By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 28 नवम्बर को लगभग 300 स्थानों पर होगी माॅक ड्रिल, तहसील स्तर तक होगा माॅक ड्रिल का आयोजन।
Share
Notification Show More
Latest News
28 नवम्बर को लगभग 300 स्थानों पर होगी माॅक ड्रिल, तहसील स्तर तक होगा माॅक ड्रिल का आयोजन।
उत्तराखंड
मातृशक्ति का सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों का जाना हालचाल।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने किया 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का समापन।
उत्तराखंड
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता-रेखा आर्या
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > 28 नवम्बर को लगभग 300 स्थानों पर होगी माॅक ड्रिल, तहसील स्तर तक होगा माॅक ड्रिल का आयोजन।
उत्तराखंड

28 नवम्बर को लगभग 300 स्थानों पर होगी माॅक ड्रिल, तहसील स्तर तक होगा माॅक ड्रिल का आयोजन।

Web Editor
Last updated: 2026/11/17 at 2:42 PM
Web Editor  - Media
Share
9 Min Read
SHARE

28 नवम्बर को लगभग 300 स्थानों पर होगी माॅक ड्रिल।

तहसील स्तर तक होगा माॅक ड्रिल का आयोजन।

ओसीसी सपन्न, दिए जरूरी निर्देश।

देहरादून:- सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की सफलता की वर्षगांठ के अवसर पर 28 नवंबर को आपदा प्रबंधन दिवस के तहत उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपदों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉक ड्रिल राज्य स्तर से लेकर तहसील स्तर तक व्यापक रूप से आयोजित की जाएगी तथा लगभग 250 से 300 स्थानों पर एक साथ विभिन्न आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों का अभ्यास किया जाएगा। राज्य में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर एक साथ मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।

मॉक ड्रिल के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में ओरिएंटेशन एवं कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कांफ्रेंस में सभी संबंधित विभागों, जनपदों एवं विभिन्न स्तरों पर मॉक ड्रिल की तैयारियों, भूमिका एवं जिम्मेदारियों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की सफलता को स्मरण करते हुए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रत्येक वर्ष 28 नवंबर को आपदा प्रबंधन दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई है। इसी क्रम में 25 नवंबर से 28 नवंबर तक पूरे राज्य में व्यापक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन, स्थानीय समुदायों, प्रशासन एवं विभिन्न विभागों की क्षमताओं को और अधिक मजबूत करना है।

उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को राज्य के सभी जनपदों में टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न आपदा परिदृश्यों पर संबंधित विभागों द्वारा अपनी-अपनी भूमिका, संसाधनों, आपातकालीन संचार व्यवस्था, राहत एवं बचाव कार्यों तथा समन्वय का अभ्यास किया जाएगा। इसके पश्चात 28 नवंबर को लगभग 250 से 300 स्थानों पर एक साथ मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसमें वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप विभिन्न स्तरों पर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाएगा।
सुमन ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान उत्तराखण्ड की भौगोलिक एवं आपदा संवेदनशील परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ग्लेशियल लेक आउटबस्र्ट फ्लड, बादल फटना, अचानक बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, हिमस्खलन, अतिवृष्टि, नदी में जलस्तर बढ़ने एवं बाढ़ की स्थिति, जंगल की आग, टनल दुर्घटना, सड़क दुर्घटना एवं बड़े पैमाने पर यात्रियों के फंसने, हेली इमरजेंसी लैंडिंग, भवन ढहने, औद्योगिक दुर्घटना, आगजनी, डैम/जलाशय से आकस्मिक जल प्रवाह, विद्युत दुर्घटना, रासायनिक दुर्घटना तथा भीड़भाड़ वाले स्थान पर भगदड़ जैसी परिस्थितियों को आधार बनाकर अभ्यास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि आपदा की स्थिति में सूचना प्राप्त होने से लेकर त्वरित प्रतिक्रिया, संसाधनों की तैनाती, आपातकालीन संचार, घटनास्थल पर कमांड एवं नियंत्रण, घायलों के उपचार एवं सुरक्षित निकासी, राहत सामग्री की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय की वास्तविक क्षमता का परीक्षण करना है।
उन्होंने सभी जिलाधिकारियों एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि मॉक ड्रिल को पूरी गंभीरता के साथ आयोजित किया जाए और इसमें एसडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, पेयजल, विद्युत, नगर निकायों, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एनसीसी, एनएसएस, आपदा मित्र, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
सुमन ने कहा कि सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू अभियान ने यह सिद्ध किया है कि कठिन से कठिन आपदा परिस्थितियों में भी मजबूत समन्वय, आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञता, त्वरित निर्णय और टीमवर्क के माध्यम से जीवन बचाया जा सकता है। 28 नवंबर की मॉक ड्रिल इसी सीख को व्यापक स्तर पर व्यवहार में उतारने का अवसर है, ताकि राज्य की आपदा प्रतिक्रिया व्यवस्था और अधिक सक्षम, तत्पर एवं प्रभावी बन सके।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन दिवस के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का व्यापक उद्देश्य आपदा से पहले तैयारी, आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया और आपदा के बाद प्रभावी पुनर्बहाली की संस्कृति को मजबूत करना है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे मॉक ड्रिल को वास्तविक आपदा की तरह गंभीरता से लें और इसमें सहयोग करें। इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन प्रकाश चंद्र, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार पुनेठा आदि उपस्थित रहे।

राहत शिविरों की व्यवस्थाओं को परखा जाएगा

देहरादून। माॅक अभ्यास के दौरान राहत शिविरों की स्थापना का अभ्यास भी किया जाएगा। वहां बिजली, पानी, भोजन, प्राथमिक चिकित्सा, शिशु आहार के साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए रियल टाइम में उन्हें परखा जाएगा। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस तथा होमगार्ड के जवानों की तैनाती भी राहत शिविरों में की जाएगी।

सामुदायिक सहभागिता पर रहेगा फोकस

देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मॉक ड्रिल में सामुदायिक सहभागिता पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा के दौरान स्थानीय समुदाय सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाली इकाई होता है, इसलिए समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल में पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्द्धसैनिक बल (सीएपीएफ) के जवानों, आपदा मित्रों, स्वयंसेवी संगठनों (एनजीओ), एनसीसी, एनएसएस, रेड क्रॉस तथा अन्य स्वयंसेवी समूहों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

आपदा प्रबंधन उपकरणों की प्रदर्शनी लगेगी

देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इस दौरान विभिन्न आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों द्वारा उपकरणों एवं संसाधनों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी तथा उनके संचालन का अभ्यास भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन सेवा, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों में प्रयुक्त आधुनिक उपकरणों, संचार प्रणालियों, खोज एवं बचाव संसाधनों तथा आपदा प्रतिक्रिया वाहनों का प्रदर्शन किया जाएगा।

सरकारी कार्यालयों में आपदा सुरक्षा की होगी समीक्षा

देहरादून। आपदा प्रबंधन दिवस को लेकर राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में संभावित आपदाओं और खतरों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए प्रत्येक कार्यालय में विभागाध्यक्ष अथवा कार्यालयाध्यक्ष की ओर से 3 से 5 सदस्यों की एक समिति गठित की जाएगी। समिति कार्यालय भवन में आग लगने, बिजली से दुर्घटना, भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, भवन क्षतिग्रस्त होने, पेड़ गिरने तथा अन्य संभावित खतरों का आकलन कर उनसे बचाव के उपाय सुझाएगी। कार्यालयों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, उनकी वैधता एवं कार्यशीलता, प्रत्येक मंजिल पर उनकी व्यवस्था, पानी की उपलब्धता और कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी की समीक्षा की जाएगी।

विद्यालयों में मॉक ड्रिल तथा प्रतियोगिताएं होंगी

देहरादून। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि 25 से 27 नवम्बर के मध्य 100 से अधिक विद्यार्थियों वाले विद्यालयों में सुविधानुसार एक दिवसीय मॉक ड्रिल आयोजित की जाए। इसमें एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन विभाग, सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, रेडक्रॉस, भारत स्काउट एवं गाइड, एनसीसी तथा अन्य संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। 28 नवम्बर को विद्यालयों में आपदा प्रबंधन विषय पर वाद-विवाद, निबंध, पोस्टर, स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

विकासखंड स्तर पर बीडीसी बैठक और जनजागरूकता अभियान।

देहरादून:- प्रत्येक विकासखंड में 25 से 27 नवम्बर के मध्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित कर उन्हें आपदा जोखिम कम करने के उपायों की जानकारी दी जाएगी। सामुदायिक सहभागिता के आधार पर जागरूकता रैली, जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्थानीय स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार और बुनियादी खोज एवं बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

You Might Also Like

मातृशक्ति का सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों का जाना हालचाल।

मुख्यमंत्री ने किया 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का समापन।

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता-रेखा आर्या

राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन से उत्तराखण्ड में खेल संस्कृति और खेल अधोसंरचना को मिली नई मजबूती।

TAGGED: Mock drill will be conducted at around 300 places on 28th November, mock drill will be organised till tehsil level.
Web Editor November 17, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मातृशक्ति का सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

28 नवम्बर को लगभग 300 स्थानों पर होगी माॅक ड्रिल, तहसील स्तर तक होगा माॅक ड्रिल का आयोजन।
उत्तराखंड November 17, 2026
मातृशक्ति का सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड November 17, 2026
मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों का जाना हालचाल।
उत्तराखंड November 17, 2026
मुख्यमंत्री ने किया 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का समापन।
उत्तराखंड November 17, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • 28 नवम्बर को लगभग 300 स्थानों पर होगी माॅक ड्रिल, तहसील स्तर तक होगा माॅक ड्रिल का आयोजन।
  • मातृशक्ति का सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों का जाना हालचाल।
  • मुख्यमंत्री ने किया 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का समापन।
  • सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता-रेखा आर्या

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,349)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (878)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (852)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (797)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (781)
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?