By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, ‎राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया अंतिम मतदाता रोल।
Share
Notification Show More
Latest News
विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, ‎राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया अंतिम मतदाता रोल।
उत्तराखंड
नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक, महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर होगा मंथन
उत्तराखंड
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र।
उत्तराखंड
सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, ‎राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया अंतिम मतदाता रोल।
उत्तराखंड

विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, ‎राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया अंतिम मतदाता रोल।

Web Editor
Last updated: 2026/10/06 at 1:29 PM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित।
‎
‎राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया अंतिम मतदाता रोल।
‎
‎जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 4,66,638 हुई, प्रारूप सूची की तुलना में 3,010 मतदाता बढ़े
‎
‎टिहरी गढ़वाल:- अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर जिले की सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 03 अक्टूबर, 2026 को किया जा चुका है।
‎
‎उन्होंने बताया कि 14 जुलाई, 2026 को प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक नामावली में जनपद टिहरी में कुल 4,63,628 मतदाता पंजीकृत थे, जबकि अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़कर 4,66,638 हो गई है। इस प्रकार प्रारूप सूची की तुलना में अंतिम सूची में 3,010 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। अंतिम सूची में 2,43,051 पुरुष, 2,23,583 महिला तथा 4 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
‎
‎विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार घनसाली विधानसभा क्षेत्र में प्रारूप सूची में 85,081 मतदाता थे, जो अंतिम सूची में बढ़कर 86,346 हो गए हैं। देवप्रयाग में प्रारूप सूची के 75,437 मतदाताओं के सापेक्ष अंतिम सूची में 75,801 मतदाता हैं। नरेंद्रनगर में 79,199 से बढ़कर 79,507, प्रतापनगर में 74,237 से बढ़कर 74,594, टिहरी में 66,877 से बढ़कर 67,185 तथा धनोल्टी में 82,797 से बढ़कर 83,205 मतदाता दर्ज किए गए हैं।
‎
‎बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली की प्रतियां हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी के रूप में उपलब्ध कराई गईं।
‎
‎अपर जिलाधिकारी ने बताया कि अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली की प्रतियां संबंधित पदाभिहीत स्थलों, मतदेय स्थलों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों में उपलब्ध कराई गई हैं। निर्वाचक नामावली मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी ऑनलाइन उपलब्ध है।
‎
‎उन्होंने बताया कि अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली के संबंध में यदि कोई व्यक्ति निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी के निर्णय से असंतुष्ट है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपील कर सकता है। साथ ही निर्वाचक नामावली की निरंतर अद्यतन प्रक्रिया जारी रहेगी। 01 अक्टूबर, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। पात्र नागरिक संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय तथा भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट अथवा ईसीआईनेट मोबाइल ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
‎
‎बैठक में प्रशासनिक अधिकारी निर्वाचन जवाहर सिंह, भाजपा से जयेंद्र सिंह पंवार, कांग्रेस से गब्बर सिंह रावत, नवीन सेमवाल, सतीश चमोली, बसपा से सुशील पाण्डेय सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक, महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर होगा मंथन

उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र।

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान।

प्रधानमंत्री जी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान : रेखा आर्या

TAGGED: Final voter list published after special intensive revision, final voter roll made available to representatives of political parties.
Web Editor October 6, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक, महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर होगा मंथन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, ‎राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया अंतिम मतदाता रोल।
उत्तराखंड October 6, 2026
नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक, महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर होगा मंथन
उत्तराखंड October 6, 2026
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 6, 2026
मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र।
उत्तराखंड October 5, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, ‎राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया अंतिम मतदाता रोल।
  • नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक, महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर होगा मंथन
  • उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र।
  • सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,304)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (836)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (820)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (769)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (744)
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?