By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव-रेखा आर्या
Share
Notification Show More
Latest News
बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव-रेखा आर्या
उत्तराखंड
बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं।
उत्तराखंड
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां निभा रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका- रेखा आर्या।
उत्तराखंड
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम।
उत्तराखंड
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम: रेखा आर्या
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव-रेखा आर्या
उत्तराखंड

बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव-रेखा आर्या

Web Editor
Last updated: 2026/10/01 at 12:55 PM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव-रेखा आर्या

नरेन्द्रनगर के ओणी गांव में आयोजित हुआ ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम, मंत्री रेखा आर्या ने किशोरियों, माताओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों से किया संवाद, योजनाओं की दी जानकारी।

नरेन्द्रनगर(टिहरी गढ़वाल): आज नरेन्द्रनगर विधानसभा के ओणी गांव स्थित स्मार्ट आंगनवाड़ी केंद्र में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभाग किया और आंगनवाड़ी केंद्र मे किशोरियों, माताओं एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ संवाद कर उनकी जरूरतों और समस्याओं की जानकारी लेने के साथ विभिन्न सुझाव प्राप्त किए।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल बच्चों के पोषण और शुरूआती शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और परिवारों के समग्र विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।कहा की सरकार का प्रयास है कि आंगनवाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर बच्चों को सुरक्षित, स्वस्थ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला एवं बाल विकास, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ बचपन ही प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव है। बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ किशोरियों एवं माताओं को भी सरकारी योजनाओं से जोड़ना जरुरी है। इसी संकल्प के साथ समस्त प्रदेश में आंगन का मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ भोजन भी किया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गई तथा आंगनवाड़ी केंद्र से जुड़े लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया,साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका को सम्मानित भी किया गया।

मंत्री रेखा आर्या ने ओणी गांव के स्मार्ट आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह केंद्र पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य और बच्चों के सुरक्षित वातावरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सुंदर उदाहरण है। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और लाभार्थियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

महालक्ष्मी किट से लाभान्वित लाभार्थी

सुषमा, गंगा, रेशमा और मनीषा

गर्भवती महिलाएं जो लाभान्वित हुई

काजल, प्रिया और पुष्पा

किशोरी बालिका योजना से लाभान्वित किशोरियां

काजल, निधि स्वेता, वैष्णवी और शिया

यह आंगनवाड़ी कार्यकत्रि और सहायिका हुई सम्मानित

आरती देवी, आंगनवाड़ी कार्यकत्रि और पूनम सहायिका

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौतम, सीडीपीओ संगीता परिहार, जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्योति पटवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल, एसडीएम आशीष घिल्डियाल, ग्राम प्रधान दीपक, सुपरवाइजर किरण राणा, सीमा देवी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, मातृशक्ति, किशोरियां एवं नन्हे-मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे।

You Might Also Like

बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं।

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां निभा रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका- रेखा आर्या।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम।

आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम: रेखा आर्या

प्रदेश में 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को गौ सदनों के माध्यम से दिया जा रहा सुरक्षित आश्रय – मुख्यमंत्री

TAGGED: Healthy childhood of children is the foundation of a strong future of the state - Rekha Arya
Web Editor October 1, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव-रेखा आर्या
उत्तराखंड October 1, 2026
बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं।
उत्तराखंड September 28, 2026
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां निभा रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका- रेखा आर्या।
उत्तराखंड September 28, 2026
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम।
उत्तराखंड September 27, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव-रेखा आर्या
  • बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं।
  • आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां निभा रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका- रेखा आर्या।
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम।
  • आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम: रेखा आर्या

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,302)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (833)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (819)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (765)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (740)
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?