By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब एक व्यक्ति सिर्फ एक ही जगह से लड़ेगा चुनाव।
Share
Notification Show More
Latest News
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया वात्सल्य योजना के 2 महीने का पैसा
उत्तराखंड
उपलब्धियां का कालखंड रहे सरकार के चार साल रेखा आर्या
उत्तराखंड
जल्द साकार होगा खेल विश्वविद्यालय का सपना : रेखा आर्या
उत्तराखंड
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्यूटी प्रशिक्षण, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम।
उत्तराखंड
मंत्री रेखा आर्या और सुबोध उनियाल का जलवा बरकरार, जिम्मेदार रवैया और विभागों की नॉलेज आई काम, नही बदले गए विभाग।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब एक व्यक्ति सिर्फ एक ही जगह से लड़ेगा चुनाव।
उत्तराखंड

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब एक व्यक्ति सिर्फ एक ही जगह से लड़ेगा चुनाव।

Web Editor
Last updated: 2025/07/11 at 1:36 PM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब एक व्यक्ति सिर्फ एक ही जगह से लड़ेगा चुनाव।

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में वोटिंग को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने फिर से बड़ा फैसला दिया है.

देहरादून:- उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नगर निकाय और ग्राम पंचायत की दोनों मतदाता सूचियों में नाम शामिल करने के मामले पर सुनवाई की। हाईकोर्ट ने माना है कि एक व्यक्ति एक ही जगह से वोट व चुनाव लड़ सकता है। साथ ही कोर्ट का यह भी मानना है कि किसी उम्मीदवार व वोटर को वोट देने से वंचित नहीं किया जा सकता, यह उसका संवैधानिक अधिकार है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र व न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ में हुई।

दरअसल, राज्य निवार्चन आयोग ने एक सर्कुलर सभी जिलाधिकारियों को भेजा था। आयोग ने सर्कुलर में कहा था कि जिन लोगों के नाम शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की वोटर लिस्ट में है, क्या इनको वोटिंग व चुनाव लड़ने का अधिकार दिया जाए। इस पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया था। जिस पर कोई सही उत्तर प्रशासन की तरफ से नहीं आया।

इस पत्र पर आज उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई, जिस पर कोर्ट ने रोक लगा दी। साथ ही कोर्ट ने कहा कि वो चुनाव प्रक्रिया को रोकने के पक्ष में नहीं है। वहीं, कोर्ट में चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया कि जिनका नाम दो वोटर लिस्ट में है, उनके द्वारा इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया गया था। यह लागू होना चाहिए या नहीं, इस पर सभी जिला अधिकारियों से राय मांगी गई थी, लेकिन आयोग के सामने कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया।

आयोग ने बताया कि पंचायती राज एक्ट की धारा 9 की उपधारा 13 ये कहती है कि किसी वोटर व उम्मीदवार का नाम यदि दो जगह है, तो उसका नाम वोटर लिस्ट से न काटा जाए। जबकि याचिकाकर्ता की तरफ से कहा गया कि एक्ट की धारा 9 की उपधारा 6 यह कहती है कि एक व्यक्ति का एक ही वोटर लिस्ट में नाम होना चाहिए। इन्ही बिंदुओं को ध्यान में रखकर कोर्ट ने आयोग के द्वारा जारी सर्कुलर के आदेश पर रोक लगा दी है।

बता दें कि, पंचायत चुनाव लड़ रहे कुछ प्रत्याशियों के नाम दो जगह यानी नगर निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत की मतदाता सूची में हैं। इस मामले में रिटर्निंग अधिकारियों ने अलग-अलग निर्णय दिए हैं। दो जगह नाम होने पर कुछ लोगों के नामांकन रद्द हो गए हैं, तो कुछ लोगों के नामांकन को स्वीकृति मिल गई है।

याचिकाकर्ता ने जनहित याचिका में कहा था कि देश में किसी भी राज्य में मतदाता सूची में दो अलग-अलग मतदाता सूची में नाम होना आपराधिक श्रेणी में आता है। ऐसे में उत्तराखंड राज्य में निर्वाचन आयोग द्वारा किस आधार पर ऐसे लोगों के निर्वाचन को स्वीकृति प्रदान की जा रही है।

शिकायतकर्ता शक्ति सिंह बर्त्वाल द्वारा आयुक्त उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग को 7 जुलाई और 8 जुलाई को पत्र प्रेषित किया गया था, जिसके माध्यम से उत्तराखंड में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं को मतदान एवं नामांकन से रोके जाने के विषय में स्पष्ट दिशा निर्देश देने का अनुरोध किया था, जिसके जवाब से असंतुष्ट और पंचायती राज अधिनियम की धारा 9 की उपधारा 6 और 7 का पालन न करने की शिकायत याचिकाकर्ता ने उच्च न्यायालय से की थी।

You Might Also Like

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया वात्सल्य योजना के 2 महीने का पैसा

उपलब्धियां का कालखंड रहे सरकार के चार साल रेखा आर्या

जल्द साकार होगा खेल विश्वविद्यालय का सपना : रेखा आर्या

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्यूटी प्रशिक्षण, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम।

मंत्री रेखा आर्या और सुबोध उनियाल का जलवा बरकरार, जिम्मेदार रवैया और विभागों की नॉलेज आई काम, नही बदले गए विभाग।

TAGGED: Big decision of High Court on Panchayat elections, now a person will contest election from only one place.
Web Editor July 11, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम धामी ने रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण।
Next Article राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया वात्सल्य योजना के 2 महीने का पैसा
उत्तराखंड March 24, 2026
उपलब्धियां का कालखंड रहे सरकार के चार साल रेखा आर्या
उत्तराखंड March 23, 2026
जल्द साकार होगा खेल विश्वविद्यालय का सपना : रेखा आर्या
उत्तराखंड March 23, 2026
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्यूटी प्रशिक्षण, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम।
उत्तराखंड March 23, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया वात्सल्य योजना के 2 महीने का पैसा
  • उपलब्धियां का कालखंड रहे सरकार के चार साल रेखा आर्या
  • जल्द साकार होगा खेल विश्वविद्यालय का सपना : रेखा आर्या
  • देहरादून में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्यूटी प्रशिक्षण, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम।
  • मंत्री रेखा आर्या और सुबोध उनियाल का जलवा बरकरार, जिम्मेदार रवैया और विभागों की नॉलेज आई काम, नही बदले गए विभाग।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,154)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (735)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (712)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (659)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (635)
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun   Aug »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?