By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी : रेखा आर्या
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री धामी ने किया 108 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
उत्तराखंड
डीएम के निर्देश पर जिले के जनसेवा केंद्रों पर छापेमारी जारी, ऋषिकेश में जन सेवा केंद्र पर जिला प्रशासन ने लगाया ताला किया सील।
उत्तराखंड
गौ सेवा है मानवता का आधार : रेखा आर्या
उत्तराखंड
हर गांव से निकले इंटरनेशनल चैंपियन : रेखा आर्या
उत्तराखंड
हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग पर दिया जाए जोर- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > Uncategorized > विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी : रेखा आर्या
Uncategorized

विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी : रेखा आर्या

Web Editor
Last updated: 2025/05/15 at 3:06 PM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी : रेखा आर्या

जिला योजना समिति की बैठक में ₹68.57 करोड़ की योजनाएं अनुमोदित

चंपावत:- गुरुवार को एनएचपीसी अतिथि गृह सभागार में जिला योजना समिति की बैठक जनपद प्रभारी मंत्री एवं उत्तराखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए कुल ₹68 करोड़ 57 लाख 10 हजार (₹6857.10 लाख) की वार्षिक जिला योजना को अनुमोदित किया गया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह बजट गत वर्ष ₹5836.10 लाख की तुलना में ₹1022 लाख अधिक है, जो लगभग 17% वृद्धि को दर्शाता है। इस वर्ष कुल 33 विभागों द्वारा प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की गई, जिनमें कृषि, पशुपालन, मत्स्य, सिंचाई, स्वास्थ्य, पर्यटन, शिक्षा, खेल, पेयजल, बाल विकास, लोनिवि आदि प्रमुख रहे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रस्तावों में स्वरोजगार, पूंजीगत निर्माण और अधूरे कार्यों की पूर्णता को प्राथमिकता दी गई है। अधिकांश योजनाओं को आगामी दो वर्षों के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों के सुझावों एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं। चंपावत को आदर्श जिला बनाने की दिशा में यह योजना एक मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस बार योजना में धनराशि में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो विकास के समावेशी मॉडल को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पूर्व के लंबित व्ययों, पीआरडी जवानों की वेतन व्यवस्था, जल संस्थान और जल निगम के ऑपरेटरों के वेतन को भी स्वीकृति दी गई है।”

उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग के अंतर्गत कीवी उत्पादन को बढ़ावा देना, पर्यटन के विस्तार, स्वरोजगार के अवसरों को सृजित करना तथा स्वास्थ्य विभाग के पीएचसी में डिलीवरी सेंटरों को सुदृढ़ और विस्तारित करना जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

उन्होंने कहा “लगभग ₹68 करोड़ की यह जिला योजना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की प्राथमिकता को दर्शाती है।

इससे न केवल स्वरोजगार, पर्यटन, कृषि, पशुपालन, महिला सशक्तिकरण व सहकारिता विभाग की योजनाओं को गति मिलेगी, बल्कि ऐसे कार्य भी पूरे होंगे जिन्हें दो वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बैठक में मौजूद अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ काम पूरा होने की समयबद्धता भी सुनिश्चित की जाए।
प्रभारी मंत्री ने विशेष रूप से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों की पहचान कर प्राथमिकता से उनमें विद्युत सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने स्वरोजगार आधारित योजनाओं को गति देने पर बल देते हुए कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और जनपद की आर्थिकी को मजबूती मिलेगी।

वित्तीय स्वीकृति के अंतर्गत –सामान्य मद में ₹47.70 करोड़, विशेष घटक उपयोजना (SCSP) में ₹20.42 करोड़, जनजातीय उपयोजना (TSP) में ₹44.30 लाख का परिव्यय अनुमोदित किया गया।

विभागवार अनुमोदन

कृषि: ₹2.91 करोड़,
उद्यान: ₹2.41 करोड़,
पशुपालन: ₹1.58 करोड़,
मत्स्य पालन: ₹1.59 करोड़,
राजकीय सिंचाई: ₹2.25 करोड़,
निजी लघु सिंचाई: ₹97 लाख,
लोक निर्माण विभाग : ₹14.16 करोड़,
पर्यटन: ₹3.10 करोड़,
खेल: ₹99 लाख,
युवा कल्याण: ₹6 करोड़,
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य: ₹1.31 करोड़,
जल संस्थान: ₹6.33 करोड़,
पेयजल निगम: ₹1.12 करोड़,
बाल विकास: ₹68 लाख,
माध्यमिक शिक्षा: ₹2 करोड़,
प्राथमिक शिक्षा: ₹1.30 करोड़,
उरेडा: ₹1.75 करोड़,
नलकूप: ₹2.46 करोड़,
डेरी विकास: ₹1.08 करोड़

बैठक में विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, विधायक चंपावत प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, प्रभागीय वनाधिकारी नवीन चंद्र पंत, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान, डीईएसटीओ दीप्तकीर्ति तिवारी आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

October 10, 2025

उत्तराखंड:- स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादले, कई जिलों के बदले गए सीएमओ-सीएमएस ।

January 27, 2025

January 27, 2025

November 8, 2024

TAGGED: Officers should ensure quality and timeliness of development works: Rekha Arya
Web Editor May 15, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article धामी सरकार का 1064 टोल फ्री नंबर बना प्रदेशवासियों के लिए वरदान,एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार।
Next Article यात्रा मार्ग पर 25 स्थानों पर मिल रही ई चार्जिंग की सुविधा, ग्रीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया 108 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
उत्तराखंड December 7, 2025
डीएम के निर्देश पर जिले के जनसेवा केंद्रों पर छापेमारी जारी, ऋषिकेश में जन सेवा केंद्र पर जिला प्रशासन ने लगाया ताला किया सील।
उत्तराखंड December 7, 2025
गौ सेवा है मानवता का आधार : रेखा आर्या
उत्तराखंड December 7, 2025
हर गांव से निकले इंटरनेशनल चैंपियन : रेखा आर्या
उत्तराखंड December 5, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री धामी ने किया 108 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
  • डीएम के निर्देश पर जिले के जनसेवा केंद्रों पर छापेमारी जारी, ऋषिकेश में जन सेवा केंद्र पर जिला प्रशासन ने लगाया ताला किया सील।
  • गौ सेवा है मानवता का आधार : रेखा आर्या
  • हर गांव से निकले इंटरनेशनल चैंपियन : रेखा आर्या
  • हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग पर दिया जाए जोर- मुख्यमंत्री

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,048)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (677)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (651)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (610)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (594)
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr   Jun »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?