आपके घर पर भी गर्मियों में पानी नहीं आए तो टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत।
देहरादून:- गर्मियों में पेयजल सप्लाई सामान्य बनाए रखने को जल संस्थान ने सभी जिलों में कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी है। पानी न आने पर उपभोक्ता फोन नंबरों पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 18001804100 और 1916 पर भी पानी संबंधी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। देहरादून जिले के लिए नोडल अफसर के रूप में सतेंद्र कुमार गुप्ता काम करेंगे।
यहां करें शिकायत
देहरादून:- 01352676260
टिहरी गढ़वाल:- 01376232154
उत्तरकाशी:- 01374222206
हरिद्वार:- 01334226360, 262099,
पौड़ी:- 01368222015
चमोली:- 01372252341
रुद्रप्रयाग:- 01364233226,
नैनीताल:- 05946220776,
यूएसनगर:- 05944243711,
अल्मोड़ा:- 05962234049,
बागेश्वर:- 05963222038,
पिथौरागढ़:- 05964225237