By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखण्ड की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद मल्टीनेशनल कम्पनियों के उत्पादों से बेहतर- सीएम धामी
Share
Notification Show More
Latest News
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची हल्द्वानी, नहर में कार गिरने से हुए हादसे में घायल लोगों का जाना हाल-चाल।
उत्तराखंड
युवाओं का करियर ऑप्शन बन रहा खेल : रेखा आर्या
उत्तराखंड
उत्तराखंड पंचायत चुनाव में हाईकोर्ट की रोक बरकरार जानिये क्या हुआ आज।
उत्तराखंड
तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू।
उत्तराखंड
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टेबल टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, युवाओं और वेटरन खिलाड़ियों के लिए शुरू हुई नियमित प्रैक्टिस।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद मल्टीनेशनल कम्पनियों के उत्पादों से बेहतर- सीएम धामी
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद मल्टीनेशनल कम्पनियों के उत्पादों से बेहतर- सीएम धामी

Web Editor
Last updated: 2023/04/12 at 4:02 PM
Web Editor  - Media
Share
5 Min Read
SHARE

छोटा राज्य होने के कारण उत्तराखण्ड में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के शत् प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त सकना संभव, हमारा राज्य देश के लिए हर क्षेत्र में एक मॉडल राज्य बन सकता है- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत सरकार द्वारा वित पोषित ए हेल्प योजनान्तर्गत पशु सखी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश और कश्मीर के बाद पशु सखी ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने वाला देश का तीसरा राज्य बना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सर्वे ऑफ इण्डिया सभागार, देहरादून में भारत सरकार द्वारा वित पोषित ए हेल्प (Accredited Agent For Health and Extension of Livestock Production) योजनान्तर्गत पशु सखी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा 23 ए हेल्प कार्यकत्रियों को ए हेल्प किट वितरित किए गए। पशु सखी प्रशिक्षण के पश्चात ए हेल्प कार्यकत्री पशुपालन विभाग एवं पशुपालकों के बीच संयोजक कड़ी का काम करेंगी तथा पशुपालकों को सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध करायेगी। ए हेल्प योजना द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को विभिन्न योजनाओं में भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

हेल्प कार्यकत्री, क्षेत्र के समस्त पशुधन और कुक्कुट संख्या का रिकॉर्ड भी ब्लॉक स्तर के पशु चिकित्सकों के साथ साझा करेंगी। इससे पशुपालन गतिविधियों का क्रियान्वयन आसान तो होगा ही दुग्ध उत्पादन पर भी सीधा असर पड़ेगा। इसके अलावा वे चारा उत्पादन के लिये पशुपालकों को प्रोत्साहित भी करेंगी जिससे वे चारे की पूर्ति के लिए आत्मनिर्भर बनें। प्रत्येक ए-हेल्प कार्यकत्री को फर्स्ट-एड किट भी दी जायेगी जिससे वे पशुपालकों की प्रारंभिक स्वास्थ्य आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश और कश्मीर के बाद पशु सखी टै्रनिंग प्रोग्राम शुरू करने वाला देश का तीसरा राज्य बन गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनाया जा सकता है। भारत सरकार की विभिन्न क्षेत्रों की योजनाओं का उत्तराखण्ड में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने की अच्छी संभावनाएं हैं। यह देश के लिए हर क्षेत्र में एक मॉडल राज्य बन सकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक बेटे व भाई के रूप में वह राज्य की मातृ शक्ति का आत्मविश्वास बनाये रखने व सेवा के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी समाज की रीढ़ उसकी सशक्त महिलाएं ही हैं, यदि किसी राज्य की नारी शक्ति प्रगति कर रही है तो उस राज्य का विकास सुनिश्चित है, उसे कोई रोक नहीं सकता। हमारे प्रदेश के निर्माण में महिलाओं ने अपना विशेष योगदान दिया है। एक ओर जहां प्रदेश की मातृशक्ति ने पूरे समाज को विपरीत परिस्थितियों में जीना सिखाया, जूझना सिखाया, वहीं दूसरी ओर हर परिस्थिति में जीतना भी सिखाया है। मुझे प्रसन्नता है कि आज प्रदेश के दुर्गम गांव-गांव में महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर कुटीर उद्योगों के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान कर रही हैं। महिलाओं के पास कौशल की कभी कोई कमी नहीं रही और अब यही कौशल उनकी और उनके परिवारों की आर्थिकी को शक्ति प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की महिलाएं मल्टीनेशनल कम्पनियों के उत्पादों से भी बेहतर उत्पादों का निर्माण कर रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रधानमंत्री के किसानों, पशुपालकों की आय दुगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में यह एक बड़ा कदम हैं। केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड सरकार को हर क्षेत्र की भांति पशुपालन में भी अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है। यह योजना मातृ शक्ति के सशक्तीकरण तथा स्वालम्बन हेतु महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर भारत सरकार से अपर सचिव सुश्री वर्षा जोशी, सचिव पशुपालन उत्तराखण्ड डा. बी वी आर सी पुरूषोत्तम, उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र अंथवाल व विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों व महिला मंगल दलों के सदस्य व महिलाएं मौजूद रही।

You Might Also Like

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची हल्द्वानी, नहर में कार गिरने से हुए हादसे में घायल लोगों का जाना हाल-चाल।

युवाओं का करियर ऑप्शन बन रहा खेल : रेखा आर्या

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में हाईकोर्ट की रोक बरकरार जानिये क्या हुआ आज।

तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टेबल टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, युवाओं और वेटरन खिलाड़ियों के लिए शुरू हुई नियमित प्रैक्टिस।

TAGGED: उत्तराखंड समाचार, देहरादून खबर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड, सौरभ बहुगुणा कैबिनेट मंत्री
Web Editor April 12, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article महिलाएं कर रहीं देश व प्रदेश का नाम रोशन,सशक्त महिला से होता है सशक्त समाज का निर्माण-रेखा आर्या
Next Article 50 लाख रुपये की रंगदारी माँगने व वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के मामले मे 07 न्यूज़ पोर्टल संचालकों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची हल्द्वानी, नहर में कार गिरने से हुए हादसे में घायल लोगों का जाना हाल-चाल।
उत्तराखंड June 25, 2025
युवाओं का करियर ऑप्शन बन रहा खेल : रेखा आर्या
उत्तराखंड June 25, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव में हाईकोर्ट की रोक बरकरार जानिये क्या हुआ आज।
उत्तराखंड June 25, 2025
तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू।
उत्तराखंड June 25, 2025
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची हल्द्वानी, नहर में कार गिरने से हुए हादसे में घायल लोगों का जाना हाल-चाल।
  • युवाओं का करियर ऑप्शन बन रहा खेल : रेखा आर्या
  • उत्तराखंड पंचायत चुनाव में हाईकोर्ट की रोक बरकरार जानिये क्या हुआ आज।
  • तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू।
  • खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया टेबल टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, युवाओं और वेटरन खिलाड़ियों के लिए शुरू हुई नियमित प्रैक्टिस।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (936)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (601)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (558)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (535)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (512)
April 2023
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
« Mar   May »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?