By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ उपचुनाव में तेज किया प्रचार, कांग्रेस पर किए तीखे हमले
Share
Notification Show More
Latest News
बचपन से योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा : रेखा आर्या
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने ‘हिन्द दी चादर’ नाटक मंचन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित हुआ नाट्य मंचन।
उत्तराखंड
उत्तरांचल प्रेस क्लब सदस्यों के लिए स्वास्थ्य में बड़ी राहत, स्वामी राम अस्पताल में इलाज में 50 प्रतिशत की छूट और फ्री हेल्थ चेकअप।
उत्तराखंड
नैनीताल जनपद की 126 करोड़ 69 लाख लागत की 27 विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
उत्तराखंड
पदक विजेताओं को मिलेगी सरकारी नौकरियों में चार फ़ीसदी आरक्षण: रेखा आर्या
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ उपचुनाव में तेज किया प्रचार, कांग्रेस पर किए तीखे हमले
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ उपचुनाव में तेज किया प्रचार, कांग्रेस पर किए तीखे हमले

Web Editor
Last updated: 2024/11/14 at 1:06 PM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ उपचुनाव में तेज किया प्रचार, कांग्रेस पर किए तीखे हमले

सनातन विरोधी है कांग्रेस, सनातनियों की आस्था और धार्मिक पहचान पर कर रही है लगातार हमले- रेखा आर्या

केदारनाथ में कांग्रेस का करप्शन नहीं, भाजपा द्वारा किया गया विकास का प्रदर्शन विजयी होगा- रेखा आर्या

महिलाओं और युवाओं की विरोधी है कांग्रेस, इस पार्टी ने कभी इनका भला नहीं किया- रेखा आर्या

रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि:- प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रचार को तेज कर दिया है। रेखा आर्या ने आज क्षेत्र के अगस्त्यमुनि नगर मंडल के अंतर्गत सिल्ली, सौडभटगाँव, क्यार्क, नाकोट और बनयाडी गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर अपनी पार्टी की उम्मीदवार आशा नौटियाल के लिए वोट मांगे।

जन संवाद के दौरान मंत्री रेखा आर्या ने जनता की समस्याओं और चुनौतियों को गंभीरता से सुना और चुनाव के उपरांत उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया।

अपने संबोधन में मंत्री रेखा आर्या ने केदारवसियों से कहा कि यह सरकार बनाने का चुनाव नहीं बल्कि अपनी विधानसभा के लिए एक समर्पित और उचित प्रतिनिधि चुनने का चुनाव है। रेखा आर्या बोलीं कि जनता ऐसा विधायक चुने जो क्षेत्र के विकास में ‘ट्रिपल इंजन’ जोड़े और क्षेत्र वासियों के लिए समर्पित होकर कार्य करे।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा ने मातृशक्ति के रूप में बहन शैला रानी रावत जी को केदारनाथ के प्रतिनिधित्व का अवसर दिया था और एक बार फिर भाजपा ने महिला पर भरोसा जताकर मातृशक्ति के रूप में आशा नौटियाल को केदारनाथ विधानसभा का प्रत्याशी बनाया है।यह पार्टी की महिला हितैषी नीति का ही प्रमाण है, इसीलिए हम केदार की जनता से अनुरोध करते है कि आगामी 20 तारीख़ को 1 नंबर का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी बहन आशा नौटियाल को भारी मतों से विजयी बनाएं।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि केदारनाथ के पूर्व में विधायक रहे कांग्रेस प्रत्याशी, अपने विधायक रहते विधायक निधि तक को पूरा खर्च नहीं कर पाए थे।
इसीलिए जनता अब आशा नौटियाल के रूप मे एक ऐसा विधायक चुनने जा रही है जोकि केवल और केवल क्षेत्र के विकास हेतु संकल्पित है।

अपने संबोधन में मंत्री रेखा आर्या ने कहा पीआरडी जवानों और आंगनवाड़ी की बहनों का सर्वांगीण विकास भी भाजपा सरकार में ही संभव हो पाया है। पीआरडी जवानों की वेतन बढ़ोतरी हो, उनके आश्रितों को लाभान्वित करना हो या फिर महिलाओं को 33 फ़ीसदी का आरक्षण देना हो.. यह हमारी सरकार की दूरदर्शी सोच के ही परिणाम हैं कि आज प्रदेश की महिलाएं सशक्त और स्वावलंबी बन रही हैं। इसलिए मैं केदारनाथ विधासभा की महिलाओं से ख़ास अनुरोध करती हूं कि भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर अपनी विधानसभा का भविष्य तय करें।

रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है जिसकी नीतियों में युवाओं और महिलाओं को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार युवा एवं महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
कांग्रेस को सनातन विरोधी बताते हुए रेखा आर्या ने कहा कि एक तरफ भाजपा है जोकि सभी धामों को नव्य भव्य स्वरूप दे रही है जबकि दूसरी तरफ़ कांग्रेस की हिंदू विरोधी सोच किसी से छुपी नहीं है।

रेखा आर्या के साथ इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष अगस्तमुनि नगर उमेश काण्डपाल, पूर्व राज्यमंत्री बीना बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ममता नौटियाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, रमेश बेंजवाल, समेत भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You Might Also Like

बचपन से योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री ने ‘हिन्द दी चादर’ नाटक मंचन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित हुआ नाट्य मंचन।

उत्तरांचल प्रेस क्लब सदस्यों के लिए स्वास्थ्य में बड़ी राहत, स्वामी राम अस्पताल में इलाज में 50 प्रतिशत की छूट और फ्री हेल्थ चेकअप।

नैनीताल जनपद की 126 करोड़ 69 लाख लागत की 27 विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।

पदक विजेताओं को मिलेगी सरकारी नौकरियों में चार फ़ीसदी आरक्षण: रेखा आर्या

TAGGED: Cabinet Minister Rekha Arya intensified campaigning in Kedarnath by-election, made sharp attacks on Congress
Web Editor November 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 72वॉं राजकीय गौचर मेले का किया शुभारंभ।
Next Article मेला देवभूमि की आस्था का प्रतीक होने के साथ ही हमारी समृद्ध परंपराओं का भी प्रतीक: सीएम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

बचपन से योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा : रेखा आर्या
उत्तराखंड June 9, 2025
मुख्यमंत्री ने ‘हिन्द दी चादर’ नाटक मंचन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित हुआ नाट्य मंचन।
उत्तराखंड June 8, 2025
उत्तरांचल प्रेस क्लब सदस्यों के लिए स्वास्थ्य में बड़ी राहत, स्वामी राम अस्पताल में इलाज में 50 प्रतिशत की छूट और फ्री हेल्थ चेकअप।
उत्तराखंड June 7, 2025
नैनीताल जनपद की 126 करोड़ 69 लाख लागत की 27 विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
उत्तराखंड June 7, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • बचपन से योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा : रेखा आर्या
  • मुख्यमंत्री ने ‘हिन्द दी चादर’ नाटक मंचन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित हुआ नाट्य मंचन।
  • उत्तरांचल प्रेस क्लब सदस्यों के लिए स्वास्थ्य में बड़ी राहत, स्वामी राम अस्पताल में इलाज में 50 प्रतिशत की छूट और फ्री हेल्थ चेकअप।
  • नैनीताल जनपद की 126 करोड़ 69 लाख लागत की 27 विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
  • पदक विजेताओं को मिलेगी सरकारी नौकरियों में चार फ़ीसदी आरक्षण: रेखा आर्या

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (924)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (588)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (547)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (527)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (504)
November 2024
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
« Oct   Dec »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?