By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 20 जून को आमजन जे लिए खुलेगा देहरादून स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रखेंगी आधारशिला।
Share
Notification Show More
Latest News
जनपद टिहरी में ग्रामीण क्षेत्र की नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र, प्रदेश भर में की गई है 7052 महिलाओं की नियुक्ति।
उत्तराखंड
आजाद भारत का स्वर्णिम काल है यह 11 साल : रेखा आर्या
उत्तराखंड
हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं पर सख्त सीएम धामी, सर्विस प्रोवाइडर्स और ऑपरेटर्स को दी कड़ी चेतावनी।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री महिला एवं बाल विकास बहुमुखी सहायता निधि नियमावली को कैबिनेट मिली मंजूरी।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर भाजपा कार्यालय में मीडिया से की वार्ता, कहा भारत ने वैश्विक मंच पर सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में बनाई अलग पहचान।
उत्तराखंड
4 माह की गर्भवती, नाबालिग पीड़िता से मिलने पहुंची राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश।
उत्तराखंड
गोल्डन कार्ड की विसंगतियां होंगी दूर, कर्मचारी संगठनों से सुझाव प्राप्त कर कैबिनेट में जायेगा प्रस्ताव।
उत्तराखंड
बचपन से योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा : रेखा आर्या
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने ‘हिन्द दी चादर’ नाटक मंचन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष को समर्पित हुआ नाट्य मंचन।
उत्तराखंड
उत्तरांचल प्रेस क्लब सदस्यों के लिए स्वास्थ्य में बड़ी राहत, स्वामी राम अस्पताल में इलाज में 50 प्रतिशत की छूट और फ्री हेल्थ चेकअप।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > 20 जून को आमजन जे लिए खुलेगा देहरादून स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रखेंगी आधारशिला।
उत्तराखंड

20 जून को आमजन जे लिए खुलेगा देहरादून स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रखेंगी आधारशिला।

Web Editor
Last updated: 2025/03/07 at 2:30 PM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून में राष्ट्रपति आशियाना परिसर में विश्व स्तरीय सार्वजनिक पार्क बनेगा

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 20 जून 2025 को रखेंगी आधारशिला

20 जून को आमजन जे लिए खुलेगा देहरादून स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रखेंगी आधारशिला।

देहरादून:- भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 जून 2025 को राजपुर रोड स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना परिसर की 132 एकड़ भूमि में अत्याधुनिक सार्वजनिक पार्क की आधारशिला रखेंगी। राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गुरूवार को राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह जानकारी साझा की गई। इस पार्क की डी.पी.आर. तैयार की जा रही है। पार्क का पूर्ण विकास होने के बाद माननीय राष्ट्रपति द्वारा 2026 में यह पार्क उत्तराखंड की जनता को समर्पित किया जाएगा।

अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि उत्तराखण्ड की जनता के लिए खोला जाने वाला यह पार्क एक ऐतिहासिक परियोजना के रूप में काम करेगा, जिसमें विश्व स्तरीय सुविधाएँ, नवीन डिज़ाइन, टिकाऊ विशेषताएँ होंगी और यह हरियाली, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक केंद्र के रूप में काम करेगा। यह पहल उत्तराखंड के लोगों के साथ नागरिकों के जुड़ाव को बढ़ाने के माननीय राष्ट्रपति के दृष्टिकोण के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि ये पहल भागीदारीपूर्ण शासन और समुदाय-संचालित विकास के प्रति माननीय राष्ट्रपति की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव डा.राकेश गुप्ता ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की कि पार्क की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ सड़क, बिजली, पानी, यातायात, पार्किंग, संचार, सुरक्षा, शान्ति व्यवस्था आदि से संबंधित व्यवस्थायें समय पर पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने बैठक में सभी अधिकारियों से पार्क के विकास तथा इसे और अधिक जनोपयोगी बनाये जाने के लिये अपने सुझाव भी देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों द्वारा दिये गये सुझावों को तैयार की जाने वाली डी.पी.आर. में सम्मिलित किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

उन्होंने बताया कि देहरादून के हृदय स्थल, राजपुर रोड पर स्थित इस विशाल हरित क्षेत्र में अनेक आकर्षण युक्त सुविधाएं शामिल होंगी, जिसमें बहु-गतिविधि क्षेत्र, साइकिलिंग ट्रैक, विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं, बच्चों के खेल क्षेत्र, पिकनिक लॉन, पैदल और जॉगिंग ट्रैक, वन प्रकृति पथ, जल सुविधाओं के साथ और कई अन्य आकर्षण भी यहां देखने को मिलेंगे।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि पार्क का विकास वास्तव में देहरादून के लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप हो इसके लिये जनता को पार्क के विकास में शामिल किए जाने वाले आकर्षणों और सुविधाओं पर अपने इनपुट साझा करने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। इसमें सभी प्रबुद्धजनों के भी सुझाव आमंत्रित किये जा रहे हैं। आधिकारिक राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर एक सार्वजनिक फीडबैक फॉर्म नागरिकों को सुझाव और विचार प्रदान करने की अनुमति देगा जो अंतिम डिजाइन को आकार देने में सहायक होंगे। फॉर्म को इस लिंक https://rb.nic.in/ashiana पर 6 अप्रैल तक भरना है। इसके अतिरिक्त, क्यूआर कोड को स्कैन करके भी पेज तक पहुंचा जा सकेगा।

बैठक में अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता द्वारा देहरादून में 21 एकड़ के राष्ट्रपति भवन राष्ट्रपति आशियाना की प्रगति की भी समीक्षा की, जिसे इस साल 20 जून, 2025 को माननीय राष्ट्रपति द्वारा जनता के लिए खोला जाएगा। भवन के अलावा, परिसर में आगंतुक सुविधा केंद्र, घुड़सवारी, एम्फीथिएटर, कला प्रदर्शन, कैफेटेरिया, स्मारिका स्टोर अन्य काफी कुछ जनता को देखने को मिलेगा। उन्होंने राष्ट्रपति अशियाना में किये जाने वाले कार्यों को समय से पूर्ण करने के भी निर्देश सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये।

बैठक में स्वाति शाही, निदेशक राष्ट्रपति सचिवालय, पीआरओ राष्ट्रपति सचिवालय कुमार समरेश, सचिव राज्यपाल रविनाथ रमन, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, अपर सचिव अभिषेक रूहेला, रीना जोशी, विनीत कुमार, अपूर्णा पाण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के साथ वन लोक निर्माण, पेयजल, परिवहन, विद्युत आदि विभागों के साथ केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

जनपद टिहरी में ग्रामीण क्षेत्र की नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र, प्रदेश भर में की गई है 7052 महिलाओं की नियुक्ति।

आजाद भारत का स्वर्णिम काल है यह 11 साल : रेखा आर्या

हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं पर सख्त सीएम धामी, सर्विस प्रोवाइडर्स और ऑपरेटर्स को दी कड़ी चेतावनी।

मुख्यमंत्री महिला एवं बाल विकास बहुमुखी सहायता निधि नियमावली को कैबिनेट मिली मंजूरी।

मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर भाजपा कार्यालय में मीडिया से की वार्ता, कहा भारत ने वैश्विक मंच पर सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में बनाई अलग पहचान।

TAGGED: President Draupadi Murmu will lay the foundation stone., The historic President's residence in Dehradun will open to the public on June 20
Web Editor March 7, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ग्रास रूट लेवल पर काम करके निकलेंगे चैंपियन : रेखा आर्या
Next Article अवैध मादक पदार्थों पर मंत्री अग्रवाल सख्त, पुलिस अधिकारियों की बुलाई बैठक।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

जनपद टिहरी में ग्रामीण क्षेत्र की नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र, प्रदेश भर में की गई है 7052 महिलाओं की नियुक्ति।
उत्तराखंड June 12, 2025
आजाद भारत का स्वर्णिम काल है यह 11 साल : रेखा आर्या
उत्तराखंड June 12, 2025
हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं पर सख्त सीएम धामी, सर्विस प्रोवाइडर्स और ऑपरेटर्स को दी कड़ी चेतावनी।
उत्तराखंड June 11, 2025
मुख्यमंत्री महिला एवं बाल विकास बहुमुखी सहायता निधि नियमावली को कैबिनेट मिली मंजूरी।
उत्तराखंड June 11, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • जनपद टिहरी में ग्रामीण क्षेत्र की नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र, प्रदेश भर में की गई है 7052 महिलाओं की नियुक्ति।
  • आजाद भारत का स्वर्णिम काल है यह 11 साल : रेखा आर्या
  • हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं पर सख्त सीएम धामी, सर्विस प्रोवाइडर्स और ऑपरेटर्स को दी कड़ी चेतावनी।
  • मुख्यमंत्री महिला एवं बाल विकास बहुमुखी सहायता निधि नियमावली को कैबिनेट मिली मंजूरी।
  • मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर भाजपा कार्यालय में मीडिया से की वार्ता, कहा भारत ने वैश्विक मंच पर सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में बनाई अलग पहचान।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (926)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (591)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (549)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (527)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (505)
March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Feb   Apr »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?