By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: साइबर क्राइम थाना देहरादून ने किया गोल्ड व्यवसाय में निवेश का लालच देकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
उत्तराखंड
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में किया प्रतिभाग।
Uncategorized
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड
विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, ‎राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया अंतिम मतदाता रोल।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > साइबर क्राइम थाना देहरादून ने किया गोल्ड व्यवसाय में निवेश का लालच देकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश
उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेश

साइबर क्राइम थाना देहरादून ने किया गोल्ड व्यवसाय में निवेश का लालच देकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश

Web Editor
Last updated: 2023/04/24 at 5:11 AM
Web Editor  - Media
Share
7 Min Read
SHARE

🔸 *साइबर क्राइम थाना देहरादून उत्तराखंड ने गोल्ड व्यवसाय में निवेश का लालच देकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले राष्ट्रीय गिरोह का किया पर्दाफाश*।

🔸*एक और राष्ट्रीय स्तर के चीनी आधारित घोटाले (Chinese based SCAM- न्यूनतम 80 करोड़ का घोटाला) का पर्दाफाश हुआ।*

🔸 *हांगकांग व सिंगापुर से पकडे गए राष्ट्रीय गिरोह का पाया गया कनेक्शन, गिरोह के 01 सदस्य को साइबर क्राइम थाना देहरादून ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार*

🔸 *साईबर क्राईम थाना देहरादून पर 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी के सम्बन्ध में किया गया मुकदमा दर्ज*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस०टी० एफ० आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन में शिकायतकर्ता दीपक कुमार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनके साथ अज्ञात अभियुक्तों द्वारा कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर स्वंय को भारतीय कम्पनी FINAHUB Pvt Ltd से बताते हुए विभिन्न नम्बरों से Whatsapp के माध्यम से सम्पर्क कर सुनियोजित तरीके से ऑनलाईन गोल्ड व्यवसाय में इन्वेस्ट कर लाभ कमाने का लालच देकर 22,48,258/- रुपये की धनराशि धोखाधड़ी की गई है। जिसपर साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर मु0अ0सं0 26/2022 धारा 420,468,120बी भादवि व 66(डी) आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना साइबर थाने के निरीक्षक श्री त्रिभुवन रौतेला के सुपुर्द की गयी। जिसपर एक टीम गठित कर प्रकरण के अनावरण हेतु मेरे द्वारा निर्देश दिये गए।गठित टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त मोबाईल नम्बर तथा अभियुक्तो द्वारा शिकायतकर्ता से प्राप्त धनराशि की जानकारी प्राप्त की गयी तो प्रकाश में आया कि शिकायतकर्ता की धनराशि लातूर महाराष्ट्र में स्थानान्तरित हुयी है, जिसके आधार पर टीम को महाराष्ट्र भेजा गया।

पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयास से तकनीकी विश्लेषण कर प्रकरण में वेबसाइट निर्माता, बैंक खाता संचालक, हवाला परिचालन आदि से संबंधित विवरणों की जानकारी की गई। जिससे इस मामले में टीम को कुछ जरूरी सबूत मिले और एक मास्टरमाइंड के बारे में पता चला जो बैंक खाता खोलने में अहम भूमिका निभाता था। जिसके आधार पर अभियोग में संलिप्त आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया तथा इस अभियोग से सम्बन्धित 01 अदद मोबाईल फोन, 01आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड व 01 आईडी कार्ड बरामद किये गये।

*अपराध का तरीकाः-* साईबर पीड़ित दीपक कुमार द्वारा अपने प्रथम सूचना विवरण के माध्यम से अवगत कराया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी मुकदमा को अज्ञात मोबाईल नम्बर से व्हट्सएप के माध्यम से सम्पर्क कर सुनियोजित तरीके से कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर स्वंय को भारतीय कम्पनी FINAHUB PVT LTD से बताते हुए ऑनलाईन गोल्ड व्यवसाय पर निवेश कर लाभ कमाने का लालच दिया गया । जिसके पश्चात उक्त व्यक्ति द्वारा सुनियोजित तरीके से कम्पनी के कूटरचित दस्तावेज दिखाये गये तथा ऑनलाईन गोल्ड व्यवसाय में धनराशि को निवेश करने के नाम पर लाभ कमाने का लालच देकर उनके साथ धोखाधड़ी की गयी। *इस गिरोह के सदस्य गोल्ड ट्रेडिंग ऐप में निवेश के नाम पर लोगो को लगातार लुभाते रहते है । इस वेबसाइट का नाम wap.dotgold1.in था | इस मामले में पीड़ित ने बताया कि अभियुक्तों ने अपनी नई वेबसाइट wap.patgold.in के नाम से बदल दी और जब उसके द्वारा अपने पैसे वापस मांगे तो उसे आगे और पैसे जमा करने के लिए कहा गया और उसे बताया गया कि जल्द ही उनकी वेबसाइट wap.meerigold.in में बदल जाएगी और यहां तक कि भुगतान का तरीका भी केवल यूपीआई IDs ही होगा।

मामले में अभियुक्त से पूछताछ पर जानकारी हुई कि हम लोग शुरुआत में गोल्ड निवेश के नाम पर ठगे जाने वाले व्यक्ति को कुछ छोटा निवेश करने पर उसे अच्छे लाभ के साथ धनराशि पहले वापस करते है, जिससे वह व्यक्ति इस कंपनी में बड़ी धनराशि निवेश करने के लिए लालच में आ जाता है।इसके पश्चात् उस व्यक्ति को वॉट्सऐप के जरिए बताया जाता कि अब पैसा नहीं निकाला जा सकता और ज्यादा निवेश करना होगा इस पर पीड़ित व्यक्ति हम लोगो के झासे में आ जाता था और उससे हम लोग अच्छी खासी रकम हड्प लेते थे।संदिग्ध गिरफ्तार व्यक्ति के खाते में 01 महीने में पुरे भारत वर्ष से अलग-अलग लोगो से कई करोडो रूपये प्राप्त किये जाने की जानकारी मिली है | पकडे गए अभियुक्त द्वारा अपने गिरोह के सदस्यों के साथ 5 करोड़ की राशि को ठिकाने लगाने में मदद की गई है।इस गिरोह के तार हांगकांग एवम सिंगापुर तक जुड़े होने के जानकारी प्राप्त हो रही है, जिन पर आगे विवेचना की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
1- Pravin Ramchandra Thorat S/o Ramchandra Thorat R/o Umbadga, PO Budhoda, PS Ausa Latur Maharastra. Age 42 Yrs

*बरामदगीः-*
1- एक अदद मोबाईल फोन मय 02 सिम
2- 01 पैन कार्ड
3- 01 आधार कार्ड
4- ID कार्ड 01

*पुलिस टीमः-*
1- निरीक्षक श्री त्रिभुवन रौतेला
2- उ0नि0 राहुल कापड़ी
3- उ0नि0 राजीव सेमवाल

आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड महोदय द्वारा जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के लोक लुभावने अवसरो/फर्जी साइट/धनराशि दोगुना करने व ऑनलाईन निवेश कराने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें । किसी भी प्रकार के ऑनलाईन भुगतान करने से पूर्व उक्त साईट का पूर्ण वैरीफिकेशन स्थानीय बैंक, सम्बन्धित कम्पनी आदि से भलीं भांति इसकी जांच पड़ताल अवश्य करा लें तथा गूगल से किसी भी कस्टमर केयर नम्बर सर्च न करें । कोई भी शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को सम्पर्क करें । वित्तीय साईबर अपराध घटित होने पर तुरन्त 1930 नम्बर पर सम्पर्क करें ।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, ‎राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया अंतिम मतदाता रोल।

नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक, महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर होगा मंथन

TAGGED: एसएसपी एसटीएफ, एसटीएफ उत्तराखंड, देहरादून क्राइम, साइबर
Web Editor April 24, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर के पंखे की चपेट में आने से एक की मौत
Next Article बाबा केदार की डोली पहुंची अपने अंतिम पड़ाव गौरीकुंड, 25 अप्रैल को शुभ मुहूर्त पर खोल दिए जाएंगे कपाट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
उत्तराखंड October 8, 2026
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में किया प्रतिभाग।
Uncategorized October 7, 2026
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 7, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
  • उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं सेवा संकल्प सभा में किया प्रतिभाग।
  • संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
  • विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, ‎राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया अंतिम मतदाता रोल।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,307)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (836)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (820)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (770)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (747)
April 2023
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
« Mar   May »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?