By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मेधावी छात्र ही उत्तराखंड और देश का उज्ज्वल भविष्य: रेखा आर्या
Share
Notification Show More
Latest News
मेधावी छात्र ही उत्तराखंड और देश का उज्ज्वल भविष्य: रेखा आर्या
उत्तराखंड
अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है: सीएम
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड
सीएम धामी बोले – देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र
उत्तराखंड
अस्पताल में भर्ती होने पर भी पीआरडी जवानों को मिलेगा मानदेय : रेखा आर्या।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > मेधावी छात्र ही उत्तराखंड और देश का उज्ज्वल भविष्य: रेखा आर्या
उत्तराखंड

मेधावी छात्र ही उत्तराखंड और देश का उज्ज्वल भविष्य: रेखा आर्या

Web Editor
Last updated: 2026/07/21 at 3:44 PM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

मेधावी छात्र ही उत्तराखंड और देश का उज्ज्वल भविष्य: रेखा आर्या

रुद्रपुर सांस्कृतिक मंच ने उत्तराखंड व सीबीएसई बोर्ड के 93 टॉपर्स का किया सम्मान।

रुद्रपुर:-  उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं ही प्रदेश और देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि संकल्प, अनुशासन और संस्कार से मिलती है तथा इन्हीं मूल्यों के सहारे जीवन में लंबे समय तक शिखर पर बने रहा जा सकता है।

मंगलवार को रुद्रपुर के होटल सोनिया के सभागार में रुद्रपुर सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल पुरस्कार वितरण नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रेरक प्रयास है। उन्होंने संस्था की वर्षों से सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति इस बात से तय होती है कि वह अपनी प्रतिभाओं को कितना सम्मान और प्रोत्साहन देता है।

उन्होंने सम्मानित छात्र-छात्राओं से कहा कि उनकी सफलता कोई संयोग नहीं, बल्कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। अब जीवन की असली यात्रा शुरू हुई है, इसलिए सफलता के साथ-साथ संकल्प और संस्कार को भी हमेशा अपने साथ रखें। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े लक्ष्य निर्धारित करें, चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका साहसपूर्वक सामना करें और अपने ज्ञान व प्रतिभा से उत्तराखंड तथा देश का नाम रोशन करें।

रेखा आर्या ने कहा कि आज के विद्यार्थी केवल कल का भविष्य नहीं, बल्कि आज का गौरव हैं। जब प्रदेश का युवा आगे बढ़ेगा, तभी उत्तराखंड और भारत विकास के नए शिखर पर पहुंचेगा। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक सफलता के पीछे परिवार के त्याग और गुरुजनों के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

समारोह में इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 एवं 12 की परीक्षाओं में अपने-अपने विद्यालयों में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले 93 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में विधायक शिव अरोड़ा, मेयर विकास शर्मा, बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य दीपक गुलाटी, प्रिया शर्मा, केवल बत्रा, विकास बत्रा, सुधांशु गाबा, सुभाष अरोड़ा, मोहित राय, मनोज खेड़ा, अमित बांगा, मोहित बत्रा, रितेश मनोला, राजेश कामरा, पवन गाबा आदि मौजूद रहे।

You Might Also Like

अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है: सीएम

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

सीएम धामी बोले – देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र

अस्पताल में भर्ती होने पर भी पीआरडी जवानों को मिलेगा मानदेय : रेखा आर्या।

खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन : रेखा आर्या

TAGGED: Only meritorious students are the bright future of Uttarakhand and the country: Rekha Arya
Web Editor July 21, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है: सीएम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मेधावी छात्र ही उत्तराखंड और देश का उज्ज्वल भविष्य: रेखा आर्या
उत्तराखंड July 21, 2026
अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है: सीएम
उत्तराखंड July 17, 2026
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड July 14, 2026
सीएम धामी बोले – देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र
उत्तराखंड July 14, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मेधावी छात्र ही उत्तराखंड और देश का उज्ज्वल भविष्य: रेखा आर्या
  • अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है: सीएम
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
  • सीएम धामी बोले – देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र
  • अस्पताल में भर्ती होने पर भी पीआरडी जवानों को मिलेगा मानदेय : रेखा आर्या।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,252)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (794)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (780)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (726)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (692)
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?