By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दिखावे से दूर, संस्कारों के करीब! दो PCS अधिकारियों की सादगीपूर्ण शादी चर्चा में।
Share
Notification Show More
Latest News
इगास के बहाने बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान, धाद के पुनरुत्थान कार्यक्रम में सजा संस्कृति और शिक्षा का संगम।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने गंगा की स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की।
उत्तराखंड
आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट।
उत्तराखंड
दिखावे से दूर, संस्कारों के करीब! दो PCS अधिकारियों की सादगीपूर्ण शादी चर्चा में।
उत्तराखंड
ग्राम प्रधानों की मांग पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मैनुअल अटेंडेंस की मिली अनुमति
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > दिखावे से दूर, संस्कारों के करीब! दो PCS अधिकारियों की सादगीपूर्ण शादी चर्चा में।
उत्तराखंड

दिखावे से दूर, संस्कारों के करीब! दो PCS अधिकारियों की सादगीपूर्ण शादी चर्चा में।

Web Editor
Last updated: 2026/11/22 at 8:22 AM
Web Editor  - Media
Share
2 Min Read
SHARE

सादगी की मिसाल बनी दो PCS अधिकारियों की शादी, उत्तराखंड में हो रही खूब चर्चा।

कर्णप्रयाग:- सादगी, प्रेम और भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक उस समय देखने को मिली, जब उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग अलकेश नौडियाल एवं उपजिलाधिकारी भिकियासैंण याक्षी अरोड़ा ने कर्णप्रयाग स्थित प्रसिद्ध मां उमा देवी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंधकर सात फेरे लिए। इस दौरान दोनों ने सात जन्मों तक एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया।

याक्षी अरोड़ा मूल रूप से काशीपुर की निवासी हैं और वर्तमान में भिकियासैंण में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं। वहीं अलकेश नौडियाल उत्तरकाशी जनपद के पुरोला क्षेत्र के निवासी हैं तथा कर्णप्रयाग में एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों अधिकारी वर्ष 2024 बैच के PCS अधिकारी हैं।

सादगीपूर्ण विवाह बना चर्चा का विषय

इस विवाह समारोह की सबसे खास बात इसकी सादगी रही। बिना किसी बड़े तामझाम, दिखावे और भव्य आयोजन के मंदिर परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुआ। दोनों अधिकारियों ने मां उमा देवी को साक्षी मानकर अपने नए जीवन की शुरुआत की।

आज के दौर में जहां शादियों में लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर भव्य आयोजन और दिखावे की होड़ देखने को मिलती है, वहीं इन दोनों युवा प्रशासनिक अधिकारियों ने सादगीपूर्ण विवाह के माध्यम से समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने यह उदाहरण प्रस्तुत किया कि विवाह की वास्तविक खूबसूरती महंगे आयोजनों में नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास, संस्कार और एक-दूसरे के प्रति समर्पण में होती है।

एसडीएम अलकेश नौडियाल की सरलता, विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के साथ उनके इस सादगीपूर्ण विवाह की भी क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। निश्चित रूप से यह विवाह समारोह युवाओं और समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन सकता है।

विवाह समारोह के उपरांत दोनों ने मां उमादेवी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर तहसीलदार सुधा डोभाल सहित नवीन चमोला, दीपक पंवार, पंडित राजेंद्र पुजारी, क्रांति पुजारी और अनुप पुजारी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

इगास के बहाने बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान, धाद के पुनरुत्थान कार्यक्रम में सजा संस्कृति और शिक्षा का संगम।

मुख्यमंत्री ने गंगा की स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की।

आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट।

ग्राम प्रधानों की मांग पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मैनुअल अटेंडेंस की मिली अनुमति

मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस समारोह में किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड पवेलियन का किया शुभारंभ।

Web Editor November 22, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ग्राम प्रधानों की मांग पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मैनुअल अटेंडेंस की मिली अनुमति
Next Article आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

इगास के बहाने बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान, धाद के पुनरुत्थान कार्यक्रम में सजा संस्कृति और शिक्षा का संगम।
उत्तराखंड November 22, 2026
मुख्यमंत्री ने गंगा की स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की।
उत्तराखंड November 22, 2026
आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट।
उत्तराखंड November 22, 2026
दिखावे से दूर, संस्कारों के करीब! दो PCS अधिकारियों की सादगीपूर्ण शादी चर्चा में।
उत्तराखंड November 22, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • इगास के बहाने बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान, धाद के पुनरुत्थान कार्यक्रम में सजा संस्कृति और शिक्षा का संगम।
  • मुख्यमंत्री ने गंगा की स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की।
  • आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट।
  • दिखावे से दूर, संस्कारों के करीब! दो PCS अधिकारियों की सादगीपूर्ण शादी चर्चा में।
  • ग्राम प्रधानों की मांग पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मैनुअल अटेंडेंस की मिली अनुमति

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,353)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (881)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (854)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (801)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (790)
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?