By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र टिहरी का दौरा, पीड़ितों से मुलाकात कर दिया हर संभव मदद का भरोसा।
Share
Notification Show More
Latest News
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
उत्तराखंड
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
उत्तराखंड
विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
उत्तराखंड
आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
उत्तराखंड
जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री धामी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र टिहरी का दौरा, पीड़ितों से मुलाकात कर दिया हर संभव मदद का भरोसा।
उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

मुख्यमंत्री धामी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र टिहरी का दौरा, पीड़ितों से मुलाकात कर दिया हर संभव मदद का भरोसा।

Web Editor
Last updated: 2024/08/22 at 2:58 PM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

टिहरी गढ़वाल:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत घुत्तू-पंजा-देवलिंग टिहरी पहुंचकर आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मलेथी में आपदा प्रभावित परिवार दुर्गा देवी पत्नी विशालमणि से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घुत्तू में अतिवष्टि/बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। कई मकान और मवेशी आपदा की जद में आए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को आपदा प्रभावितों को तत्काल सहायता देने, आपदा संभावित क्षेत्रों में आपदा क्षति का आंकलन करने, आपदा के कारणों का पता लगाने तथा आपदा से क्षतिग्रस्त पुनर्निर्माण के कार्यों को तत्काल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी, आपदा से हुए नुकसान की भरपाई जल्द से जल्द करने के प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीणों की शिकायत घुत्तू हाइड्रो पॉवर से मकानों को हो रहे नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को पुनः परीक्षण करवाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि 21 अगस्त की रात्रि को हुई अतिवृष्टि से तहसील घनसाली क्षेत्रांतर्गत घुत्तू क्षेत्र में 29 भवनों को क्षति पहुंची है, जिसमें 06 भवन पूर्ण क्षतिग्रस्त तथा 23 भवन आंशिक क्षतिग्रस्त हुए हैं। अभी तक लगभग 09 क्षतिग्रस्त मकानों का 10 लाख से अधिक की धनराशि नियमानुसार अहेतुक एवं मकान क्षति के रूप में दी जा चुकी है। आंशिक क्षति भवनों के लगभग 20 परिवारों के लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत आपदा राहत शिविरों में रखा गया है, जिनके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने पर यदि कुछ गांवों के विस्थापन की जरूरत होगी तो नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी या जो किराए के घरों में जाना चाहेगा नियमानुसार किराया दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आपदा से 17 पशु हानि हुई है, जिसमें नियमनुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। लगभग 24 पेयजल लाइनों को क्षति पहुंची है। इसके साथ ही विद्युत लाइनों, सड़क, पुलिया आदि अन्य परिसंपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचा है। अभी तक 450 परिवारों की कृषि क्षति का आंकलन कर लिया गया है। 03-04 गांव का सड़क मार्ग से संपर्क कट चुका है, जिनके सुचारीकरण की कार्यवाही गतिमान है।

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावितों क्षेत्रों का निरीक्षण किया। साथ ही आपदा राहत शिविर रा.इ.कॉलेज जगजीवन आश्रम में ठहरे रानीढांग के आपदा प्रभावितों से मुलाकात की तथा संबंधित अधिकारियों को प्रभावितों हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा प्रभावितों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि कल से भूगर्भीय टीम द्वारा क्षेत्र में सर्वे किया जाएगा। जिलाधिकारी ने न्याय पंचायत क्षेत्र देवंज में सभी स्कूलों को शुक्रवार और शनिवार को बंद रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि मलेथी, चंदला, गवाणा मल्ला, गवाणा तल्ला, कैलबागी, देवलंग, जोगियाणा, गंगेरी, चक्रगांव, मलेथा, रानीढांग, पंजा, मेंडू सिंधवाल, सांकरी, लोम, समणगांव, मिसवाली, भाट्गांव, अंकवाण गांव, रैतगांव, भेलुन्ता आदि कई गांवों में काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने सड़क, पेयजल, विद्युत आदि अन्य संबंधित विभागों को शीघ्रता से सुचारीकरण करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एसडीएम अपूर्वा सिंह, डीएसओ मनोज डोभाल, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित आनंद, अधिशासी अभियंता लोनिवि घनसाली दिनेश नोटियाल, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम के एन सेमवाल, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई पवन कुमार सहित जनप्रति निधि, ग्रामीण मौजूद रहे।

You Might Also Like

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।

विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या

आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।

जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या

TAGGED: Chief Minister Dhami visited the disaster-affected area Tehri, met the victims and assured them of all possible help.
Web Editor August 22, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गैरसैंण मानसून सत्र में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रतिभाग।
Next Article गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में बनेगा पत्रकारों के लिए रेस्टहाउस, मुख्यमंत्री ने की घोषणा।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
उत्तराखंड February 7, 2026
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
उत्तराखंड February 7, 2026
विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
उत्तराखंड February 7, 2026
आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
उत्तराखंड February 6, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
  • टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
  • विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
  • आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
  • जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,103)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (700)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (684)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (638)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (611)
August 2024
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Jul   Sep »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?