By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सूबे में शैक्षणिक संवर्ग का बनेगा त्रि-स्तरीय ढांचा, डायटों में रिक्त पदों पर होगी स्थाई नियुक्ति, प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षक होंगे वापस।
Share
Notification Show More
Latest News
सूबे में शैक्षणिक संवर्ग का बनेगा त्रि-स्तरीय ढांचा, डायटों में रिक्त पदों पर होगी स्थाई नियुक्ति, प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षक होंगे वापस।
उत्तराखंड
धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़िए एक क्लिक में।
उत्तराखंड
एकल महिलाओं के लिए वरदान बनेगी स्वरोजगार योजना : रेखा आर्या
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक।
उत्तराखंड
टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > सूबे में शैक्षणिक संवर्ग का बनेगा त्रि-स्तरीय ढांचा, डायटों में रिक्त पदों पर होगी स्थाई नियुक्ति, प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षक होंगे वापस।
उत्तराखंड

सूबे में शैक्षणिक संवर्ग का बनेगा त्रि-स्तरीय ढांचा, डायटों में रिक्त पदों पर होगी स्थाई नियुक्ति, प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षक होंगे वापस।

Web Editor
Last updated: 2026/02/11 at 1:16 PM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

सूबे में शैक्षणिक संवर्ग का बनेगा त्रि-स्तरीय ढांचा, डायटों में रिक्त पदों पर होगी स्थाई नियुक्ति, प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षक होंगे वापस।

कहा, नये शिक्षण सत्र से पहले विद्यालयों में उपलब्ध हो निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें

देहरादून:- विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत शैक्षणिक संवर्ग का नया त्रि-स्तरीय ढांचा बनाया जायेगा। जिसका प्रस्ताव शीघ्र ही कैबिनेट में लाया जायेगा। इसके अतिरिक्त डायटों में रिक्त प्रवक्ता संवर्ग के 222 रिक्त पदों को भरने के लिये अधियाचन लोक सेवा आयोग को भेजा जायेगा ताकि उक्त पदों पर स्थाई नियुक्ति की जा सके। नये शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पूर्व प्रदेशभर के सभी विद्यालयों में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करा दी जायेगी।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्हेंने केन्द्रीय विद्यालयों की भांति प्रदेश में शिक्षकों के त्रि-स्तरीय ढांचे के गठन में देरी पर विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। साथ ही सभी जनपदों के डायटों में लम्बे समय से रिक्त चल रहे प्रवक्ता संवर्ग के 222 पदों को भरने के लिये अधियाचन राज्य लोक सेवा आयोग को भेजने के निर्देश दिये ताकि उक्त पदों के सापेक्ष प्रतिनियुक्ति पर तैनात प्रवक्ताओं को उनके मूल विभाग में वापस भेजा जा सके।

विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि नये शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले सभी विद्यालयों में सरकार द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाय। यदि किसी विद्यालय में समय पर पुस्तकें उपलब्ध नहीं होगी तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इसके अलावा उन्होंने एससीईआरटी के ढांचे के गठन एवं नियमावली बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। इसके अलावा डाॅ. रावत ने चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने के साथ ही, स्कूल-काॅलेजों की स्थापना में भूमि दान करने वाले परिवार के सदस्यों को भर्ती में वरियता देने तथा प्रत्येक विधनसभा क्षेत्र में दो-दो विद्यालयों के उच्चीकरण के प्रस्ताव विधायकों से मांग कर शीघ्र शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये।

बैठक में सचिव रविनाथ रमन, अपर सचिव एम.एम. सेमवाल, निदेशक प्राथमिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डाॅ. मुकुल सती, अनु सचिव विकास श्रीवास्तव, अपर निदेशक पदमेन्द्र सकलानी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़िए एक क्लिक में।

एकल महिलाओं के लिए वरदान बनेगी स्वरोजगार योजना : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक।

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।

टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात।

TAGGED: A three-tier structure of the educational cadre will be created in the state, permanent appointments will be made on vacant posts in DIETs, teachers posted on deputation will be taken back.
Web Editor February 11, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़िए एक क्लिक में।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूबे में शैक्षणिक संवर्ग का बनेगा त्रि-स्तरीय ढांचा, डायटों में रिक्त पदों पर होगी स्थाई नियुक्ति, प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षक होंगे वापस।
उत्तराखंड February 11, 2026
धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़िए एक क्लिक में।
उत्तराखंड February 11, 2026
एकल महिलाओं के लिए वरदान बनेगी स्वरोजगार योजना : रेखा आर्या
उत्तराखंड February 10, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक।
उत्तराखंड February 9, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • सूबे में शैक्षणिक संवर्ग का बनेगा त्रि-स्तरीय ढांचा, डायटों में रिक्त पदों पर होगी स्थाई नियुक्ति, प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षक होंगे वापस।
  • धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़िए एक क्लिक में।
  • एकल महिलाओं के लिए वरदान बनेगी स्वरोजगार योजना : रेखा आर्या
  • मुख्यमंत्री धामी ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक।
  • टनकपुर को सीएम धामी ने दी ₹320 करोड़ की सौगात, विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,104)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (701)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (685)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (639)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (612)
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?