By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने परखी यमुनोत्री धाम की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं, जानकीचट्टी में नवनिर्मित ट्रॉजिट हॉस्टल का किया विधिवत लोकार्पण।
Share
Notification Show More
Latest News
प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगी : रेखा आर्या
उत्तराखंड
जनपद टिहरी में ग्रामीण क्षेत्र की नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र, प्रदेश भर में की गई है 7052 महिलाओं की नियुक्ति।
उत्तराखंड
आजाद भारत का स्वर्णिम काल है यह 11 साल : रेखा आर्या
उत्तराखंड
हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं पर सख्त सीएम धामी, सर्विस प्रोवाइडर्स और ऑपरेटर्स को दी कड़ी चेतावनी।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री महिला एवं बाल विकास बहुमुखी सहायता निधि नियमावली को कैबिनेट मिली मंजूरी।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर भाजपा कार्यालय में मीडिया से की वार्ता, कहा भारत ने वैश्विक मंच पर सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में बनाई अलग पहचान।
उत्तराखंड
4 माह की गर्भवती, नाबालिग पीड़िता से मिलने पहुंची राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश।
उत्तराखंड
गोल्डन कार्ड की विसंगतियां होंगी दूर, कर्मचारी संगठनों से सुझाव प्राप्त कर कैबिनेट में जायेगा प्रस्ताव।
उत्तराखंड
बचपन से योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा : रेखा आर्या
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने ‘हिन्द दी चादर’ नाटक मंचन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित हुआ नाट्य मंचन।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने परखी यमुनोत्री धाम की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं, जानकीचट्टी में नवनिर्मित ट्रॉजिट हॉस्टल का किया विधिवत लोकार्पण।
उत्तराखंड

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने परखी यमुनोत्री धाम की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं, जानकीचट्टी में नवनिर्मित ट्रॉजिट हॉस्टल का किया विधिवत लोकार्पण।

Web Editor
Last updated: 2024/10/25 at 3:08 PM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने परखी यमुनोत्री धाम की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं, जानकीचट्टी में नवनिर्मित ट्रॉजिट हॉस्टल का किया विधिवत लोकार्पण।

पैदल मार्ग में स्थापित मेडिकल रिलीफ पोस्ट का भी किया निरीक्षण

उत्तरकाशी/देहरादून: सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. रावत ने आज यमुनोत्री धाम पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले चिकित्सा इकाईयों का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों से श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी में चिकित्सकों हेतु 285 लाख की लागत से तैयार ट्रॉजिट हॉस्टल का भी विधिवत लोकार्पण किया।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि सरकार का फोकस प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को अपग्रेड कर आम लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध करना है। इसके साथ ही प्रदेश के चारों धामों एवं यात्रा मार्गों पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करना है ताकि देशभर से चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत न हो। डा. रावत ने बताया कि उन्होंने आज यमुनोत्री धाम पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक पैदल मार्ग पर स्थापित मेडिकल रिलीफ पोस्ट राम मंदिर, भंडेलीगाड़, नौकैंची और भैरोमंदिर का भी निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने जानकीचट्टी में चिकित्सकों हेतु 285 लाख की लागत से नवनिर्मित ट्रॉजिट हॉस्टल का भी लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि जानकीचट्टी में ट्रॉजिट हॉस्टल बनने से चिकित्सकों की आवासीय समस्या दूर हो गई है। उन्होने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जानकीचट्टी का निर्माणाधीन भवन तैयार न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था व विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिये।

डा. रावत ने निरीक्षण के दौरान यमुनोत्री धाम व यात्रा पड़ावों पर तैनात सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ व स्वास्थ्य मित्रों से तीर्थयात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी चिकित्सा इकाइयों में जीवनरक्षक उपकरण, ऑक्सीजन सिलेंडर व दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। साथ ही यात्रा मार्गों पर 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के साथ ही एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस (ए.एल.एस.) एवं कार्डिक एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध करने व एम्बुलेंस का रिस्पांस टाइम कम से कम करने को कहा। निरीक्षण के दौरान डॉ. रावत ने स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर उनसे स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया और सुझाव भी मांगे।

इसके उपरांत डा. रावत रावत ने यमुनोत्री धाम में सपत्नीक मां यमुनोत्री के दर्शन किये और मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की तरक्की और आम लोगों की खुशहाली की कामना की। धाम से लौटने के उपरांत उन्होंने खरसाली में राजकीय प्राथमिक विद्यालय तथा जूनियर हाईस्कूल का भी निरीक्षण किया। इससे पहले यमुनोत्री धाम आने पर स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया, इस दौरान डा. रावत ने लोगों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं को भी जाना।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी डा. बी.एस.रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेन्द्र राणा सहित अन्य विभागीय अधिकारी व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगी : रेखा आर्या

जनपद टिहरी में ग्रामीण क्षेत्र की नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र, प्रदेश भर में की गई है 7052 महिलाओं की नियुक्ति।

आजाद भारत का स्वर्णिम काल है यह 11 साल : रेखा आर्या

हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं पर सख्त सीएम धामी, सर्विस प्रोवाइडर्स और ऑपरेटर्स को दी कड़ी चेतावनी।

मुख्यमंत्री महिला एवं बाल विकास बहुमुखी सहायता निधि नियमावली को कैबिनेट मिली मंजूरी।

TAGGED: Health Minister Dr. Dhan Singh Rawat inspected the health facilities of Yamunotri Dham and formally inaugurated the newly built transit hostel at Janki Chatti.
Web Editor October 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्पर्श हिमालय महोत्सव-2024’’ हुआ शुरू, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
Next Article मुख्यमंत्री धामी ने न्याय विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर आयोजित की समीक्षा बैठक।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगी : रेखा आर्या
उत्तराखंड June 13, 2025
जनपद टिहरी में ग्रामीण क्षेत्र की नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र, प्रदेश भर में की गई है 7052 महिलाओं की नियुक्ति।
उत्तराखंड June 12, 2025
आजाद भारत का स्वर्णिम काल है यह 11 साल : रेखा आर्या
उत्तराखंड June 12, 2025
हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं पर सख्त सीएम धामी, सर्विस प्रोवाइडर्स और ऑपरेटर्स को दी कड़ी चेतावनी।
उत्तराखंड June 11, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगी : रेखा आर्या
  • जनपद टिहरी में ग्रामीण क्षेत्र की नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र, प्रदेश भर में की गई है 7052 महिलाओं की नियुक्ति।
  • आजाद भारत का स्वर्णिम काल है यह 11 साल : रेखा आर्या
  • हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं पर सख्त सीएम धामी, सर्विस प्रोवाइडर्स और ऑपरेटर्स को दी कड़ी चेतावनी।
  • मुख्यमंत्री महिला एवं बाल विकास बहुमुखी सहायता निधि नियमावली को कैबिनेट मिली मंजूरी।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (926)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (591)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (549)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (527)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (505)
October 2024
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Sep   Nov »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?