By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: प्रदेशभर में चलेगा एनीमिया एवं टीबी मुक्त जनजागरूकता अभियान, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की होगी अहम भूमिका।
Share
Notification Show More
Latest News
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
उत्तराखंड
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
उत्तराखंड
विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
उत्तराखंड
आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
उत्तराखंड
जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > प्रदेशभर में चलेगा एनीमिया एवं टीबी मुक्त जनजागरूकता अभियान, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की होगी अहम भूमिका।
उत्तराखंड

प्रदेशभर में चलेगा एनीमिया एवं टीबी मुक्त जनजागरूकता अभियान, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की होगी अहम भूमिका।

Web Editor
Last updated: 2025/03/04 at 1:01 PM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

प्रदेशभर में चलेगा एनीमिया एवं टीबी मुक्त अभियानः डॉ. धन सिंह रावत
जनजागरूकता अभियान में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की होगी अहम भूमिका

टीबी मरीजों को गोद लेंगे महाविद्यालयों के शिक्षक व विभागीय अधिकारी

देहरादून:- प्रदेश को वर्ष 2025 तक एनीमिया एवं टीबी मुक्त बनाने के लिये सघन जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा। जिसमें विद्यालयी शिक्षा से लेकर महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की अहम भूमिका रहेगी। अभियान को सफल बनाने के लिये सभी राजकीय महाविद्यालयों के शिक्षक व शिक्षा विभाग के अधिकारी नि-क्षय मित्र बनकर एक-एक टीबी मरीज को गोद लेंगे।

सूबे के विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर उच्च एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग की संयुक्त बैठक ली। जिसमें निर्णय लिया गया कि दोनों विभाग सामाजिक दायित्वों के तहत प्रदेशभर में जनजागरूकता चला कर एनीमिया एवं टीबी मुक्त भारत अभियान में अपनी सहभागिता निभायेंगे। डॉ. रावत ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिये दोनों विभागों के उच्चाधिकारियों को रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं। जिसके तहत विद्यालयी शिक्षा के अधिकारी एवं उच्च शिक्षा के शिक्षक स्वैच्छिक रूप से निःक्षय मित्र बनकर एक-एक टीबी मरीज को गोद लेंगे तथा एक वर्ष तक उनके उपचार में सहयोग करेंगे। इसके अलावा प्रदेशभर में एनीमिया को जड़ से मिटाने के लिये चरणबद्ध तरीके से विद्यालयों व महाविद्यालयों में जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। इस अभियान के तहत विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर गोष्ठियों, कार्यशालाओं का आयोजन कर विशेषज्ञों द्वारा कुपोषण से होने वाले एनीमिया को समाप्त करने के तरीके सुझाये जायेंगे। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग से छात्र-छात्राओं में टीबी व एनीमिया की जांच की जायेगी, ताकि वर्ष 2025 तक पूरे प्रदेश को टीबी मुक्त व एनीमिया मुक्त राज्य बनाया जा सके।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि राज्य में पहले से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत टीबी मुक्त अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न संस्थाओं, विभागों एवं लोगों द्वारा करीब 14 हजार टीबी मरीजों को गोद लिया जा चुका है। जिनमें से काफी मरीज स्वस्थ हो गये हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश के 5 हजार गांवों को भी टीबी मुक्त किया जा चुका है, जो कि एक रिकॉर्ड है। डॉ. रावत ने उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों व विद्यालयी शिक्षा के अधिकारियों को इस सामाजिक कार्य में स्वैच्छिक रूप से आगे आ कर सामाजिक भागीदारी निभाने का अहवान किया।

बैठक में उच्च शिक्षा सचिव रणजीत सिन्हा, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. अंजू अग्रवाल, सलाहकार रूसा प्रो. एम.एस.एम. रावत, प्रो. के.डी. पुरोहित, प्रभारी निदेशक बेसिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल, प्रभारी निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल सती, उप सचिव उच्च शिक्षा ब्योमकेश दुबे, अपर निदेशक पदमेन्द्र सकलानी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।

विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या

आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।

जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या

TAGGED: Anemia and TB free public awareness campaign will run across the state, teachers and students will have an important role.
Web Editor March 4, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्कूल कैंपस में जली हालत में मिली टीचर की डेडबॉडी, मचा हड़कंप।
Next Article खेल मंत्री ने अधिकारी के साथ की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, अगले नेशनल गेम्स के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने की रणनीति पर किया विमर्श
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
उत्तराखंड February 7, 2026
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
उत्तराखंड February 7, 2026
विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
उत्तराखंड February 7, 2026
आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
उत्तराखंड February 6, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
  • टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।
  • विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी : रेखा आर्या
  • आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत।
  • जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे : रेखा आर्या

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,103)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (700)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (684)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (638)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (611)
March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Feb   Apr »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?