By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: स्वास्थ्य मंत्री ने सीमान्त गांव मलारी में किया एएनएम सेन्टर का लोकार्पण
Share
Notification Show More
Latest News
राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा : रेखा आर्या
उत्तराखंड
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश।
उत्तराखंड
रेखा आर्या ने जसपाल राणा के आवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > स्वास्थ्य मंत्री ने सीमान्त गांव मलारी में किया एएनएम सेन्टर का लोकार्पण
उत्तराखंडस्वास्थ्य

स्वास्थ्य मंत्री ने सीमान्त गांव मलारी में किया एएनएम सेन्टर का लोकार्पण

Web Editor
Last updated: 2023/06/13 at 5:12 AM
Web Editor  - Media
Share
4 Min Read
SHARE

चमोली। प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है। इसके लिये स्वास्थ्य विभाग केन्द्र व राज्य सरकार के सहयोग से विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में जुटा है। प्रथम चरण में सूबे के सभी मेडिकल कॉलेजों एवं जिला चिकित्सालयों को आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करा दिये गये हैं, जबकि दूसरे चरण में उप जिला चिकित्सालयों एवं संयुक्त चिकित्सालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जायेगा। सीमान्त गांव मलारी में ए0एन0एम0 सेंटर खुलने से स्थानीय ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेगी।

जनपद चमोली के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज सीमान्त गांव मलारी का दौरा किया। इस दौरान डा0 रावत ने वाइब्रेंट विलेज मलारी को बड़ी सौगात देते हुये ए0एन0एम0 सेंटर का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का बुनियादी मकसद प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। सर्वप्रथम राज्य सरकार ने सूबे के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं जिला चिकित्सालयों में एमआरआई, सीटीस्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, ईसीजी व पैथौलॉजी की सुविधाएं उपलब्ध करा दी है, ताकि आम लोगों को जनपद स्तर पर ही आधुनिक एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

अगली कड़ी में सरकार का उद्देश्य उप जिला चिकित्सालयों, संयुक्त जिला चिकित्सालयों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस करना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सभी राजकीय चिकित्सा इकाईयों पर निःशुल्क पैथोलॉजी जांचे एवं मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका लाभ प्रदेश का आम आदमी उठा रहा है। यही नहीं अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा प्र्रत्येक व्यक्ति का 5 लाख तक का उपचार नामी अस्पतालों में निःशुल्क कराया जा रहा है। डा0 रावत ने सीमान्त गांव बम्पा पहुंचकर देश के अंतिम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्साधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी लेते हुये उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये। इस दौरान सीएमओ चमोली डा0 राजीव शर्मा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक लोगों की हुई जांच
स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने सीमांत क्षेत्र मलारी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलारी में ‘अस्पताल जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत आयोजित मल्टी स्पेशिलिटी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभांरभ किया। जिसमें 200 से अधिक लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवा उपलब्ध कराई गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजीव शर्मा ने बताया कि मलारी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जनरल सर्जन, आर्थो सर्जन, स्त्री व बाल रोग विशेषज्ञ के साथ विभिन्न गैरसंचारी रोगों की स्क्रीनिंग एवं निशुल्क रक्त जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर 200 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करा कर लाभ उठाया। शिविर मे मल्हारी, कैलाशपुर, मेहर गांव, जेलम, कोसा, घनसाली, बांपा, नीति आदि गांवों के लोग पहुंचे।

You Might Also Like

राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा : रेखा आर्या

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात।

मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश।

रेखा आर्या ने जसपाल राणा के आवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।

TAGGED: जनपद चमोली, धन सिंह रावत स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड, स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड सरकार
Web Editor June 13, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद बढ़ा विवाद, ग्रामीणों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी, पांच घायल
Next Article महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया 6 हजार 219 लाभार्थियों के खातों में कुल 3 करोड़ 72 लाख 42 हजार की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा : रेखा आर्या
उत्तराखंड June 17, 2026
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
उत्तराखंड June 16, 2026
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात।
उत्तराखंड June 15, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश।
उत्तराखंड June 15, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा : रेखा आर्या
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात।
  • मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश।
  • रेखा आर्या ने जसपाल राणा के आवास पहुँचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,236)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (783)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (768)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (709)
  • बड़ी खबर: सीएम धामी ने भंडारीबाग़ में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या पर कही बड़ी बात,एक हफ्ते में हत्या का करे खुलासा (684)
June 2023
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
« May   Jul »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?