक अधिकारों को छीन लेता है। आपातकाल में देश के सभी लोगों को लगने लगा था कि उनका सब कुछ छीन लिया गया है। इसके लिए लखनऊ विवि, बीएचयू और इलाहाबाद विवि सहित अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों का संयुक्त संघर्ष मोर्चा बना, जिसे लोकनायक जयप्रकाश नारायण सहित उस समय के बड़े नेताओं नानाजी देशमुख, अटल बिहारी बाजपेई ने अपना समर्थन दिया। उस संघर्ष का ही परिणाम था कि देश में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने संपूर्ण विश्व में अपनी क्षमता को साबित कर दिखाया है। आज उनके कुशल नेतृत्व प्रत्येक भारतीय को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है, चाहे वह दलित हो, महिला हो, किसान हो, दिव्यांग हो या फिर युवा हो। देश में हर वर्ग को सशक्त बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी लोकतंत्र सेनानियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश का मुख्य सेवक होने के नाते वे हमेशा लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए इसी प्रकार निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लोकतंत्र सेनानियों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद उन्हें इसी प्रकार मिलता रहेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि हमारे लोकतंत्र सेनानियों द्वारा लोकतंत्र की रक्षा के लिए किये गये प्रयासों की आने वाली पीढ़ियों को जानकारी होनी चाहिए, इसके लिए उस समय इनके द्वारा लोकतंत्र की रक्षा के लिए किये गये प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। इसके लिए जनपद स्तर पर भी कार्यक्रम होने चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हमारे ये लोकतंत्र सेनानी इसी भावना से आगे भी कार्य करते रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में यह अच्छी बात है कि वे बुजुर्गों का आदर एवं सम्मान करते हैं और प्रदेश के विकास के लिए,उनके लंबे कार्यकाल के बुजुर्गों का आशीर्वाद उनके साथ है।लोकतंत्र सेनानियों का आशीर्वाद उनके साथ है।इस अवसर पर उत्तराखण्ड के लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल के दौरान के अपने अनुभवों को भी साझा किया,तथा मुखमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड लोकतंत्र सेनानी संगठन के अध्यक्ष के. के. अग्रवाल, महामंत्री गिरीश काण्डपाल, रणजीत सिंह ज्याला, विजय कुमार महर, योगराज पासी, प्रेम बड़ाकोटी, हयात सिंह मेहरा एवं अन्य लोकतंत्र सेनानी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

बिग ब्रेकिंग: फिलहाल नहीं हो पाएंगे पंचायती चुनाव। चुनाव की तैयारी करने वालों को बड़ा झटका।

अफवाह:- उत्तराखंड में बिक रही त्रिकाल नाम की शराब, आबकारी विभाग कराएगा एफआईआर।

21 जून को भराड़ीसैंण में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन, 10 देशों के राजदूत सहित एक हजार प्रतिभागी होंगे शामिल।

विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा तो 500 के चार नोट निगल गया पटवारी।

मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का शुभारंभ।

TAGGED: आज के समाचार, आपातकाल, उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रबुद्ध सम्मेलन
Web Editor June 26, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article क्लेमेन्टाउन क्षेत्र में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next Article यू ट्यूब चैनल्स को लाईक व सब्स्क्राईब करने के टास्क से लाभ कमाने वाले सदस्य ने एसटीएफ के सामने किया आत्मसमपर्ण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

बिग ब्रेकिंग: फिलहाल नहीं हो पाएंगे पंचायती चुनाव। चुनाव की तैयारी करने वालों को बड़ा झटका।
उत्तराखंड May 27, 2025
अफवाह:- उत्तराखंड में बिक रही त्रिकाल नाम की शराब, आबकारी विभाग कराएगा एफआईआर।
उत्तराखंड May 27, 2025
21 जून को भराड़ीसैंण में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन, 10 देशों के राजदूत सहित एक हजार प्रतिभागी होंगे शामिल।
उत्तराखंड May 27, 2025
विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा तो 500 के चार नोट निगल गया पटवारी।
उत्तराखंड May 27, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • बिग ब्रेकिंग: फिलहाल नहीं हो पाएंगे पंचायती चुनाव। चुनाव की तैयारी करने वालों को बड़ा झटका।
  • अफवाह:- उत्तराखंड में बिक रही त्रिकाल नाम की शराब, आबकारी विभाग कराएगा एफआईआर।
  • 21 जून को भराड़ीसैंण में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन, 10 देशों के राजदूत सहित एक हजार प्रतिभागी होंगे शामिल।
  • विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा तो 500 के चार नोट निगल गया पटवारी।
  • मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का शुभारंभ।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (914)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (575)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (538)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (516)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (495)
June 2023
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
« May   Jul »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?