By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मंत्री रेखा आर्या ने भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता के साथ सुनी ‘मन की बात, स्वच्छता को लेकर शानदार काम कर रहे हैं उत्तरकाशी के झाला गांववासी – रेखा आर्या
Share
Notification Show More
Latest News
देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या
उत्तराखंड
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया वात्सल्य योजना के 2 महीने का पैसा
उत्तराखंड
उपलब्धियां का कालखंड रहे सरकार के चार साल रेखा आर्या
उत्तराखंड
जल्द साकार होगा खेल विश्वविद्यालय का सपना : रेखा आर्या
उत्तराखंड
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्यूटी प्रशिक्षण, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > मंत्री रेखा आर्या ने भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता के साथ सुनी ‘मन की बात, स्वच्छता को लेकर शानदार काम कर रहे हैं उत्तरकाशी के झाला गांववासी – रेखा आर्या
उत्तराखंड

मंत्री रेखा आर्या ने भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता के साथ सुनी ‘मन की बात, स्वच्छता को लेकर शानदार काम कर रहे हैं उत्तरकाशी के झाला गांववासी – रेखा आर्या

Web Editor
Last updated: 2024/09/29 at 12:40 PM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

मेड इन इंडिया’ उत्पादों को खरीद देश की विकास गति को और अधिक बढ़ाएं प्रदेश वासी – रेखा आर्या

देहरादून: आज देहरादून में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने डोभावाला के वार्ड संख्या 10 के बूथ संख्या 66 पहुँचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक जन संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया।

कार्यक्रम को सुनने के लिए एकत्रित हुई मातृशक्ति एवं अन्य श्रोताओं को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हर माह की तरह इस माह भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ये कार्यक्रम देश की विविधता और जन सामान्य के अभिनव प्रयासों को समेटे हुए था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के ‘मन की बात’ के संस्करण में उत्तरकाशी के ग्राम झाला का जिक्र किया, जिस पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुझे अत्यंत हर्ष है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तरकाशी के झाला गांव में गांववासियों द्वारा चलाई जा रही ‘धन्यवाद प्रकृति’ अभियान का अपने संबोधन में जिक्र किया।

मंत्री रेखा आर्या ने झाला गांव के निवासियों की सराहना करते हुए कहा कि झाला गांव में शुरू हुई ये बहुत ही अनुपम पहल है और इसके लिए गांव का प्रत्येक नागरिक सम्मान का अधिकारी है। मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के लोगों से झाला गांव से शुरू हुई इस “धन्यवाद प्रकृति” मुहिम से जुड़ने की अपील भी की। मंत्री ने कहा इस तरह के स्वच्छ्ता कार्यक्रमों से जुड़कर प्रदेश का हर नागरिक प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना अहम योगदान दे सकता है और प्रदेश को स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ बना सकता है।

आज के” मन की बात” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फोकस ‘जल संरक्षण’ और ‘मेड इन इण्डिया’ जैसे विषयों पर रहा। मंत्री रेखा आर्या ने भी प्रदेश के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों के इस सीजन में वो अधिक से अधिक मात्रा में ‘मेड इन इण्डिया’ उत्पादों को खरीदें और भारत के कामगारों और भारत की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाएं।

कार्यक्रम के उपरान्त मंत्री रेखा आर्या ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुदेश वर्मा जी को सम्मानित करते हुए कहा कि हमारे राज्य आंदोलनकारी हमारा आधार हैं और हम इनकी आकांक्षाओं अनुरूप उत्तराखंड के विकास हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।

इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने कई लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी दिलाई और भाजपा संगठन में स्वागत करते हुए कहा कि अगर भारत को विकसित बना है तो भाजपा को मजबूत बनाना होगा और भाजपा तब मजबूत होगी जब बूथ मजबूत होगा।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सरिता गौड़, बबीता सहरोत्रा, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुदेश वर्मा, कुसुम लता, वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन बहुगुणा, वार्ड संयोजक अजय कुमार, जीवन लांबा, दर्शनी देवी, प्रदीप सजवाण, सरिता थापा, शंकर दयाल समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता और स्थानीय जनता मौजूद रही।

You Might Also Like

देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया वात्सल्य योजना के 2 महीने का पैसा

उपलब्धियां का कालखंड रहे सरकार के चार साल रेखा आर्या

जल्द साकार होगा खेल विश्वविद्यालय का सपना : रेखा आर्या

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्यूटी प्रशिक्षण, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम।

TAGGED: Jhala villagers of Uttarkashi are doing a great job in cleanliness - Rekha Arya, Minister Rekha Arya listened to 'Mann Ki Baat' with BJP workers and the public
Web Editor September 29, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राज्य में टॉप टेन बकाएदारों पर कसेगा शिकंजा, राजस्व परिषद अध्यक्ष ने वीसी के माध्यम से की समीक्षा।
Next Article उत्तरकाशी की वायरल वीडियो पर महिला आयोग ने दिखाई सख्ती, महिला से मारपीट करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या
उत्तराखंड March 26, 2026
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया वात्सल्य योजना के 2 महीने का पैसा
उत्तराखंड March 24, 2026
उपलब्धियां का कालखंड रहे सरकार के चार साल रेखा आर्या
उत्तराखंड March 23, 2026
जल्द साकार होगा खेल विश्वविद्यालय का सपना : रेखा आर्या
उत्तराखंड March 23, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या
  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया वात्सल्य योजना के 2 महीने का पैसा
  • उपलब्धियां का कालखंड रहे सरकार के चार साल रेखा आर्या
  • जल्द साकार होगा खेल विश्वविद्यालय का सपना : रेखा आर्या
  • देहरादून में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्यूटी प्रशिक्षण, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,156)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (735)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (713)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (660)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (636)
September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Aug   Oct »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?