By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उपराष्ट्रपति एक दिवसीय दौरे में पहुँचे देवभूमि ,बाबा नीम करौली महाराज के किये दर्शन,राज्यपाल समेत मंत्री व आयुक्त ने किया स्वागत
Share
Notification Show More
Latest News
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
उत्तराखंड
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
उत्तराखंड
विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
उत्तराखंड
आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
उत्तराखंड
जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > उपराष्ट्रपति एक दिवसीय दौरे में पहुँचे देवभूमि ,बाबा नीम करौली महाराज के किये दर्शन,राज्यपाल समेत मंत्री व आयुक्त ने किया स्वागत
Editors Pickउत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटन

उपराष्ट्रपति एक दिवसीय दौरे में पहुँचे देवभूमि ,बाबा नीम करौली महाराज के किये दर्शन,राज्यपाल समेत मंत्री व आयुक्त ने किया स्वागत

Web Editor
Last updated: 2024/05/30 at 10:43 AM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

उपराष्ट्रपति एक दिवसीय दौरे में पहुँचे देवभूमि ,बाबा नीम करौली महाराज के किये दर्शन,राज्यपाल समेत मंत्री व आयुक्त ने किया स्वागत।

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल से दूर कैची धाम महाराज नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी समेत एक दिवसीय उत्तराखण्ड भ्रमण के दौरान पहुंचे। जहां उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड ने कहा कि भारत अपनी संस्कृति धरोहर, परम्परा, रीति रिवाज को आज भी संजोए रखा है। कहा कि आज भी हमने देश की 5 हजार साल पुरानी संस्कृति विरासत को संजोए रखा है।जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। कहा कि भारत की संस्कृति पूरे विश्व विख्यात है।उन्होंने कहा कि आज भी हम वसु देव कुटुंबकम की राह पर अग्रसर हैं। आज भी विश्व कई समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन जी -20 में हमारा उदेश्य दुनिया के सामने रखा गया।कहा कि हमारा उदेश्य ‘एक परिवार-एक भविष्य और एक विश्व’ बनाने का है।

उपराष्ट्रपति ने कैंची धाम में एक घंटे तक पूजा अर्चना की। मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने उपराष्ट्रपति को बाबा की मूर्ति देकर स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के मंदिर में पूजा अर्चना के कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं का आवागमन बंद रखा गया। मंदिर के मुख्य गेट से लेकर आसपास के मकानों की छतों व पहाड़ियों में सुरक्षा कर्मी तैनात किये गए है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी समेत हल्द्वानी कैंट स्थित हेलीपैड पहुंचे, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उनका स्वागत एवं अभिवादन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, एडीजी अमित सिन्हा, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कड़ी सुरक्षा के बीच कैंची धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। स्थानीय युवतियों ने तिलक चंदन लगाकर स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। बाबा नीब करौरी के तपस्या स्थल पर नमन किया। मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ बात की। दर्शन व पूजा अर्चना के बाद उपराष्ट्रपति का काफिला हल्द्वानी के लिए रवाना हो गया। उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह रोके गये वाहनों के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड गुरुवार को नैनीताल में एक दिवसीय दौरे में पहुचे।इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ कैंची धाम बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर पूजा पाठ की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड को बाबा की प्रतिमा देकर स्वागत किया। उन्होंने मंदिर परिसर में राम शिला में पूजा अर्चना और ध्यान कर देश की सुख समृद्धि की कामना की।कहा कि देवभूमि और कैंची धाम पहुंच कर अभिभूत हूँ। देवभूमि में इनका स्थान और रख रख रखाव सराहनीय है। यहां आकर व्यक्ति के दिल, दिमाग़, आत्मा का समीकरण होता है, जिससे एक नई ऊर्जा मिलती है।

इस दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत,डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह,एसएसपी पी एन मीणा, एडीएम पी आर चौहान आदि मौजूद रहे।

You Might Also Like

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।

विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या

आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।

जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या

TAGGED: BJP राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक, उत्तराखंड, उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उपराष्ट्रपति, देहरादून, नैनीताल
Web Editor May 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बड़ी खबर: 4 जून के बाद एक्शन मोड में होगी धामी सरकार,नौकरशाही में बदलाव होने की संभावना
Next Article मतगणना की तैयारी पूरी, थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था में होगी मतगणना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
उत्तराखंड February 7, 2026
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
उत्तराखंड February 7, 2026
विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
उत्तराखंड February 7, 2026
आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
उत्तराखंड February 6, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
  • टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
  • विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
  • आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
  • जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,103)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (700)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (684)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (638)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (611)
May 2024
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Apr   Jun »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?