By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: खिलाड़ियों पर धन वर्षा, दिए गए 20 करोड़ 96 लाख, नेशनल गेम्स व अन्य राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता सम्मानित।
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों के साथ मन की बात के 136वें संस्करण को सुना।
उत्तराखंड
युवा शक्ति ही देश की असली ताकत: रेखा आर्या
उत्तराखंड
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त।
उत्तराखंड
मेधावी छात्र ही उत्तराखंड और देश का उज्ज्वल भविष्य: रेखा आर्या
उत्तराखंड
अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है: सीएम
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > खिलाड़ियों पर धन वर्षा, दिए गए 20 करोड़ 96 लाख, नेशनल गेम्स व अन्य राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता सम्मानित।
उत्तराखंड

खिलाड़ियों पर धन वर्षा, दिए गए 20 करोड़ 96 लाख, नेशनल गेम्स व अन्य राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता सम्मानित।

Web Editor
Last updated: 2025/08/29 at 1:34 PM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

खिलाड़ियों पर धन वर्षा, दिए गए 20 करोड़ 96 लाख : रेखा आर्या

नेशनल गेम्स व अन्य राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता सम्मानित

मुख्यमंत्री ने युवा खिलाड़ियों को डीबीटी किया दो योजनाओं का पैसा

देहरादून:- हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में उत्तराखंड के खिलाड़ियों पर जमकर धन वर्षा हुई। शुक्रवार को परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हाल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने पदक विजेताओं को नगद इनाम धनराशि वितरित की।

इस अवसर पर 38वें राष्ट्रीय खेल, अन्य राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं, वेटरन मास्टर प्रतियोगिता, सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता, अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को कुल मिलाकर 15 करोड़ 69 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि वितरित की गई। खिलाड़ियों के साथ कुल 320 खेल प्रशिक्षकों को भी इनामी धनराशि दी गई है।

आयोजन में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को मई से जुलाई तक 3 महीनों की धनराशि डीबीटी की गई।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद से प्रेरणा लेकर प्रदेश के खिलाड़ी बड़े लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश की हर खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार ने 38 वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को दुगनी इनामी धनराशि देकर अपना वायदा पूरा किया है। उन्होंने कहा की भविष्य में भी प्रदेश के जो खिलाड़ी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे उन्हें नगद इनाम धनराशि के साथ-साथ सरकारी नौकरी देने के लिए भी सरकार वचनबद्ध है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने पदक विजेता खिलाड़ियों से कहा कि वह अपने प्रदर्शन से प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए आदर्श बन चुके हैं और नए खिलाड़ियों को सामने लाने में उन सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यदि 2036 ओलंपिक भारत में आयोजित होता है तो इसके लिए खिलाड़ियों को तैयार करने में उत्तराखंड के खेल ढांचे की बड़ी भूमिका रहने वाली है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी ओलंपिक की तैयारी में अभी से जुटें और प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा युवाओं का प्रतिनिधित्व ओलंपिक में होना चाहिए।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी आमंत्रित खिलाड़ियों को उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में प्रतिष्ठित करने का संकल्प भी दिलाया।

इस अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, उत्तरांचल ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह, खेल निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई व अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

मलखंब और योगासन का प्रदर्शन

राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के आयोजन में मलखंब और योगासन का आकर्षक प्रदर्शन भी किया गया। मलखंब के खिलाड़ियों ने कई कठिन मुद्राएं बनाकर दर्शकों को चकित कर दिया।

पांडवाज बैंड ने जमाया रंग

आयोजन में पांडवाज बैंड ने संगीतमय में और सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की । कार्यक्रम की शुरुआत और अंत में विभिन्न गीत सुनकर बैंड के कलाकारों ने श्रोताओं का दिल जीता।

दो को मिली सरकारी नौकरी

समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों मानसी नेगी को खेल विभाग और मोहम्मद अरशद को पुलिस विभाग में नौकरी के नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों के साथ मन की बात के 136वें संस्करण को सुना।

युवा शक्ति ही देश की असली ताकत: रेखा आर्या

एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त।

मेधावी छात्र ही उत्तराखंड और देश का उज्ज्वल भविष्य: रेखा आर्या

अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है: सीएम

TAGGED: international competitions honoured., medal winners of National Games and other national, Money showered on players, Rs 20 crore 96 lakh given
Web Editor August 29, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article महिला स्वरोजगार योजना के बजट का हो शत प्रतिशत इस्तेमाल : रेखा आर्या
Next Article खिलाड़ियों को अब 400 रुपए मिलेगा भोजन भत्ता : रेखा आर्या
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों के साथ मन की बात के 136वें संस्करण को सुना।
उत्तराखंड July 26, 2026
युवा शक्ति ही देश की असली ताकत: रेखा आर्या
उत्तराखंड July 26, 2026
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त।
उत्तराखंड July 22, 2026
मेधावी छात्र ही उत्तराखंड और देश का उज्ज्वल भविष्य: रेखा आर्या
उत्तराखंड July 21, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों के साथ मन की बात के 136वें संस्करण को सुना।
  • युवा शक्ति ही देश की असली ताकत: रेखा आर्या
  • एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त।
  • मेधावी छात्र ही उत्तराखंड और देश का उज्ज्वल भविष्य: रेखा आर्या
  • अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है: सीएम

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,255)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (796)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (782)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (727)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (695)
August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul   Sep »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?