By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: राज्य सरकार प्रदेश के अनुसूचित समाज को सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का कर रही है कार्य – मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Latest News
सेवा, संस्कृति और स्वावलंबन के लिए मंगल दलों का योगदान सराहनीय- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
यात्रा मार्ग पर 25 स्थानों पर मिल रही ई चार्जिंग की सुविधा, ग्रीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल।
उत्तराखंड
विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी : रेखा आर्या
Uncategorized
धामी सरकार का 1064 टोल फ्री नंबर बना प्रदेशवासियों के लिए वरदान,एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार।
उत्तराखंड
महिला के साथ दुष्कर्म व जघन्य मारपीट तथा आंख में मिर्च डालने के मामले में राज्य महिला आयोग हुआ सख्त, अध्यक्ष ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश।
उत्तराखंड
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने हरिद्वार कॉरिडोर, ऋषिकेश मास्टर प्लान और शारदा कॉरिडोर के सम्बन्ध में अधिकारियों संग ली बैठक।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन।
उत्तराखंड
उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन: छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में गोवा के बाद दूसरा स्थान।
उत्तराखंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम संदेश को आतंकवाद के विरुद्ध देश के दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने डोल आश्रम में श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > राज्य सरकार प्रदेश के अनुसूचित समाज को सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का कर रही है कार्य – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड

राज्य सरकार प्रदेश के अनुसूचित समाज को सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का कर रही है कार्य – मुख्यमंत्री

Web Editor
Last updated: 2025/04/25 at 2:07 PM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

हमारी विचारधारा सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता जैसे मूल्यों पर है आधारित – मुख्यमंत्री

राज्य सरकार प्रदेश के अनुसूचित समाज को सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का कर रही है कार्य – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कश्मीर के पहलगाम में हुयी आतंकी घटना को बताया राष्ट्रीय एकता पर हमला।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आशीर्वाद वाटिका, ऋषिकेश में भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा हम सबने मिलकर बाबा साहब के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए जाति, भाषा और क्षेत्र के भेदभाव को मिटाकर एक समरस, संगठित और सशक्त भारत का निर्माण करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में समान नागरिक संहिता लागू कर बाबा साहेब के समान अधिकार की परिकल्पना को धरातल पर उतारने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में आयोजित सम्मान अभियान बाबा साहब के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करने , उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बना है। इस अभियान के तहत प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों और संवाद-गोष्ठियों का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता जैसे मूल्यों पर आधारित है। बाबा साहेब द्वारा समाज के वंचित, शोषित और उपेक्षित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया संघर्ष हमेशा अमर रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्व राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद और वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँचना अंत्योदय के स्वप्न को साकार करता है। प्रधानमंत्री जी ने बाबा साहब की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया, 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में राष्ट्रीय पर्व घोषित, बाबा साहब की पुण्य स्मृतियों से जुड़े प्रमुख स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री जी ने बाबा साहेब के विचारों और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सच्चे मन से दलितों और वंचितों के उत्थान के लिए कार्य किया है। उनके कल्याण के लिए आम बजट में विशेष वृद्धि एवं आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जा रहे हैं। दलित उत्पीड़न को रोकने के लिए कानून को और अधिक सख्त बनाया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल से जल, आयुष्मान भारत और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं में गरीबों, शोषितों, वंचितों, आदिवासियों और दलितों को प्राथमिकता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश के अनुसूचित समाज को सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने कार्य कर रही है। सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के साथ उनके लिए प्रदेश में निःशुल्क 15 छात्रावासों, 5 आवासीय विद्यालयों और 3 आईटीआई का संचालन किया जा रहा है। अनुसूचित वर्ग के आवासहीन परिवारों को घर बनाने हेतु 1 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान कर रही है। राज्य सरकार ने हरिद्वार में बाबा साहब समरसता स्थल का निर्माण कराये जाने की घोषणा की है।

इस अवसर पर पहलगाम में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री ने कश्मीर के पहलगाम में हुयी आतंकी घटना को राष्ट्रीय एकता पर हमला बताते हुए कहा कि इस घिनौनी वारदात ने हम सभी को एक साथ आने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा जब तक हम सभी एक नहीं होंगे, तब तक ऐसी ताकतें हमें निशाना बनाती रहेंगी।

इस दौरान भाजपा सहप्रभारी ( उत्तराखंड) रेखा वर्मा, विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, मेयर  शंभु पासवान, विधायक  ब्रजभूषण गैरोला,  सुरेंद्र,  प्रदीप एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

सेवा, संस्कृति और स्वावलंबन के लिए मंगल दलों का योगदान सराहनीय- मुख्यमंत्री

यात्रा मार्ग पर 25 स्थानों पर मिल रही ई चार्जिंग की सुविधा, ग्रीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल।

धामी सरकार का 1064 टोल फ्री नंबर बना प्रदेशवासियों के लिए वरदान,एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार।

महिला के साथ दुष्कर्म व जघन्य मारपीट तथा आंख में मिर्च डालने के मामले में राज्य महिला आयोग हुआ सख्त, अध्यक्ष ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने हरिद्वार कॉरिडोर, ऋषिकेश मास्टर प्लान और शारदा कॉरिडोर के सम्बन्ध में अधिकारियों संग ली बैठक।

TAGGED: educated and self-reliant - Chief Minister, The state government is working to make the scheduled caste of the state empowered
Web Editor April 25, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने किया आइकॉनिक सिटी ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास।
Next Article विद्यालयों के कोटिकरण की विसंगतियां होंगी दूरः डॉ. धन सिंह रावत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सेवा, संस्कृति और स्वावलंबन के लिए मंगल दलों का योगदान सराहनीय- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड May 15, 2025
यात्रा मार्ग पर 25 स्थानों पर मिल रही ई चार्जिंग की सुविधा, ग्रीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल।
उत्तराखंड May 15, 2025
विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी : रेखा आर्या
Uncategorized May 15, 2025
धामी सरकार का 1064 टोल फ्री नंबर बना प्रदेशवासियों के लिए वरदान,एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार।
उत्तराखंड May 14, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • सेवा, संस्कृति और स्वावलंबन के लिए मंगल दलों का योगदान सराहनीय- मुख्यमंत्री
  • यात्रा मार्ग पर 25 स्थानों पर मिल रही ई चार्जिंग की सुविधा, ग्रीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल।
  • विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी : रेखा आर्या
  • धामी सरकार का 1064 टोल फ्री नंबर बना प्रदेशवासियों के लिए वरदान,एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार।
  • महिला के साथ दुष्कर्म व जघन्य मारपीट तथा आंख में मिर्च डालने के मामले में राज्य महिला आयोग हुआ सख्त, अध्यक्ष ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (904)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (564)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (528)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (509)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (488)
April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Mar   May »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?