By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के खुले कपाट,हजारों श्रद्धालु बने पावन अवसर के साक्षी
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक।
उत्तराखंड
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
उत्तराखंड
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
उत्तराखंड
विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
उत्तराखंड
आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के खुले कपाट,हजारों श्रद्धालु बने पावन अवसर के साक्षी
Editors Pickउत्तराखंडदेश-विदेश

भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के खुले कपाट,हजारों श्रद्धालु बने पावन अवसर के साक्षी

Web Editor
Last updated: 2024/05/12 at 3:05 AM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

*भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के खुले कपाट। हजारों श्रद्धालु बने पावन अवसर के साक्षी।

*कपाट खुलते ही धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब। नारायण के जयकारों से गूंज उठी बदरीशपुरी।*

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं।*

Chamoli: विश्व प्रसिद्ध भगवान बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 12 मई को शुभ मुहूर्त प सुबह 6ः00 बजे पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुल गए है। हजारों भक्त इस पावन पल के साक्षी बने। बदरीनाथ कपाट खुलने के मौके पर पहले दिन विशेष पूजा अर्चना की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने के शुभ अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं को बधाई दी है।

बदरीनाथ धाम में ब्रह्म बेला पर सुबह चार बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई। हल्की बारिश के बीच आर्मी बैंड एवं ढोल नगाडो की मधुर धुन और स्थानीय महिलाओं के पारम्परिक संगीत और नृत्य के साथ भगवान बद्री विशाल की स्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ कुबेर जी, श्री उद्धव जी एवं गाडू घडा दक्षिण द्वार से मंदिर में परिसर में लाया गया। इसके बाद मंदिर के मुख्य पुजारी रावल समेत धर्माधिकारी, हक हकूकधारी एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा प्रशासन एवं हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में विधि विधान के साथ मंदिर के कपाट खोले गए।

मुख्य पुजारी वीसी ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने गर्भगृह में भगवान बद्रीनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करते हुए सबके लिए मंगलमय की कामना की। इसके साथ ही ग्रीष्मकाल के लिए बद्रीनाथ के दर्शन शुरू हो गए है। पहले दिन ही हजारों श्रद्धालुओं ने बद्रीनाथ में अखण्ड ज्योति एवं भगवान श्री बद्रीनाथ के दर्शनों का पुण्य अर्जित किया। कपाटोद्घाटन के अवसर पर बद्रीनाथ मंदिर को 15 कुंतल फूलों से सजाया गया था। वही कपाट खुलने के एक दिन पूर्व से ही बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का पूरी तरह से आगाज हो गया है।

*भू-बैकुंठ धाम में अन्य तीर्थ स्थलों पर भी जुटने लगी श्रद्धालुओं की भीड।*

बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही भू-वैकुण्ठ धाम के आसपास तप्तकुण्ड, नारद कुण्ड, शेषनेत्र झील, नीलकंठ शिखर, उर्वशी मन्दिर, ब्रह्म कपाल, माता मूर्ति मन्दिर तथा देश के प्रथम गांव माणा, भीमपुल, वसुधारा जलप्रपात एवं अन्य ऐतिहासिक व दार्शनिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की भीड़ जुटने लगी है।

*पिछले आठ सालों में इतने यात्री पहुंचे बद्रीनाथ धाम।*

विगत वर्षों में लाखों श्रद्धालु बद्रीनाथ की यात्रा कर चुके है। पिछले आंकड़ों पर नजर डाले तो वर्ष 2016 में 654355, वर्ष 2017 में 920466 तथा वर्ष 2018 में 1048051, वर्ष 2019 में 1244993 तथा वर्ष 2020 में 155055 श्रद्धालु बद्रीनाथ पहुॅचे। वर्ष 2021 में कोरोना संकट के कारण 197997 श्रद्धालु ही बदरीनाथ पहुॅचे। जबकि कोरोना महामारी पर नियंत्रण के बाद विगत वर्ष 2022 में 1763549 और 2023 में रिकार्ड 1839591 श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम पहुॅचे। इस बार शुरुआत में ही रिकॉर्ड पंजीकरण के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु बदरीनाथ पहुंचने लगे है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक।

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।

विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या

आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।

TAGGED: उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड समाचार, चारधाम, बद्रीनाथ धाम
Web Editor May 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया यात्रा रजिस्ट्रेशन ट्रांजिट कैंप का औचक निरिक्षण
Next Article चारधाम यात्रा 2024: आज ना आएं यमुनोत्री धाम,प्रसाशन ने की अपील,यह है बड़ी वजह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक।
उत्तराखंड February 9, 2026
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
उत्तराखंड February 7, 2026
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
उत्तराखंड February 7, 2026
विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
उत्तराखंड February 7, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक।
  • टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
  • टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
  • विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
  • आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,103)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (700)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (684)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (639)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (612)
May 2024
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Apr   Jun »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?