By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: बड़ी खबर:विधानसभा से बर्खास्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर टूटा दुखों का पहाड़,सरकारी आवास खाली करने के नोटिस से सदमे में आकर पिता की मौत
Share
Notification Show More
Latest News
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का हुआ प्रदेश अधिवेशन, अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए रावत व प्रदेश महामंत्री पद पर महेंद्र नेगी।
उत्तराखंड
ग्रेपलिंग खिलाड़ियों ने नासिक में किया देवभूमि उत्तराखण्ड का नाम रोशन।
उत्तराखंड
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित की गई व्यय-वित्त समिति की बैठक।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सचिवालय में किये गये तीन महत्वपूर्ण समझौते।
उत्तराखंड
उत्तराखंड में कोविड-19 को लेकर धामी सरकार ने जारी की एडवाइजरी, निगरानी तंत्र और संसाधनों को सक्रिय रखने के निर्देश।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > बड़ी खबर:विधानसभा से बर्खास्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर टूटा दुखों का पहाड़,सरकारी आवास खाली करने के नोटिस से सदमे में आकर पिता की मौत
उत्तराखंड

बड़ी खबर:विधानसभा से बर्खास्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर टूटा दुखों का पहाड़,सरकारी आवास खाली करने के नोटिस से सदमे में आकर पिता की मौत

Web Editor
Last updated: 2023/03/06 at 12:08 PM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

विधानसभा से बर्खास्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर टूटा दुखों का पहाड़

सरकारी आवास खाली करने के नोटिस से सदमे में आकर पिता की मौत

देहरादून 6 मार्च| उत्तराखण्ड विधानसभा सचिवालय से सितंबर 2022 में बर्खास्त एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पहले बेटे की नौकरी छीन लिए जाने का गम और बाद में सरकारी आवास खाली कराने के नोटिस तथा ऋण वसूली को लेकर बैंक वालों से मिल रही धमकी से सदमे में आकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पिता की मौत हो गई। बर्खास्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मां विगत बीस वर्ष से पैरालिसिस के चलते बिस्तर पर हैं। पांच साल की बड़ी बेटी की दोनों आंखों में मोतियाबिंद है और आर्थिक तंगी के कारण वे बेटी की आंखों का ऑपरेशन नहीं करवा पा रहे हैं।

अल्मोड़ा निवासी शिवराज सिंह नागरकोटी विधानसभा सचिवालय में बर्खास्त होने से पूर्व चतुर्थ श्रेणी (परिचारक) कर्मचारी थे। वर्ष 2016 में शिवराज की नियुक्ति विधानसभा सचिवालय में तदर्थ कर्मचारी के रूप में हुई थी और उन्हें राज्य संपत्ति विभाग द्वारा केदारपुरम स्थित टाइप-ए श्रेणी का आवास आवंटित था। विधानसभा सचिवालय से भेदभावपूर्ण तरीके से बर्खास्त किए जाने के बाद शिवराज की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई थी और उनका पूरा परिवार दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज होने लगा था|शिवराज ने अपनी बहन की शादी और गांव में पुश्तैनी मकान की मरम्मत के लिए बैंक से ऋण लिया था। नौकरी छिन जाने के बाद वे बैंक के लोन की किश्तों का भुगतान करने में असमर्थ हो गए थे और उनकी लोन की किश्तें बाउंस हो रही थी। सूत्रों के अनुसार बैंक कर्मचारी उन पर ऋण वसूली को लेकर दबाव बना रहे थे। इससे उनके पिता काफी तनाव में थे। वहीं राज्य संपत्ति विभाग ने उन्हें सरकारी आवास खाली करने का नोटिस थमा दिया, जिससे उनके पिता को गहरा सदमा लगा। पहले से ही घर के इकलौते कमाने वाले बेटे की नौकरी छिन जाने से तनाव में चल रहे शिवराज के पिता हर सिंह नागरकोटी (उम्र 55 वर्ष) की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई।

अंत्येष्टि के लिए नहीं थे पैसे

शिवराज 4 मार्च को विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे थे, इसी दौरान उन्हें पिता के निधन की सूचना मिली। पिता की मृत्यु का समाचार मिलते ही उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। धरना स्थल पर अन्य कर्मचारियों ने उन्हें किसी तरह संभाला। हालत यह थी कि उनके पास पिता का अंतिम संस्कार करने तथा घर जाने के लिए किराए के पैसे तक नहीं थे। विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों ने 15 हजार रुपये जमाकर उन्हें बच्चों के साथ गांव भिजवाया|

पहले भी दिव्यांग कर्मचारी की मां की सदमे से हो चुकी है मृत्यु

विधानसभा से बर्खास्त एक दिव्यांग महिला कर्मचारी की मां की भी सदमे से मृत्यु हो चुकी है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (परिचारक) हेमंती को सितंबर माह में जब बर्खास्त किया गया था तो उनकी मां यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उनकी भी सदमे के चलते मृत्यु हो गई। हेमंती दिव्यांग हैं और अविवाहित हैं। नौकरी से हटाए जाने के बाद से उनके सामने चुनौतियों का पहाड़ खड़ा हो गया है।

बर्खास्त कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति हो रही खराब

विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति दिनों-दिन खराब होती जा रही है। विगत 80 दिनों से बर्खास्त कर्मचारी विधानसभा के बाहर न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक विधानसभा और सरकार द्वारा उनकी सुध नहीं ली गई है। बर्खास्त कर्मचारी मोहन गैड़ा, दीप्ति पांडे, भगवती साणी, पुष्पा, आशीष शर्मा और कपिल धौनी का कहना है कि आज हम सभी के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने शिवराज नागरकोटी की ही तरह न जाने कितने गरीब युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान किया और आज उनकी सात साल की सेवाओं को विधानसभा द्वारा एक झटके में समाप्त कर दिया गया। न कोई नोटिस दिया और न सुनवाई का अवसर। उनका कहना है कि जिन नियुक्तियों को 2018 में उच्च न्यायालय नैनीताल और 2019 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा वैध करार दिया जा चुका था, उन्हें अब अवैध बताकर विधानसभा ने सैकड़ों परिवारों को बर्बाद कर दिया है। उस पर भी आधे कर्मचारियों को बचाया जा रहा है और आधे कर्मचारियों की बलि चढ़ा दी गई है।

You Might Also Like

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का हुआ प्रदेश अधिवेशन, अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए रावत व प्रदेश महामंत्री पद पर महेंद्र नेगी।

ग्रेपलिंग खिलाड़ियों ने नासिक में किया देवभूमि उत्तराखण्ड का नाम रोशन।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित की गई व्यय-वित्त समिति की बैठक।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सचिवालय में किये गये तीन महत्वपूर्ण समझौते।

उत्तराखंड में कोविड-19 को लेकर धामी सरकार ने जारी की एडवाइजरी, निगरानी तंत्र और संसाधनों को सक्रिय रखने के निर्देश।

TAGGED: आज की ताजा खबर, आज के समाचार, उत्तराखंड कांग्रेस, उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ऋतु खंडूरी विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड, ताजा खबर, देहरादून समाचार, भाजपा उत्तराखंड, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, विधानसभा देहरादून, सीएम पुष्कर सिंह धामी, हिंदी समाचार
Web Editor March 6, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वीडियो: महिलाओ संग जमकर किया कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने डांस, खेली होली
Next Article एम्स ऋषिकेश के प्रसूति एवं स्त्री रोग और नर्सिंग कॉलेज विभाग ने किया “महिला स्वास्थ्य जागरुकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक” का आयोजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का हुआ प्रदेश अधिवेशन, अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए रावत व प्रदेश महामंत्री पद पर महेंद्र नेगी।
उत्तराखंड June 4, 2025
ग्रेपलिंग खिलाड़ियों ने नासिक में किया देवभूमि उत्तराखण्ड का नाम रोशन।
उत्तराखंड June 4, 2025
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित की गई व्यय-वित्त समिति की बैठक।
उत्तराखंड June 4, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सचिवालय में किये गये तीन महत्वपूर्ण समझौते।
उत्तराखंड June 4, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का हुआ प्रदेश अधिवेशन, अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए रावत व प्रदेश महामंत्री पद पर महेंद्र नेगी।
  • ग्रेपलिंग खिलाड़ियों ने नासिक में किया देवभूमि उत्तराखण्ड का नाम रोशन।
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित की गई व्यय-वित्त समिति की बैठक।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सचिवालय में किये गये तीन महत्वपूर्ण समझौते।
  • उत्तराखंड में कोविड-19 को लेकर धामी सरकार ने जारी की एडवाइजरी, निगरानी तंत्र और संसाधनों को सक्रिय रखने के निर्देश।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (921)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (586)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (545)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (527)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (501)
March 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Feb   Apr »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?