By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बेड़े में में शामिल हुई बी.एस.-06 मॉडल की 130 बसें, मुख्यमंत्री ने आई.एस.बी.टी देहरादून से किया फ्लैग ऑफ।
Share
Notification Show More
Latest News
रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त के जांच के आदेश, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड
स्वस्थ तन मन का आधार है योग : रेखा आर्या
उत्तराखंड
आईटीबीपी के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने किया रवाना।
उत्तराखंड
प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगी : रेखा आर्या
उत्तराखंड
जनपद टिहरी में ग्रामीण क्षेत्र की नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र, प्रदेश भर में की गई है 7052 महिलाओं की नियुक्ति।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बेड़े में में शामिल हुई बी.एस.-06 मॉडल की 130 बसें, मुख्यमंत्री ने आई.एस.बी.टी देहरादून से किया फ्लैग ऑफ।
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बेड़े में में शामिल हुई बी.एस.-06 मॉडल की 130 बसें, मुख्यमंत्री ने आई.एस.बी.टी देहरादून से किया फ्लैग ऑफ।

Web Editor
Last updated: 2024/10/27 at 1:56 PM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बेड़े में में शामिल हुई बी.एस.-06 मॉडल की 130 बसें,

मुख्यमंत्री ने आई.एस.बी.टी देहरादून से किया फ्लैग ऑफ।

देहरादून:- मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 130 नई बसों को शामिल कर राज्य के विकास में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ रही है। आधुनिक तकनीक से युक्त नई बसें हमारे राज्य के परिवहन तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी। ये बसें न केवल यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी, बल्कि प्रदेश की आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन गतिविधियों में भी नई ऊर्जा का संचार भी करेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियां अन्य राज्यों की तुलना में चुनौतीपूर्ण हैं। राज्य के दुर्गम और सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र बुनियादी सुविधाओं के लिए हमारे परिवहन नेटवर्क पर ही निर्भर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। ऐसे में प्रभावी परिवहन तंत्र न केवल यात्रियों की सुविधा के लिए अति-आवश्यक है, बल्कि आर्थिक विकास में भी अपना योगदान देता है। राज्य के हर कोने को बेहतर सड़क नेटवर्क और विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से जोड़ना हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि सरकार उत्तराखंड परिवहन निगम को मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जहाँ कुछ वर्ष पूर्व तक हमारा परिवहन निगम 500 करोड़ से भी अधिक के घाटे में था। पिछले तीन वर्षों से परिवहन निगम लगातार मुनाफे में है। इसके लिए उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं। आज अनेक क्षेत्रों में उत्तराखण्ड देश की अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों में राज्य को प्रथम स्थान मिला है, इसे बनाये रखना हमारे लिए चुनौती है। राज्य की जीएसडीपी तेजी से बढ़ी है और बेरोजगारी दर घटी है। जल्द ही बस बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों का भी समावेश किया जायेगा। सरकार अपने चालक-परिचालकों की समस्याओं से भी भलीभांति परिचित है। इसके लिए चाहे डीए में बढ़ोतरी हो, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना हो या निगम में भर्तियों के माध्यम से मैन-पावर की समस्या का समाधान करना हो, हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। इस दीपावली के अवसर पर सेवाएं देने वाले चालकों, परिचालकों और तकनीकी कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देने का भी फैसला किया गया है।

विधायक विनोद चमोली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक ही बार में बसों के बेड़े में 10 प्रतिशत की वृद्धि राज्य के लिए एक बड़ी सौगात है। इससे जहां लोगों का आवागमन सुगम होगा वहीं लोगों को अपनी विरासत से जोड़ने का कार्य मुख्यमंत्री ने किया है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम को और फायदे में लाने के लिए निरंतर प्रयास जरूरी है। आईएसबीटी का सौन्दर्यीकरण के साथ ही अतिक्रमण को रोकने के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे।

इस अवसर पर विधायक प्रमोद नैनवाल , सविता कपूर, मण्डल अध्यक्ष संजीव सिंघल, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, अपर सचिव परिवहन निगम नरेन्द्र जोशी, अनिल गर्ब्याल एवं परिवहन निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त के जांच के आदेश, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

स्वस्थ तन मन का आधार है योग : रेखा आर्या

आईटीबीपी के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने किया रवाना।

प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगी : रेखा आर्या

जनपद टिहरी में ग्रामीण क्षेत्र की नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र, प्रदेश भर में की गई है 7052 महिलाओं की नियुक्ति।

TAGGED: 130 buses of BS-06 model added to the fleet of Uttarakhand Transport Corporation, Chief Minister flagged them off from ISBT Dehradun.
Web Editor October 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पकड़ा गया 32 लाख रुपये गबन करने वाला पोस्टमास्टर, पासबुक एंट्री कर खाते में जमा नहीं करता था पैसा।
Next Article मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित दीपावली महोत्सव में किया प्रतिभाग, पत्रकारगणों एवं प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को दीपावली की दी शुभकामनाएं।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त के जांच के आदेश, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड June 15, 2025
स्वस्थ तन मन का आधार है योग : रेखा आर्या
उत्तराखंड June 15, 2025
आईटीबीपी के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने किया रवाना।
उत्तराखंड June 14, 2025
प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगी : रेखा आर्या
उत्तराखंड June 13, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त के जांच के आदेश, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
  • स्वस्थ तन मन का आधार है योग : रेखा आर्या
  • आईटीबीपी के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने किया रवाना।
  • प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगी : रेखा आर्या
  • जनपद टिहरी में ग्रामीण क्षेत्र की नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र, प्रदेश भर में की गई है 7052 महिलाओं की नियुक्ति।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (929)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (592)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (550)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (529)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (505)
October 2024
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Sep   Nov »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?