By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: बच्चों की राज्य स्तर पर सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए बाल विधानसभा निभा रही बड़ी भूमिका-रेखा आर्या
Share
Notification Show More
Latest News
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
उत्तराखंड
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
उत्तराखंड
विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
उत्तराखंड
आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
उत्तराखंड
जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > Editors Pick > बच्चों की राज्य स्तर पर सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए बाल विधानसभा निभा रही बड़ी भूमिका-रेखा आर्या
Editors Pickउत्तराखंड

बच्चों की राज्य स्तर पर सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए बाल विधानसभा निभा रही बड़ी भूमिका-रेखा आर्या

Web Editor
Last updated: 2024/06/13 at 10:19 AM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

*बच्चों की राज्य स्तर पर सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए बाल विधानसभा निभा रही बड़ी भूमिका-रेखा आर्या*

 

*बाल विधानसभा का यह कालखंड होगा निर्णायक साबित,अपने अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने का देता है मंच-रेखा आर्या*

 

*कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया चतुर्थ बाल विधानसभा के कार्यक्रम में शिरकत,बाल विधायको को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*

 

*देहरादून*: आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या देहरादून स्थित निजी होटल में “चतुर्थ बाल विधानसभा” के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुई।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।इस अवसर पर बाल विधानसभा के बाल मुख्यमंत्री, बाल विधानसभा अध्यक्ष सहित विभिन्न बाल सदस्यों द्वारा अपने-अपने अनुभवों को साझा किया गया।बाल मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें बाल विधानसभा के जरिये यह जानने व सीखने का अवसर मिला है कि किस प्रकार से हमारी सरकारें कार्य करती हैं और हम किस प्रकार से जनहित में कार्य करते हैं।

वहीं बाल विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनके द्वारा समाज मे लिंग भेदभाव,नशा उन्मूलन ,सड़क सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में आमजनमानस को जागरूक करने हेतु कार्य किया गया है।ऐसे में उन्हें और उनके साथ सभी बाल सदस्यों को कई उपयोगी चीजें सीखने का सुनहरा अवसर मिला है।


इस दौरान कार्यक्रम में पहुंची मुख़्य अतिथि ने सभी बाल सदस्यों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए।कहा कि बच्चों की राज्य स्तर पर सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्लान इण्डिया एवं उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा वर्ष 2014 में उत्तराखण्ड बाल विधानसभा को प्रारम्भ किया गया था। जिसमें सभी 13 जनपदों से 70 बच्चों को जनपदवार विधायकों की संख्या के अनुरूप बाल विधायक के रूप में जुड़ने का अवसर प्रदान किया जाता है। अभी वर्तमान समय तक कुल 4 बाल विधानसभाओं का गठन किया जा चुका है।

कहा कि इस मंच के माध्यम से सभी बाल विधायक अपने-अपने क्षेत्रों के बच्चों से जुड़ी समस्याओं की पहचान करते हैं एवं सन्दर्भित विभागों से उन मु‌द्दों के समाधान हेतु पैरवी करते है।ऐसे मंच जहां उन्हें जनता द्वारा चुनी गई सरकार के कार्य करने की शैली को देखने व सीखने का मौका देता है तो वहीं बाल विधानसभा के माध्यम से उनमें नेतृत्व करने की क्षमता भी विकसित होती है।कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से बच्चे राजनीति और अपने अधिकारों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इससे छिपी प्रतिभाग को निखरने का अवसर मिलता है।

कैबिनेट मंत्री ने सभी बाल विधायकों को अपने अपने क्षेत्रों में और अधिक निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की बात कही।कहा कि बाल विधानसभा आपको सभी को एक ऐसा मंच प्रदान करता है जिसके जरिये आप समाज मे अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं।साथ ही आप सभी समाज मे एक लीडर के रूप में उभर कर सामने आएं हैं ऐसे में आगे आप मे से जो भी जिस भी क्षेत्र में जाएं वहां पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करें।

इस अवसर पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना जी,प्रोग्राम डायरेक्टर प्लान इंडिया कुमकुम कुमार जी,आयोग के सदस्य विनोद कपरवान जी,अनुसचिव एसके सिंह जी,बाल मुख्यमंत्री रोहित परिहार जी,बाल उपमुख्यमंत्री दीक्षा खर्कवाल जी,बाल विधानसभा अध्यक्ष श्याम पाठक जी,बाल गृह मंत्री श्रेष्ठ पुरी जी,बाल शिक्षा/खेल मंत्री रोहित चिलकोटिया जी,बाल नेता प्रतिपक्ष सुमेधा उपाध्यक्ष जी सहित बाल विधानसभा के सदस्य,अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।

विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या

आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।

जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या

TAGGED: Rekha arya
Web Editor June 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रुद्रपुर: लाखों की चरस के साथ दो आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल
Next Article उत्तराखंड भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए घोषित किये उम्मीदवार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
उत्तराखंड February 7, 2026
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
उत्तराखंड February 7, 2026
विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
उत्तराखंड February 7, 2026
आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
उत्तराखंड February 6, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
  • टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
  • विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
  • आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
  • जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,103)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (700)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (684)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (638)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (611)
June 2024
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
« May   Jul »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?