By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: घर में किराए पर रहने वालों ने ही दिया चोरी की घटना को अंजाम,डोईवाला पुलिस ने किया खुलासा
Share
Notification Show More
Latest News
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
उत्तराखंड
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
उत्तराखंड
विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
उत्तराखंड
आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
उत्तराखंड
जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > घर में किराए पर रहने वालों ने ही दिया चोरी की घटना को अंजाम,डोईवाला पुलिस ने किया खुलासा
Editors Pickउत्तराखंडक्राइम

घर में किराए पर रहने वालों ने ही दिया चोरी की घटना को अंजाम,डोईवाला पुलिस ने किया खुलासा

Web Editor
Last updated: 2024/05/11 at 7:59 AM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

*किरायेदार ही निकले लूट की साजिश के सूत्रधार*

*डोईवाला क्षेत्र में घर मे हुई लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

*घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तो को लूटी गई स्कूटी, ज्वैलरी व अन्य सामान के साथ किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तो के कब्जे से घटना में लूटी गई शत प्रतिशत सम्पति हुई बरामद*

*घर में बुजुर्ग महिला को अकेला देखकर घटना को अंजाम देने घर मे घुसे थे अभियुक्त, बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया था घटना को अंजाम*

*बुजुर्ग महिला से उनकी चैन, पर्स तथा घर मे खड़ी स्कूटी लूट कर ले गये थे अभियुक्त*

*दोनों अभियुक्त पुताई का करते है काम, सर पर चढ़ा कर्ज उतारने तथा गिरवी रखी बाइक को छुड़ाने के लिए दिया था घटना को अंजाम*

*कोतवाली डोईवाला*

दिनांक 09/05/2024 को वादी राजेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र शेर सिंह बिष्ट निवासी नागल ज्वालापुर डोईवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला में लिखित प्रा0पत्र दिया कि दिनांक 08/05/2024 को वह अपने परिजनों के साथ एक समारोह मे बाहर गये थे,जब कार्यक्रम से वापस आये तो उनकी माता जी घायल अवस्था मे घर के आंगन मे पडी थी, जिनको उनके द्वारा उठाया गया तथा जानकारी करने पर उनकी माताजी द्वारा बताया गया कि रात्रि समय करीब 23.00 बजे 02 व्यक्ति, जिनके द्वारा अपने मुंह पर रुमाल बांधा था, छत के रास्ते से घर मे आये तथा उन्हें अकेला देखकर उनपर हमला कर दिया तथा उनसे छीना झपटी कर उनके गले से एक सोने की चैन व एक छोटा पर्स (जिसमे कुछ रूपये थे) छीनते हुए घर के आंगन मे खडी स्कूटी नम्बर UK07VV- 8066 को भी उठाकर ले गए। वादी की माता जी द्वारा उनके घर पर रह रहे किरायेदारों मनीष व भरत पर उक्त घटना कारित करने का शक जाहिर किया गया, जो घटना के बाद से ही घर से गायब हो गए है। प्रा0पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-156/24 धारा-394/458 भादवि बनाम मनीष व भरत पंजीकृत किया गया।

घटना के सम्बन्ध मे उच्चाधिकारीगणो को अवगत कराते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गयी, गठित टीम द्वारा घटनास्थल व आसपास के स्थानो पर CCTV कैमरो का अवलोकन कर उच्चास्तरीय सुरागरसी-पतारसी कर सूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया । घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के फलस्वरूप मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10/05/2024 को काली माता मन्दिर के पास, लालतप्पड पर चैकिंग के दौरान घटना को अंजाम देने वाले दोनों अभियुक्तों 01-मनीष त्यागी पुत्र श्री लोकेश त्यागी तथा 02- भरत पुत्र भीमाराम के कब्जे से घटना मे लूटी गयी स्कूटी संख्या- UK07VV- 8066 सफेद रंग के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके पास से घटना में लूटी गई चैन, एक आधार कार्ड, रूपये 2000/- नगद बरामद हुए। दोनों अभियुक्तों को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

*गिरफ्तार अभियुक्त विवरण*

01- मनीष त्यागी ,पुत्र लोकेश त्यागी निवासी ग्राम नकीतपुर थाना नहटौर जिला बिजनौर, उ0प्र0, उम्र 25 वर्ष
02- भरत, पुत्र भीमाराम निवासी ग्राम पिलवाडा थाना पिलवाडा, जिला सिरोही, राजस्थान उम्र 27 वर्ष।

*पूछताछ का विवरण :-*

पूछताछ में अभियुक्तों के द्वारा बताया गया कि वे दोनों पुताई का कार्य करते हैं तथा वादी के यहां किराए पर रहते हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए उनके द्वारा काफी लोगों से पैसे उधार लिए गए थे तथा अपनी बाइक को भी ₹ 10000/- में एक व्यक्ति के पास गिरवी रख दिया था, जिसे छुड़ाने के लिए उनके द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई, दिनाँक 08/05/2024 को उन्हें ज्ञात हुआ कि उनके मकान मालिक अपने परिजनों के साथ किसी समारोह में गए हैं, तथा घर मे उनकी बुजुर्ग माता जी अकेली है तो उनके द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने के लिए छत के रास्ते से घर में प्रवेश किया तथा बुजुर्ग महिला पर हमला कर उनकी चेन तथा उनके पास मौजूद पर्स छीन लिया तथा बरामदे में खड़ी स्कूटी को भी लूटकर मौके से फरार हो गए।

*विवरण बरामदगी*

01-स्कूटी संख्या-UK07VV-8066 सफेद रंग
02-घटना में लूटी गई चैन
03-एक आधार कार्ड
04-रूपये 2000/- नगद
05- सफेद रंग का पर्स

 

*पुलिस टीम*

1-उ0नि0 रमन सिंह बिष्ट
2-उ0नि0 नन्दलाल रूडी,
3-हे0का0 देवेन्द्र नेगी
4-का0 हंसराज
5-का0 धर्मेन्द्र नेगी
6- हे0का0 किरण कुमार (एसओजी)

You Might Also Like

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।

विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या

आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।

जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या

TAGGED: उत्तराखंड पुलिस, देहरादून पुलिस, समाचार
Web Editor May 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रुद्रपुर:अवैध कॉलोनियों पर चलने लगी प्राधिकरण की JCB
Next Article हैवानियत: यहां सिरफिरे युवक ने की मां-पत्नी और तीन बच्चों की हत्या, फिर खुद को भी उड़ाया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
उत्तराखंड February 7, 2026
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
उत्तराखंड February 7, 2026
विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
उत्तराखंड February 7, 2026
आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
उत्तराखंड February 6, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
  • टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
  • विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
  • आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
  • जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,103)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (700)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (684)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (638)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (611)
May 2024
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Apr   Jun »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?