By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: Big Breaking: नामी बिल्डर साहनी सुसाइड मामले में साउथ अफ्रीका के बिजनेसमैन गुप्ता बंधु गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम संदेश को आतंकवाद के विरुद्ध देश के दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने डोल आश्रम में श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
उत्तराखंड
यात्रा ने फिर से पकड़ी रफ्तार : सुखद व सुरक्षित यात्रा हेतु पुलिस बल है प्रतिबद्ध।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा की सीमा चौकी पर एस.एस.बी. अधिकारियों व जवानों से की मुलाकात।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने 12.51 करोड़ की लागत से हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का किया लोकार्पण।
उत्तराखंड
सीएम धामी का समस्त युवाओं से आह्वान, कहा देशहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से करें।
उत्तराखंड
खेल मंत्री ने टोंस ब्रिज स्कूल में टेबल टेनिस टूर्नामेंट का किया उद्घाटन, चुनौतियों से जूझना सिखाता है खेल।
उत्तराखंड
रिवर्स पलायन कर चुके लोगों को मिलेगा प्लेटफॉर्म, महिलाओं की भागीदारी से राज्य बनेगा श्रेष्ठ: मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र 20 मई से : रेखा आर्या
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > Big Breaking: नामी बिल्डर साहनी सुसाइड मामले में साउथ अफ्रीका के बिजनेसमैन गुप्ता बंधु गिरफ्तार
Editors Pickउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेश

Big Breaking: नामी बिल्डर साहनी सुसाइड मामले में साउथ अफ्रीका के बिजनेसमैन गुप्ता बंधु गिरफ्तार

Web Editor
Last updated: 2024/05/25 at 8:11 AM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

नामी बिल्डर साहनी सुसाइड मामले में साउथ अफ्रीका के बिजनेसमैन गुप्ता बंधु गिरफ्तार।

देहरादून: राजधानी के नामचीन बिल्डर बाबा साहनी सुसाइड मामले में दक्षिण अफ़्रीका के उद्योगपति गुप्ता बंधु को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। अनिल गुप्ता और अजय गुप्ता के ख़िलाफ़ नामज़द मुक़दमे के बाद पुलिस ने गिरफ़्तार कर पूछताछ शुरू की।गुप्ता बंधुओं पर आरोप था कि इन्होंने पहले साहनी के साथ पार्टनरशिप की और अब धमकी दे रहे थे। बताया जा रहा है कि साहनी के कई प्रोजेक्ट रुक गये थे। इससे उनके पार्टनर्स में भी विवाद चल रहा था।

बताते चलें दून में साहनी के साथ दो रियल एस्टेट प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। बेटे रणवीर का आरोप है कि उसके पिता को कंपनी छोड़ने के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था. इधर एसएसपी देहरादूनअजय सिंह ने बताया कि बिल्डर आत्महत्या मामले में सुसाइट नोट के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच कर रही है, अन्य किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।

➡️जानिये पूरा मामला – क्यों हुई गुप्ता बन्धुओं की गिरफ्तारी⤵️

बीते रोज़ यानी शुक्रवार को थाना राजपुर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि पेसेफिक गोल्फ स्टेट की बिल्डिंग के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में बेहोशी की हालत में पडा है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष राजपुर, चौकी प्रभारी आईटी पार्क मय पुलिस बल के घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर जानकारी करने पर उक्त व्यक्ति की पहचान सतेन्द्र सिंह साहनी निवासी: 119 डी रेसकोर्स देहरादून, जो बिल्डर का कार्य करते हैं, के रूप में हुई। जिनके द्वारा गोल्फ स्टेट बिल्डिंग के आठवें माले से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया गया था, जिन्हें उनके पुत्र द्वारा उपचार के लिये मैक्स हास्पिटल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान डाक्टरों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया। घटना के सम्बन्ध में मृतक के पुत्र रणवीर सिंह साहनी द्वारा थाना राजपुर पर लिखित तहरीर व मृतक द्वारा लिखा गया सुसाईड नोट दिया गया, जिसमें उसके द्वारा अजय कुमार गुप्ता पुत्र शिव गुप्ता व अनिल कुमार गुप्ता पुत्र श्याम लाल गुप्ता के द्वारा उनके पिता सतेन्द्र सिंह साहनी को डराने, धमकाने व ब्लैक मेल करने के तथ्य अंकित किये गए, साथ ही इस सम्बन्ध में उनके पिता द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र पुलिस को दिये जाने की बात बताई गई, जिस पर वर्तमान में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा जांच की जा रही है।

इसके अतिरिक्त अजय कुमार गुप्ता व अनिल कुमार गुप्ता द्वारा उनके पिता के विरूद्ध झूठी शिकायत सहारनपुर पुलिस को देकर उनकी दोनो कम्पनियां उनके नाम पर करने अन्यथा उन्हें व उनके दामाद को झूठे केस में जेल भेजने की लगातार धमकी देते हुए आत्महत्या करने के लिये उत्प्रेरित किया जा रहा था। उक्त प्रार्थना पत्र व सुसाईड नोट के आधार पर तत्काल थाना राजपुर पर मु0अ0सं0: 119/24 धारा: 306 भादवि बनाम अनिल कुमार गुप्ता व अजय कुमार गुप्ता पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग की विवेचना में साक्ष्य संकलन व बयानों के आधार पर अभियुक्त अनिल कुमार गुप्ता व अजय कुमार गुप्ता को अन्तर्गत धारा: 306 भादवि में गिरफ्तार किया गया।

➡️हिस्सेदारी छोड़ने पर किया जा रहा था मजबूर

देहरादून के रेसकोर्स निवासी सतेंद्र उर्फ बाबा साहनी बिल्डिंग निर्माण का काम करता था। शुक्रवार को वह घर से निकलकर सहस्रधारा रोड स्थित पैसेफिक गोल्फ स्टेट में बेटी के फ्लैट पर पहुंचे। दोपहरकरीब 12 बजे साहनी ने 8वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उनके जमीन पर गिरते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगो ने पुलिस को सूचना दी और उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने साहनी को मृत घोषित कर दिया. मृतक बिल्डर बाबा साहनी की जेब से सुसाइड नोट मिला जिसमे चर्चित गुप्ता बंधुओं अजय कुमार गुप्ता और उनके जीजा अनिल कुमार गुप्ता प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी छोड़ने के लिए पीड़ित को ब्लैकमेल कर रहे की बात मेंशन थी। गुप्ता बंधु सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित मिशन कपाउंड निवासी हैं और दून में डालनवाला में रहते हैं। पुलिस ने सतेंद्र साहनी के बेटे रणबीर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को डालनवाला स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम संदेश को आतंकवाद के विरुद्ध देश के दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री ने डोल आश्रम में श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

यात्रा ने फिर से पकड़ी रफ्तार : सुखद व सुरक्षित यात्रा हेतु पुलिस बल है प्रतिबद्ध।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा की सीमा चौकी पर एस.एस.बी. अधिकारियों व जवानों से की मुलाकात।

TAGGED: Crime, Dehradun, gupta, News, POLICE, uttrakhand
Web Editor May 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अल्मोड़ा: बारिश से मचाई तबाही, घरों में घुसा मलबा, रास्ते हुए ध्वस्त,मकानों में आई दरारें
Next Article अस्पताल परिसर से बाहर नहीं खुलेंगे ब्लड बैंक,नई गाइडलाइन जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम संदेश को आतंकवाद के विरुद्ध देश के दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया।
उत्तराखंड May 12, 2025
मुख्यमंत्री ने डोल आश्रम में श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
उत्तराखंड May 12, 2025
यात्रा ने फिर से पकड़ी रफ्तार : सुखद व सुरक्षित यात्रा हेतु पुलिस बल है प्रतिबद्ध।
उत्तराखंड May 11, 2025
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
उत्तराखंड May 11, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम संदेश को आतंकवाद के विरुद्ध देश के दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया।
  • मुख्यमंत्री ने डोल आश्रम में श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
  • यात्रा ने फिर से पकड़ी रफ्तार : सुखद व सुरक्षित यात्रा हेतु पुलिस बल है प्रतिबद्ध।
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
  • मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा की सीमा चौकी पर एस.एस.बी. अधिकारियों व जवानों से की मुलाकात।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (902)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (564)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (526)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (509)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (487)
May 2024
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Apr   Jun »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?