By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पैराग्लाइडिंग:- आसमान की उंचाई नापने के लिए तैयार हैं उत्तराखण्ड के युवा, पर्यटन विभाग दे रहा है युवाओं को पैराग्लाइडिंग का निशुल्क प्रशिक्षण।
Share
Notification Show More
Latest News
आईटीबीपी के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने किया रवाना।
उत्तराखंड
प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगी : रेखा आर्या
उत्तराखंड
जनपद टिहरी में ग्रामीण क्षेत्र की नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र, प्रदेश भर में की गई है 7052 महिलाओं की नियुक्ति।
उत्तराखंड
आजाद भारत का स्वर्णिम काल है यह 11 साल : रेखा आर्या
उत्तराखंड
हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं पर सख्त सीएम धामी, सर्विस प्रोवाइडर्स और ऑपरेटर्स को दी कड़ी चेतावनी।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > पैराग्लाइडिंग:- आसमान की उंचाई नापने के लिए तैयार हैं उत्तराखण्ड के युवा, पर्यटन विभाग दे रहा है युवाओं को पैराग्लाइडिंग का निशुल्क प्रशिक्षण।
उत्तराखंड

पैराग्लाइडिंग:- आसमान की उंचाई नापने के लिए तैयार हैं उत्तराखण्ड के युवा, पर्यटन विभाग दे रहा है युवाओं को पैराग्लाइडिंग का निशुल्क प्रशिक्षण।

Web Editor
Last updated: 2024/10/12 at 2:03 PM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

पुरुषों के साथ उत्तराखण्ड की महिलाएं भी ले रही हैं व्यावसायिक प्रशिक्षण

साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही धामी सरकार

देहरादून:- उत्तराखण्ड का पर्यटन अब तक मुख्य तौर पर धार्मिक और सामान्य पर्यटन तक सीमित था, लेकिन अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार इसमें साहसिक पर्यटन के जरिए नए आयाम जोड़ रही है। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप इसके लिए पर्यटन विभाग 700 से अधिक युवाओं को पैराग्लाइडिंग का निशुल्क कोर्स करवा रहा है।
उत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के भीमताल और देहरादून में मालदेवता जैसे कुछ स्थानों पर पैराग्लाइडिंग पर्यटन बढ़ रहा है। नई संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन विभाग ना सिर्फ इसके लिए नए स्पॉट तलाश रहा है, बल्कि स्थानीय युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण भी दे रहा है। इस तरह साहसिक पयर्टन में अपने कौशल के जरिए युवा ना सिर्फ अपना रोजगार , स्वरोजगार कमा सकेंगे, बल्कि उत्तराखण्ड में पर्यटन को भी बढ़ावा दे सकेंगे।
इसी क्रम में सरकार की ओर से टिहरी में कुल 15 बैच में युवाओं को बेसिक से लेकर गाइडेड पैराग्लाडिंग के पांच अलग – अलग कोर्स कराए जा रहे हैं। पयर्टन विभाग इसमें प्रशिक्षण, रहने, खाने की सुविधा निशुल्क दे रहा है। विभाग ने प्रथम चरण में 741 युवाओं को प्रशिक्षण का लक्ष्य रखा है, जिसमें से 124 महिलाएं शामिल हैं।

उत्तराखण्ड में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए युवाओं को पैराग्लाइडिंग, वाईट वाटर राफ्टिंग, माउंटेनियरिंग जैसे साहसिक खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि अगले कुछ सालों में उत्तराखंड के पास इस क्षेत्र में पर्याप्त प्रशिक्षित मानव संसाधन हो, ताकि उत्तराखण्ड में साहसिक पर्यटन ना सिर्फ फूले फले बले, बल्कि यह सुरक्षित भी हो:- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

सफलता की कहानी

01 – उत्तरकाशी जिले में सांकरी के पास सौड़ गांव निवासी संगीता रावत भी चुनिंदा महिला प्रशिक्षणार्थियों में शामिल हैं। संगीता अपने क्षेत्र में एक एडवेंचर टूरिज्म कंपनी चलाती हैं, अब वो पैराग्लाइडिंग के जरिए अपने काम को नई ऊंचाई देना चाहती हैं। संगीता अपनी बैच की अकेली महिला ट्रेनी हैं। अब तक वो सोलो फ्लाई सीख चुकी हैं। अब एडवांस कोर्स के बाद उनका प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा, संगीता इसे शानदार अनुभव करार देती हुई कहती हैं कि इससे उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को नई ऊंचाई मिलेगी।

02 – नैनीताल जिले में भीमताल निवासी भरत जोशी, डिप्लोमा करने के बाद दिल्ली में प्राइवेट जॉब कर रहे हैं। भरत जोशी बताते हैं कि वो वापस अपना घर लौटना चाहते हैं, इसलिए जैसे ही सरकार की तरफ से निशुल्क पैराग्लाइडिंग कोर्स की जानकारी मिली तो उन्होंने, अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया। जोशी बताते हैं कि उनके क्षेत्र में पहले से ही कई लोग इस पेशे में काम कर रहे हैं, प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वो भी वापस भीमताल लौट आएंगे, वो अब तक टिहरी झील के ऊपर कई प्रशिक्षण उड़ानें भर चुके हैं।

03 – सीमांत जिला चमोली के कुनौल गांव निवासी दिनेश सिंह अभी संविदा की नौकरी कर रहे हैं। दिनेश सिंह अब पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित पैराग्लाइडिंग कोर्स का प्रशिक्षण ले रहे हें। दिनेश सिंह मई जून और सितंबर में दो अलग कोर्स पूरा कर चुके हैं, फरवरी तक वो प्रशिक्षण पूरा कर लाइसेंस लेकर व्यावसायिक उड़ान के लिए तैयार हो जाएंगी। दिनेश के साथ उनके गांव के तीन अन्य युवा भी प्रशिक्षण ले रहे हैं। दिनेश बताते हैं कि सरकार रहने खाने से लेकर प्रशिक्षण तक निशुल्क दे रही है। दिनेश सिंह इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

You Might Also Like

आईटीबीपी के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने किया रवाना।

प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगी : रेखा आर्या

जनपद टिहरी में ग्रामीण क्षेत्र की नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र, प्रदेश भर में की गई है 7052 महिलाओं की नियुक्ति।

आजाद भारत का स्वर्णिम काल है यह 11 साल : रेखा आर्या

हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं पर सख्त सीएम धामी, सर्विस प्रोवाइडर्स और ऑपरेटर्स को दी कड़ी चेतावनी।

TAGGED: Paragliding:- The youth of Uttarakhand are ready to measure the height of the sky, the Tourism Department is giving free training of paragliding to the youth.
Web Editor October 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम धामी ने परेड ग्राउंड देहरादून में दशहरा मोहत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों को दी दशहरे की शुभकामनाएं।
Next Article उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती में जल्द बढ़ सकती है उम्रसीमा, बेरोजगारों ने की सीएम धामी से मुलाकात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

आईटीबीपी के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने किया रवाना।
उत्तराखंड June 14, 2025
प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगी : रेखा आर्या
उत्तराखंड June 13, 2025
जनपद टिहरी में ग्रामीण क्षेत्र की नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र, प्रदेश भर में की गई है 7052 महिलाओं की नियुक्ति।
उत्तराखंड June 12, 2025
आजाद भारत का स्वर्णिम काल है यह 11 साल : रेखा आर्या
उत्तराखंड June 12, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • आईटीबीपी के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने किया रवाना।
  • प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगी : रेखा आर्या
  • जनपद टिहरी में ग्रामीण क्षेत्र की नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र, प्रदेश भर में की गई है 7052 महिलाओं की नियुक्ति।
  • आजाद भारत का स्वर्णिम काल है यह 11 साल : रेखा आर्या
  • हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं पर सख्त सीएम धामी, सर्विस प्रोवाइडर्स और ऑपरेटर्स को दी कड़ी चेतावनी।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (927)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (592)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (550)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (528)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (505)
October 2024
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Sep   Nov »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?