By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: बड़ी खबर:- उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा।
Share
Notification Show More
Latest News
देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या
उत्तराखंड
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया वात्सल्य योजना के 2 महीने का पैसा
उत्तराखंड
उपलब्धियां का कालखंड रहे सरकार के चार साल रेखा आर्या
उत्तराखंड
जल्द साकार होगा खेल विश्वविद्यालय का सपना : रेखा आर्या
उत्तराखंड
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्यूटी प्रशिक्षण, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > बड़ी खबर:- उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा।
उत्तराखंड

बड़ी खबर:- उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा।

Web Editor
Last updated: 2025/03/16 at 2:43 PM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

बड़ी खबर:- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा।

देहरादून:- उत्तराखंड की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफा देने का ऐलान किया। बजट सत्र के दौरान दिए विवादित बयान के बाद से प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे की मांग तेज हो गई थी।

होली के बाद से ही प्रदेश में सियासी अटकलों का बाजार गर्म था। धामी मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार की चर्चा भी लगातार हो रही थी। अग्रवाल प्रकरण से धामी सरकार को भी कई बार मुश्किल में डाल दिया, जिसके बाद आखिरकार आज प्रेमचंद अग्रवाल को इस्तीफा देना पड़ा।

उत्तराखंड के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विवादास्पद बयानों में घिरे प्रेमचंद अग्रवाल की इस्तीफे की मांग हो रही थी। अग्रवाल ने बताया कि आज ही मुजफ्फरनगर के शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलनकारियों को नमन भी किया।

उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारी होने के बाद भी मुझे टारगेट किया गया। अग्रवाल ने कहा कि वे बहुत आहत हैं। ऐसी स्थिति में जो वातावरण बनाया गया। उसके बाद अग्रवाल के आंसू भी छलक गए और उन्होनें कहा कि वे इस्तीफा देने सीएम धामी के पास जा रहे हैं। अग्रवाल इस दौरान काफी भावुक नजर आए।

बीती 21 फरवरी 2025 को उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में विवादास्पद बयान दिया था। जिसे लेकर सदन के भीतर और बाहर जमकर बवाल हुआ था। विवाद ने तूल पकड़ा तो प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने बयान पर खेद जताया, लेकिन इसके बाद जगह जगह उनका विरोध हुआ।

अग्रवाल ने मां गंगा के तट पर भी माफी मांगी। प्रदेश अध्यक्ष समेत संगठन ने भी बुलाकर नसीहत दे डाली। उनके बयान के विरोध में गैरसैंण में पहाड़ी स्वाभिमान रैली का भी आयोजन किया गया था। जिसके बाद से अग्रवाल पर काफी दबाव बनता जा रहा था। इसके बाद आज प्रेमचंद अग्रवाल ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया।

You Might Also Like

देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया वात्सल्य योजना के 2 महीने का पैसा

उपलब्धियां का कालखंड रहे सरकार के चार साल रेखा आर्या

जल्द साकार होगा खेल विश्वविद्यालय का सपना : रेखा आर्या

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्यूटी प्रशिक्षण, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम।

TAGGED: Big news:- Cabinet Minister Premchand Agarwal resigned.
Web Editor March 16, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article होली समाज में समरसता का भाव पैदा करने वाला त्यौहार : रेखा आर्या
Next Article सूबे के प्रत्येक ब्लॉक में बनेंगे कलस्टर विद्यालय, विद्यालयों के स्थलीय निरीक्षण को नामित किये नोडल अधिकारी।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या
उत्तराखंड March 26, 2026
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया वात्सल्य योजना के 2 महीने का पैसा
उत्तराखंड March 24, 2026
उपलब्धियां का कालखंड रहे सरकार के चार साल रेखा आर्या
उत्तराखंड March 23, 2026
जल्द साकार होगा खेल विश्वविद्यालय का सपना : रेखा आर्या
उत्तराखंड March 23, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या
  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया वात्सल्य योजना के 2 महीने का पैसा
  • उपलब्धियां का कालखंड रहे सरकार के चार साल रेखा आर्या
  • जल्द साकार होगा खेल विश्वविद्यालय का सपना : रेखा आर्या
  • देहरादून में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्यूटी प्रशिक्षण, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,156)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (735)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (713)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (660)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (636)
March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Feb   Apr »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?