By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सीएम ने किया 5 मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारम्भ, जनपद हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर तथा टिहरी के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मिलेगी सेवा।
Share
Notification Show More
Latest News
धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगा कर्कटेश्वर महादेव मंदिर : रेखा आर्या
उत्तराखंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण।
उत्तराखंड
रेखा आर्य ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए की 22 लाख रुपये की घोषणाएं।
उत्तराखंड
देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या
उत्तराखंड
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया वात्सल्य योजना के 2 महीने का पैसा
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > सीएम ने किया 5 मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारम्भ, जनपद हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर तथा टिहरी के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मिलेगी सेवा।
उत्तराखंड

सीएम ने किया 5 मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारम्भ, जनपद हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर तथा टिहरी के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मिलेगी सेवा।

Web Editor
Last updated: 2025/05/06 at 3:26 PM
Web Editor  - Media
Share
2 Min Read
SHARE

सीएम ने किया 5 मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारम्भ, जनपद हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर तथा टिहरी के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मिलेगी सेवा।

एक यूनिट महिलाओं की देखभाल के लिये समर्पित

देहरादून:- प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए, पांच पूर्ण रूप से सुसज्जित मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) की शुरूआत की गई है। इसका उद्देश्य राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

इस योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर मेें किया गया। उन्होंने इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को दूर करने हेेतु प्रभावी प्रयास बताया। सरकार के ‘स्वस्थ उत्तराखंड, समृद्ध उत्तराखंड’ मिशन के अनुरूप सप्ताह में छह दिन संचालित होने वाले ये एमएमयू आवश्यक निदान और उपचार सुविधाओं से सुसज्जित हैं। राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में ये 5 एमएमयू निश्चित रूप से मददगार होंगे।

इन एमएमयू का संचालन सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) द्वारा किया जाएगा और आरईसी (ग्रामीण विद्युतीकरण निगम) द्वारा अपने कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के हिस्से के रूप में वित्त पोषित किया जाएगा। प्रारम्भ में ये इकाइयां हरिद्वार में 2, उधम सिंह नगर में 2 और टिहरी गढ़वाल में 1 इकाई तीन साल की अवधि के लिए संचालित होंगी।

इन पांच एमएमयू में से एक समर्पित महिला मोबाइल मेडिकल यूनिट भी है, जिसमें पूर्णतः महिला स्वास्थ्य देखभाल करने वाले कार्मिक सक्रिय हैं। वंचित क्षेत्रों में महिलाओं की विशिष्ट स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इसे विशेष रूप से तैयार किया गया है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, डी. एस. एन. मूर्ति, एम. डी. धनुष हेल्थ केयर, सुभाष चन्द्र उप महाप्रबंधक पी. एन. बी., एम. डी. पेनेसिया हॉस्पिटल देहरादून अश्विनी, सीएससी स्टेट हेड श्री दीपक आदि उपस्थित थे।

You Might Also Like

धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगा कर्कटेश्वर महादेव मंदिर : रेखा आर्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण।

रेखा आर्य ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए की 22 लाख रुपये की घोषणाएं।

देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया वात्सल्य योजना के 2 महीने का पैसा

TAGGED: CM inaugurated 5 mobile medical units, service will be available in remote areas of Haridwar, Udham Singh Nagar and Tehri districts.
Web Editor May 6, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों के लिए अगले 10 सालों के स्पष्ट प्लान पर किया जाए कार्य: सीएम
Next Article केदारनाथ धाम में टोकन व्यवस्था के जरिए बाबा के दर्शन से श्रद्धालु संतुष्ट, इस बार पैदल मार्ग पर रैन शेल्टर बढ़ाए जाने से मिल रही है राहत।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगा कर्कटेश्वर महादेव मंदिर : रेखा आर्या
उत्तराखंड March 28, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण।
उत्तराखंड March 27, 2026
रेखा आर्य ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए की 22 लाख रुपये की घोषणाएं।
उत्तराखंड March 27, 2026
देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या
उत्तराखंड March 26, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगा कर्कटेश्वर महादेव मंदिर : रेखा आर्या
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण।
  • रेखा आर्य ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए की 22 लाख रुपये की घोषणाएं।
  • देवी भागवत कथा और सोमेश्वर में पूजन में शामिल हुईं रेखा आर्या
  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया वात्सल्य योजना के 2 महीने का पैसा

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,159)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (737)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (716)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (662)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (638)
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr   Jun »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?