By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्य सचिव
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की भेंट, लंबित परिसंपत्ति विवादों के समाधान पर हुई चर्चा
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹17.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड
चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्य सचिव
उत्तराखंड
28 नवम्बर को लगभग 300 स्थानों पर होगी माॅक ड्रिल, तहसील स्तर तक होगा माॅक ड्रिल का आयोजन।
उत्तराखंड
मातृशक्ति का सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्य सचिव
उत्तराखंड

चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्य सचिव

Web Editor
Last updated: 2026/11/18 at 1:39 PM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE

चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्य सचिव

देहरादून:- मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में चारधाम परियोजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क एवं रेल परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण तथा निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने देहरादून-ऋषिकेश बाईपास परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा वितरण की कार्यवाही एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगभग 825 किलोमीटर लंबे चारधाम यात्रा मार्ग का विभिन्न पैकेजों के अंतर्गत कार्य संचालित किया जा रहा है। उन्होंने परियोजना में कार्यों की गति एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने पर जोर दिया दिया और निर्देश दिए कि कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए सभी सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

मुख्य सचिव ने चारधाम परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण के कुछ प्रकरण अभी भी लंबित होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ऐसे प्रकरणों को अगले 15 दिनों में अनिवार्य रूप से निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के साथ ही सम्बन्धित भूमि स्वामियों को मुआवजे की धनराशि का शीघ्र वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्माण कार्य बाधित न हों। उन्होंने उत्तरकाशी में सम्बन्धित भूमि का कब्जा भी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम आपसी समन्वय से मौके पर जाकर लंबित प्रकरणों का समाधान करे तथा तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने जनपद रुद्रप्रयाग के अंतर्गत चारधाम यात्रा मार्ग के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर लगभग 4 किलोमीटर भूभाग से सम्बन्धित भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा वितरण की कार्यवाही तत्काल पूर्ण करने को कहा।

मुख्य सचिव ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा करते हुए जनपद रुद्रप्रयाग के नरकोटा क्षेत्र में डायवर्जन से सम्बन्धित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नरकोटा ब्रिज के लिए फैब्रिकेशन की जांच एवं गुणवत्ता परीक्षण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल स्थलीय निरीक्षण करने को कहा। साथ ही, शेष सिविल कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग एवं कार्यदायी संस्थाएं परियोजनाओं के लिए साप्ताहिक कार्ययोजना तैयार करें। प्रत्येक सप्ताह निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष की गई प्रगति एवं कृत कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि कार्यों की नियमित समीक्षा कर बाधाओं का समयबद्ध समाधान किया जा सके।

इस अवसर पर सचिव रविनाथ रमन, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव विनीत कुमार, सीपीएम आरवीएनएल हिमांशु बडोनी, आरओ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय पंकज सिंह एवं बीआरओ के अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की भेंट, लंबित परिसंपत्ति विवादों के समाधान पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹17.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

28 नवम्बर को लगभग 300 स्थानों पर होगी माॅक ड्रिल, तहसील स्तर तक होगा माॅक ड्रिल का आयोजन।

मातृशक्ति का सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों का जाना हालचाल।

TAGGED: Pending land acquisition cases for the Chardham project should be resolved within 15 days: Chief Secretary
Web Editor November 18, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 28 नवम्बर को लगभग 300 स्थानों पर होगी माॅक ड्रिल, तहसील स्तर तक होगा माॅक ड्रिल का आयोजन।
Next Article मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹17.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की भेंट, लंबित परिसंपत्ति विवादों के समाधान पर हुई चर्चा
उत्तराखंड November 18, 2026
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹17.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखंड November 18, 2026
चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्य सचिव
उत्तराखंड November 18, 2026
28 नवम्बर को लगभग 300 स्थानों पर होगी माॅक ड्रिल, तहसील स्तर तक होगा माॅक ड्रिल का आयोजन।
उत्तराखंड November 17, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की भेंट, लंबित परिसंपत्ति विवादों के समाधान पर हुई चर्चा
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹17.75 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
  • चारधाम परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्य सचिव
  • 28 नवम्बर को लगभग 300 स्थानों पर होगी माॅक ड्रिल, तहसील स्तर तक होगा माॅक ड्रिल का आयोजन।
  • मातृशक्ति का सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,350)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (879)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (853)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (798)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (784)
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?