By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दुःखद:- जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल बलिदान, उत्तराखंड सहित गांव शोक की लहर।
Share
Notification Show More
Latest News
रेखा आर्या ने जसपाल राणा के आवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।
उत्तराखंड
सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ, गांव वासी बोले -दशकों पुराना सपना हुआ साकार।
उत्तराखंड
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां
उत्तराखंड
मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति : रेखा आर्या
उत्तराखंड
June 12, 2026
Uncategorized
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > दुःखद:- जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल बलिदान, उत्तराखंड सहित गांव शोक की लहर।
उत्तराखंड

दुःखद:- जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल बलिदान, उत्तराखंड सहित गांव शोक की लहर।

Web Editor
Last updated: 2026/01/19 at 3:00 PM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

बागेश्वर:- जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान कपकोट के वीर सपूत हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दे दिया। 43 वर्षीय गजेंद्र सिंह गढ़िया, पुत्र धन सिंह गढ़िया, भारतीय सेना की टू-पैरा कमांडो यूनिट में तैनात थे।
18 जनवरी को श्रीपुरा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में उनकी वीरगति की सूचना मिलते ही तहसील कपकोट के ग्राम गैंनाड़ (बीथी) में शोक की लहर दौड़ गई। हर आंख नम है और हर दिल अपने वीर बेटे पर गर्व के साथ गम से भरा हुआ है।

बलिदानी गजेंद्र सिंह गढ़िया परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। घर की माली हालत पहले से ही ठीक नहीं थी। माता-पिता खेती-किसानी से जीवनयापन करते हैं, जबकि छोटा भाई एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है, जहां से मिलने वाला मानदेय परिवार की जरूरतों के लिए नाकाफी है।

बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए पत्नी लीला गढ़िया देहरादून में किराये के मकान में रह रही थीं। उनके दोनों पुत्र राहुल और धीरज कक्षा चार में पढ़ते हैं, जिन्हें अब पिता का साया हमेशा के लिए खोना पड़ा है।

20 जनवरी को पहुंचेगा पार्थिव शरीर, सैन्य सम्मान के होगी अंतिम विदाई

देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए बलिदान हुए वीर सपूत गजेंद्र सिंह गढ़िया का पार्थिव शरीर 20 जनवरी को हेलीकाप्टर से केदारेश्वर मैदान लाया जाएगा।

वहां से स्व. चंद्र सिंह शाही राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कपकोट के खेल मैदान तक अंतिम यात्रा निकलेगी। यहीं ग्रामीणों और स्वजनों को अंतिम दर्शन का अवसर मिलेगा। कौसानी सिग्नल के जवान सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई देंगे।

देहरादून से कपकोट पहुंचा शहीद का परिवार, पत्नी बेसुध

बलिदानी गजेंद्र की पत्नी लीला गढ़िया तथ दोनों पुत्र हेलीकाप्टर से गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपैड पहुंचे, जहां से टैक्सी द्वारा कपकोट लाया गया। स्वजन के अनुसार पत्नी बार-बार बेसुध हो रही हैं। मासूम बच्चे पिता को याद कर उनसे लिपटकर फूट-फूट कर रो रहे हैं। गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन है, हर घर में शोक और सन्नाटा पसरा है।

2004 में थामा था देश सेवा का मार्ग

हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया वर्ष 2004 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। पैरा (स्पेशल फोर्स) जैसी कठिन और जोखिम भरी यूनिट में रहते हुए उन्होंने वर्षों तक अदम्य साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा का परिचय दिया। उनके बलिदान पर पूरे जनपद को गर्व है, लेकिन इस वीरता की कीमत उनके परिवार ने अपूरणीय क्षति के रूप में चुकाई है।

You Might Also Like

रेखा आर्या ने जसपाल राणा के आवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।

सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ, गांव वासी बोले -दशकों पुराना सपना हुआ साकार।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां

मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।

TAGGED: Jammu and Kashmir, Sad:- Son of Uttarakhand sacrificed his life in an encounter with terrorists in Kishtwar, wave of mourning in villages including Uttarakhand.
Web Editor January 19, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं से बातचीत।
Next Article प्रदेश के बजट का 30 फ़ीसदी हो महिलाओं के लिए : रेखा आर्या
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रेखा आर्या ने जसपाल राणा के आवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।
उत्तराखंड June 14, 2026
सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ, गांव वासी बोले -दशकों पुराना सपना हुआ साकार।
उत्तराखंड June 13, 2026
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां
उत्तराखंड June 12, 2026
मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति : रेखा आर्या
उत्तराखंड June 12, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • रेखा आर्या ने जसपाल राणा के आवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।
  • सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ, गांव वासी बोले -दशकों पुराना सपना हुआ साकार।
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां
  • मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति : रेखा आर्या
  • (no title)

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,232)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (781)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (765)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (707)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (682)
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Dec   Feb »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?