By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: खेल मंत्री रेखा आर्या ने देवीशक्ति का स्वरूप बच्चियों के साथ गदरपुर में बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का किया लोकार्पण।
Share
Notification Show More
Latest News
हमारे सैनिकों का शौर्य और त्याग अद्वितीय व भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा दायक : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
अब राज्य स्तर पर पदक जीतने वालों को भी मिलेगा नौकरी में आरक्षण : रेखा आर्या
उत्तराखंड
हर वर्ष नियमित रूप से आंगनबाड़ी कार्यकत्री से सुपरवाइजर के 50 फ़ीसदी पदों पर मिलेगी पदोन्नति:रेखा आर्या
उत्तराखंड
अहिल्या देवी होलकर नारी सशक्तिकरण की आदर्श : रेखा आर्या
उत्तराखंड
खिलाड़ी देंगे देवभूमि को ग्लोबल पहचान: रेखा आर्या भीमताल में बैडमिंटन हॉल और मल्टीपरपज हॉल का लोकार्पण
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > खेल मंत्री रेखा आर्या ने देवीशक्ति का स्वरूप बच्चियों के साथ गदरपुर में बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का किया लोकार्पण।
उत्तराखंड

खेल मंत्री रेखा आर्या ने देवीशक्ति का स्वरूप बच्चियों के साथ गदरपुर में बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का किया लोकार्पण।

Web Editor
Last updated: 2024/10/25 at 1:47 PM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

खेल मंत्री रेखा आर्या ने देवीशक्ति का स्वरूप बच्चियों के साथ गदरपुर में बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का किया लोकार्पण।

गदरपुर के एक छोटे से गांव में क्रीड़ा हॉल का खुलना वाक़ई में हमारी सरकार के लिए एक बड़ी कामयाबी- रेखा आर्या

गदरपुर: आज प्रदेश सरकार में युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्या ने गदरपुर के खेमपुर पहुँचकर नवनिर्मित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का लोकार्पण किया।

लोकार्पण कार्यक्रम में खेल मंत्री रेखा आर्या ने ‘मुख्यमंत्री उदीयमान’ व ‘मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना’ के लाभार्थी बच्चों से संवाद किया।

यहां उपस्थित बच्चों से संवाद करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने योजना से मिलने वाले लाभ और अनुभव की जानकारी ली।

बच्चों को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि लोगों की खेल के प्रति धारणा अब बदल गई है। पहले लोग खेलों में सुरक्षित भविष्य नहीं मानते थे लेकिन अब बच्चों के अभिभावक बच्चों को खेल में करियर बनने के लिए निश्चिंत होकर भेजते हैं।

मंत्री रेखा आर्या ने आगे जोड़ते हुए कहा कि हमारी सरकार में तमाम ऐसी योजनाएं चला रही हैं जिस से बच्चे खेल में भी आगे बढ़ रहे हैं और साथ ही आर्थिक तौर पर सशक्त हो रहे हैं ।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह हमारी ही सरकार है जो खिलाड़ियों को अच्छे खेल मैदान उपलब्ध कराने के साथ ही आउट ऑफ़ द टर्म जाकर सरकारी नौकरी देने का कार्य भी कर रही है ।

मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को मिलने वाली धनराशि को अपनी डाइट के लिए और स्पोर्ट्स किट पर उपयोग करने के लिए कहा और बच्चों को संदेश दिया कि सिर्फ़ पैसे प्राप्त करने के लिए ना खेलें बल्कि आगे बढ़ कर प्रदेश और देश के लिए पदक जीत नाम रोशन करें।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारा एक ध्येय और एक ही उद्देश्य है कि प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमके और इसी स्वप्न को पूर्ण करने के लिए हमारी सरकार गांवों के कोने कोने तक पहुंचकर बच्चों के संसाधन विकसित कर रहे हैं।

मंत्री ने आगे जोड़ा कि ग्रामीण अंचल में क्रीड़ा हॉल बनना हमारे लिए बेहद गौरव का विषय है और हमारी सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री उदीयमान और प्रोत्साहन योजनाओं की सफलता पर प्रसन्ता व्यक्त करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बच्चों का अनुभव जानकार गौरव महसूस हो रहा है और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चे भी इन योजनाओं का लाभ पा रहे हैं।

लोकार्पण पर बोलते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा यह शुभारंभ हमने नहीं हमारे खिलाड़ी बच्चों ने किया है और हम उम्मीद करते हैं कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश के लिए ज़्यादा से ज़्यादा पदक जीतने का काम करेंगे और हमारे लक्ष्य के अनुरूप मेडल टैली में प्रथम पाँच की श्रेणी में रहेंगे।

अन्त में खेल मंत्री रेखा आर्या ने क्रीड़ा हॉल को खिलाड़ियों को समर्पित करते हुए बच्चों को 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए अपनी शुभकामनाएँ दी।

इस कार्यक्रम में निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विवेक सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष भाजपा राकेश सिंह, उपनिदेशक क्रीड़ा रशिका सिद्दकी, क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, डीओपीआरडी बीएस रावत, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, सहायक अभियंता पेयजल निर्माण निगम खेल एसएस भण्डारी, कोच नीरज शाही आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

हमारे सैनिकों का शौर्य और त्याग अद्वितीय व भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा दायक : मुख्यमंत्री

अब राज्य स्तर पर पदक जीतने वालों को भी मिलेगा नौकरी में आरक्षण : रेखा आर्या

हर वर्ष नियमित रूप से आंगनबाड़ी कार्यकत्री से सुपरवाइजर के 50 फ़ीसदी पदों पर मिलेगी पदोन्नति:रेखा आर्या

अहिल्या देवी होलकर नारी सशक्तिकरण की आदर्श : रेखा आर्या

खिलाड़ी देंगे देवभूमि को ग्लोबल पहचान: रेखा आर्या भीमताल में बैडमिंटन हॉल और मल्टीपरपज हॉल का लोकार्पण

TAGGED: along with girls inaugurated the multipurpose sports hall in Gadarpur., Sports Minister Rekha Arya, the embodiment of Goddess Shakti
Web Editor October 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एक्शन मोड में खेल मंत्री रेखा आर्या,रूद्रपुर स्टेडियम में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण किया।
Next Article सौर ऊर्जा – उत्तराखण्ड में सौर ऊर्जा क्रांति की नींव तैयार, सीएम सौर स्वरोजगार योजना पलायन रोकथाम के साथ ही स्वरोजगार में कारगर।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

हमारे सैनिकों का शौर्य और त्याग अद्वितीय व भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा दायक : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड May 30, 2025
अब राज्य स्तर पर पदक जीतने वालों को भी मिलेगा नौकरी में आरक्षण : रेखा आर्या
उत्तराखंड May 30, 2025
हर वर्ष नियमित रूप से आंगनबाड़ी कार्यकत्री से सुपरवाइजर के 50 फ़ीसदी पदों पर मिलेगी पदोन्नति:रेखा आर्या
उत्तराखंड May 30, 2025
अहिल्या देवी होलकर नारी सशक्तिकरण की आदर्श : रेखा आर्या
उत्तराखंड May 29, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • हमारे सैनिकों का शौर्य और त्याग अद्वितीय व भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा दायक : मुख्यमंत्री
  • अब राज्य स्तर पर पदक जीतने वालों को भी मिलेगा नौकरी में आरक्षण : रेखा आर्या
  • हर वर्ष नियमित रूप से आंगनबाड़ी कार्यकत्री से सुपरवाइजर के 50 फ़ीसदी पदों पर मिलेगी पदोन्नति:रेखा आर्या
  • अहिल्या देवी होलकर नारी सशक्तिकरण की आदर्श : रेखा आर्या
  • खिलाड़ी देंगे देवभूमि को ग्लोबल पहचान: रेखा आर्या भीमताल में बैडमिंटन हॉल और मल्टीपरपज हॉल का लोकार्पण

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (916)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (581)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (540)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (521)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (496)
October 2024
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Sep   Nov »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?