By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मोदी सरकार में देश का रक्षा तंत्र मजबूत हुआ: महाराज
Share
Notification Show More
Latest News
हर घर से निकले खिलाड़ी, तब बनेगा प्रदेश खेल भूमि : रेखा आर्या
उत्तराखंड देहरादून
सीएम धामी ने किया अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग।
उत्तराखंड
उत्तराखंड की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा, वर्तमान में एसपी विजिलेंस के पद पर थी तैनात।
उत्तराखंड
आपदा मित्र योजना की तर्ज पर प्रारंभ होगी आपदा सखी योजना : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया 2 महीने का पैसा।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > मोदी सरकार में देश का रक्षा तंत्र मजबूत हुआ: महाराज
Editors Pickउत्तराखंडदेश-विदेश

मोदी सरकार में देश का रक्षा तंत्र मजबूत हुआ: महाराज

Web Editor
Last updated: 2024/05/16 at 11:32 PM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

*मोदी सरकार में देश का रक्षा तंत्र मजबूत हुआ: महाराज*

*प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 04 करोड़ पक्के घर बने 03 करोड़ और बनाने का संकल्प*

देहरादून/लखनऊ। आर्थिक समृद्धि के मामले में 2014 से अब तक मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में हम भारत को 11वें स्थान से 5वें स्थान पर ले आये हैं। भाजपा के संकल्प पत्र के माध्यम से अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने के संकल्प के साथ-साथ 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की भी गारंटी दी है।

उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक सतपाल महाराज ने गुरुवार को कल्याणपुर, खुर्रम नगर लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समर्थन में आयोजित विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वास्थ्य कुछ नासाज़ होने के कारण वह सभा में नहीं आ सके लेकिन इस मौके पर उनके पुत्र नीरज सिंह के अलावा लखनऊ पूर्वी विधानसभा से विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी ओ.पी. श्रीवास्तव ने जनसभा में प्रतिभाग किया। इसके पश्चात श्री महाराज राजनाथ सिंह का हालचाल जानने उनके आवास पर भी गये।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि आर्थिक समृद्धि के मामले में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, धारा 370 को हटाने और तीन तलाक को खत्म करने जैसे सभी वादे पूरे किए हैं। पीएम मोदी की उज्ज्वला योजना से देश की 10 करोड़ 35 लाख महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। हमने सस्ता गैस सिलेंडर घर-घर पहुंचा है अब सस्ती रसोई गैस को पाइप लाइन के माध्यम से पहुंचने का संकल्प लिया है।

भाजपा के स्टार प्रचारक महाराज ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अभी तक 04 करोड़ पक्के घरों का निर्माण किया है और अब हमने अपने संकल्प पत्र के माध्यम से 03 करोड़ घर और बनाने का संकल्प लिया है। मोदी सरकार ने जन धन योजना, पीएम गरीब कल्याण योजना, हर घर जल योजना, स्मार्ट सिटी नमामि गंगे योजना के अलावा वंदे भारत ट्रेन, 80 नए एयरपोर्ट, संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण और नए संसद भवन की सौगात भी देश के लोगों को दी है।

महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रसंशा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बतौर शिक्षा मंत्री के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नकल पर लगाम लगाने और वैदिक गणित को पाठ्यक्रम में शामिल करने के साथ ही इतिहास की पाठ्यपुस्तकों में मौजूद भ्रामक जानकारियों को दूर करने जैसे अहम कार्य किए। उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहते उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कई राजनीतिक संकटों के दौरान पार्टी को मजबूत नेतृत्व देकर सक्षम बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने देश के हर कोने का दौरा किया। उन्होंने भारत सुरक्षा यात्रा भी की जिसमें आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद की समस्या से परेशान कई राज्यों, जिलों और जगहों के दौरे शामिल थे। उन्होंने महंगाई, किसानों के मुद्दों और यूपीए सरकार की कई नीतियों पर प्रहार किया।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक सतपाल महाराज ने कहा है कि बतौर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यकाल में भारत का रक्षा तंत्र आज पहले से कहीं अधिक मजबूत है क्योंकि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इसे भारतीयता की भावना के साथ मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा उठाए गए सुधारात्मक कदमों का जिक्र करते हुए श्री महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में रक्षा औद्योगिक गलियारों की स्थापना सरकार का एक बड़ा कदम है। सरकार ने देश की जनता के दृष्टिकोण के अनुरूप देश की रक्षा प्रणाली को एक नई ऊर्जा से प्रेरित किया है। जिसके परिणामस्वरूप आज भारत एक मजबूत और आत्मनिर्भर सेना के साथ वैश्विक मंच पर एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है। आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राजनाथ सिंह जैसे शक्तिशाली नेतृत्व के कारण हमारी सेनाओं में दृढ़ इच्छा शक्ति है।

 

You Might Also Like

हर घर से निकले खिलाड़ी, तब बनेगा प्रदेश खेल भूमि : रेखा आर्या

सीएम धामी ने किया अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग।

उत्तराखंड की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा, वर्तमान में एसपी विजिलेंस के पद पर थी तैनात।

आपदा मित्र योजना की तर्ज पर प्रारंभ होगी आपदा सखी योजना : मुख्यमंत्री

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया 2 महीने का पैसा।

TAGGED: dehradun news.students., उत्तराखंड, सद्मचार
Web Editor May 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाकर युवती को घायल करने वाले विक्रम चालक को पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार
Next Article सात जगह धधके जंगल…जयहरीखाल में महाविद्यालय परिसर तक पहुंची आग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

हर घर से निकले खिलाड़ी, तब बनेगा प्रदेश खेल भूमि : रेखा आर्या
उत्तराखंड देहरादून June 1, 2025
सीएम धामी ने किया अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग।
उत्तराखंड May 31, 2025
उत्तराखंड की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा, वर्तमान में एसपी विजिलेंस के पद पर थी तैनात।
उत्तराखंड May 31, 2025
आपदा मित्र योजना की तर्ज पर प्रारंभ होगी आपदा सखी योजना : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड May 31, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • हर घर से निकले खिलाड़ी, तब बनेगा प्रदेश खेल भूमि : रेखा आर्या
  • सीएम धामी ने किया अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग।
  • उत्तराखंड की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा, वर्तमान में एसपी विजिलेंस के पद पर थी तैनात।
  • आपदा मित्र योजना की तर्ज पर प्रारंभ होगी आपदा सखी योजना : मुख्यमंत्री
  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया 2 महीने का पैसा।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (918)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (583)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (542)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (525)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (499)
May 2024
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Apr   Jun »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?