By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: इस साल गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड,हीट वेब का बढ़ा खतरा,जानिए मौसम का पूर्वानुमान
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री ने सरस्वती विद्या मन्दिर, मांडूवाला में छात्रावास शिलान्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
उत्तराखंड
पदक विजेताओं को नगद इनाम के लिए पैसा जारी, मुख्यमंत्री धामी जी का आभार: रेखा आर्या।
उत्तराखंड
रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज और क्रिकेट स्टेडियम अब बन गया रजत जयंती खेल परिसर, शासनादेश जारी।
उत्तराखंड
भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।
उत्तराखंड
वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > इस साल गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड,हीट वेब का बढ़ा खतरा,जानिए मौसम का पूर्वानुमान
Editors Pickउत्तराखंडदेश-विदेश

इस साल गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड,हीट वेब का बढ़ा खतरा,जानिए मौसम का पूर्वानुमान

Web Editor
Last updated: 2024/05/19 at 4:42 AM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: मई महीने के शुरुआत में ही गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। बढ़ते तापमान से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून में शनिवार को गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। यहां दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।

मई महीने में पिछले 10 साल में पहली बार पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। रविवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने शनिवार शाम जारी बुलेटिन में उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में भीषण लू की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर के साथ ही टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत के मैदानी हिस्सों में रविवार को भीषण गर्मी रहेगी। यहां दिन में लू चलने का येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।

फिलहाल राज्य के मैदानी हिस्सों में अगले दो दिन तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी परेशान करेगी। वहीं, राज्य के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के चलते बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

 

देहरादून में शनिवार को गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने रविवार को दून में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। देहरादून का तापमान इस बार ऑलटाइम रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रहा है।

यहां मई में सबसे ज्यादा गर्मी 2012 में रिकॉर्ड की गई थी। तब 30 मई को पारा 43.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। मौसम विभाग अगले दो-तीन दिन पारा और बढ़ने का पूर्वानुमान जता रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक दस साल में मई में पारा पहली बार शनिवार को 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है।

 

            ऐसे करें बचाव

1. गर्मी से बचने के लिए भरपूर पानी पीना चाहिए।

2. सूती और ढीले कपड़े पहनें। ये शरीर को ठंडा रखने में मददगार होते हैं। हाथों को अच्छे से कवर करके रखें।

3. दोपहर में घर से अनावश्यक रूप से बाहर जानें से बचें।

         दिन में सड़कों पर कम रहा ट्रैफिक

दून में दोपहर के वक्त तेज धूप और लू चलने की वजह से लोगों ने घर और दफ्तरों से बाहर निकलने से परहेज किया। इसकी वजह से दोपहर डेढ़ बजे के वक्त राजपुर रोड समेत कई मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम नजर आया। हालांकि शाम को इन्हीं सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइनें देखीं गईं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने सरस्वती विद्या मन्दिर, मांडूवाला में छात्रावास शिलान्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

पदक विजेताओं को नगद इनाम के लिए पैसा जारी, मुख्यमंत्री धामी जी का आभार: रेखा आर्या।

रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज और क्रिकेट स्टेडियम अब बन गया रजत जयंती खेल परिसर, शासनादेश जारी।

भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।

वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।

TAGGED: उत्तराखंड, गर्मी, देहरादून, समाचार, हल्द्वानी गर्मी
Web Editor May 19, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चमोली: प्रकृति प्रेमियों के लिए 01 जून से खुलेगी फूलों की घाटी,कर सकेंगे विभिन्न प्रजाति के फूलों का दीदार
Next Article डीजीपी अभिनव कुमार ने किया भद्रकाली चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण, लिया यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री ने सरस्वती विद्या मन्दिर, मांडूवाला में छात्रावास शिलान्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
उत्तराखंड May 20, 2025
पदक विजेताओं को नगद इनाम के लिए पैसा जारी, मुख्यमंत्री धामी जी का आभार: रेखा आर्या।
उत्तराखंड May 20, 2025
रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज और क्रिकेट स्टेडियम अब बन गया रजत जयंती खेल परिसर, शासनादेश जारी।
उत्तराखंड May 20, 2025
भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।
उत्तराखंड May 19, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री ने सरस्वती विद्या मन्दिर, मांडूवाला में छात्रावास शिलान्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
  • पदक विजेताओं को नगद इनाम के लिए पैसा जारी, मुख्यमंत्री धामी जी का आभार: रेखा आर्या।
  • रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज और क्रिकेट स्टेडियम अब बन गया रजत जयंती खेल परिसर, शासनादेश जारी।
  • भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान।
  • वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन, कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (905)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (567)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (532)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (511)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (489)
May 2024
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Apr   Jun »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?