By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद बढ़ा विवाद, ग्रामीणों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी, पांच घायल
Share
Notification Show More
Latest News
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश।
उत्तराखंड
रेखा आर्या ने जसपाल राणा के आवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।
उत्तराखंड
सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ, गांव वासी बोले -दशकों पुराना सपना हुआ साकार।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद बढ़ा विवाद, ग्रामीणों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी, पांच घायल
उत्तराखंड

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद बढ़ा विवाद, ग्रामीणों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी, पांच घायल

Web Editor
Last updated: 2023/06/13 at 5:09 AM
Web Editor  - Media
Share
6 Min Read
SHARE

रुड़की। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी। इसमें दो इंस्पेक्टर, एक दरोगा समेत पांच लोग घायल हो गए। उपद्रवियों ने एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। बवाल बढ़ने पर पुलिस ने पहले तो आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन हालात नियंत्रण में न आने पर लाठीचार्ज किया। देर शाम गांव की 10 किलोमीटर की परिधि में धारा 144 लागू कर दी गई। देर रात जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने पथराव करने वाले करीब 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

रविवार रात सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा गांव निवासी पंकज (35) बाइक से अपने गांव लौट रहा था। रात 11 बजे के करीब वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। सोमवार को युवक के परिजन और ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर सरिये से हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली घेर ली। दोपहर बाद लोगों ने पुलिस से धक्कामुक्की और हाथापाई भी की। पुलिस ने लाठियां फटकारकर किसी तरह लोगों को वहां से खदेड़ा तो लोग बेलड़ा गांव पहुंच गए। हाईवे जाम करने की आशंका के चलते भारी पुलिस बल भी वहां पहुंच गया। यहां ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें दो इंस्पेक्टर, एक दरोगा घायल हो गए। घायल पुलिस अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का दावा है कि रात आठ बजे तक बवाल शांत कर लिया गया था।
रुड़की के बेलड़ा गांव के लोगों ने युवक की हत्या का आरोप लगाकर सुबह कोतवाली का घेराव किया। वहां से हटे तो नगर निगम चौक में हंगामा किया। वहां से फिर गांव पहुंचे और गांव में आए पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। इसके बाद गांव में देर शाम तक बवाल चलता रहा। गांव में तनाव के कारण बड़ी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। सुबह करीब आठ बजे युवक के परिजन और ग्रामीण सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर लोहे के सरियों से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंकज रात को जब गांव के पास पहुंचा तो डीजे बज रहा था। पंकज ने डीजे की आवाज कम करने की बात कही तो उक्त लोगों ने हमला किया था।
पुलिस ने परिजनों को बताया कि जांच में हादसे की बात सामने आई है। इससे परिजन नाराज हो गए और उन्होंने कोतवाली को घेर लिया। बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने पीएसी और आसपास के थानों से पुलिस बल बुला लिया। साथी पुलिस अधिकारी आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक परिजनों को समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन परिजन और ग्रामीण कोतवाली में ही डटे रहे। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि शव को कोतवाली लाने की कोशिश की जा रही है। इस पर एसपी देहात एसके सिंह, एएसपी निहारिका तोमर और सीओ पल्लवी त्यागी भारी फोर्स के साथ तैनात हो गए। इसके बाद ग्रामीण वहां से चले गए।
पुलिस ने सिविल अस्पताल से शव को दूसरे रास्ते से गांव भेजा। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण भी गांव पहुंच गए। यहां हाईवे जाम करने की आशंका को देखते हुए एसपी देहात फोर्स के साथ गांव पहुंचे। शाम छह बजे परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। हमले में मंगलौर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल एवं भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण गंभीर रूप से घायल हो गए। दरोगा बारु सिंह चौहान को भी हल्की चोटें आई हैं। गांव में तनाव को देखते हुए सात थानों और कोतवाली का पुलिस बल तैनात किया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस अधिकारी गांव में डेरा डालकर ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे। वहीं, परिजन हत्या का केस दर्ज करने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़े रहे।
परिजन व ग्रामीण कोतवाली से नगर निगम चौक पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए बवाल कर दिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों से धक्कामुक्की और हाथापाई की। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। नगर निगम चौक पर 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा। नगर निगम चौक पर धक्कामुक्की के दौरान एएसपी निहारिका तोमर के हाथ से एक महिला ने डंडा छीन लिया। इसे लेकर एएसपी और महिला के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने महिला को फटकारकर शांत किया। उधर, नगर निगम चौक पर जाम लग गया।

You Might Also Like

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात।

मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश।

रेखा आर्या ने जसपाल राणा के आवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।

सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ, गांव वासी बोले -दशकों पुराना सपना हुआ साकार।

TAGGED: कोतवाली से नगर निगम, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत, रुड़की
Web Editor June 13, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ऋषिकेश आईएसबीटी परिसर में खड़ीं दो कबाड़ बसाें पर लगी आग, चारों तरफ मची अफरा- तफरी
Next Article स्वास्थ्य मंत्री ने सीमान्त गांव मलारी में किया एएनएम सेन्टर का लोकार्पण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
उत्तराखंड June 16, 2026
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात।
उत्तराखंड June 15, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश।
उत्तराखंड June 15, 2026
रेखा आर्या ने जसपाल राणा के आवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।
उत्तराखंड June 14, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात।
  • मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश।
  • रेखा आर्या ने जसपाल राणा के आवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।
  • सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ, गांव वासी बोले -दशकों पुराना सपना हुआ साकार।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,236)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (782)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (766)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (708)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (684)
June 2023
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
« May   Jul »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?