By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: राज्यपाल ने एनआईटी श्रीनगर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर कुल 98 लोगों को उपाधि प्रदान की
Share
Notification Show More
Latest News
ब्लॉक प्रमुखों की मांगों पर CM धामी का बड़ा ऐलान, पंचायत निधि से लेकर मानदेय वृद्धि तक चार अहम फैसले।
उत्तराखंड
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान- रेखा आर्या
उत्तराखंड
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।
उत्तराखंड
अब नए ध्वज और नई वर्दी में नजर आएगी उत्तराखण्ड पुलिस, CM धामी ने किया अनावरण।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी।
उत्तराखंड
Aa
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

ADVERTISEMENT

Swarnim Bharat Live > Blog > उत्तराखंड > राज्यपाल ने एनआईटी श्रीनगर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर कुल 98 लोगों को उपाधि प्रदान की
उत्तराखंडशिक्षा

राज्यपाल ने एनआईटी श्रीनगर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर कुल 98 लोगों को उपाधि प्रदान की

Web Editor
Last updated: 2023/11/05 at 7:48 AM
Web Editor  - Media
Share
3 Min Read
SHARE
2045 तक विकसित और सशक्त भारत निर्माण में तकनीक की मुख्य भूमिका रहेगी- गवर्नर

श्रीनगर। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने उत्तराखंड के श्रीनगर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए संस्थान के कुल 98 लोगों को डिग्री, उपाधि और मेडल प्रदान किये। राज्यपाल ने डिग्री पाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनको राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय और सकारात्मक भूमिका का निर्वाहन करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भारत को यदि 2045 तक श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत और समृद्ध भारत बनना है तो उसमें तकनीक मुख्य भूमिका में रहेगी तथा तकनीक के विकास और उसके उपयोग करने की क्षमता निर्माण में एनआईटी जैसे तकनीकी संस्थानो की मुख्य भूमिका होती है। कहा कि हमारे सामने विश्व गुरु भारत बनने की बड़ी चुनौती जरूर है, लेकिन मुझे विश्वास है कि हम भारतीय प्रौद्योगिकी और तकनीकी संस्थानों द्वारा तैयार की जा रही स्किल्ड और प्रोफेशनलों की जेनरेशन से यह दर्जा जरूर हासिल कर लेंगे।

कहा कि आज इन तकनीकी संस्थानों में प्रौद्योगिकी के साथ-साथ सामाजिक प्रबंधन, सांस्कृतिक समागम, ज्ञान और आध्यात्मिकता सभी दृष्टिकोण से कुशल पेशेवर तैयार किया जा रहे हैं। राज्यपाल ने जिन 98 लोगों को उपाधि प्रदान की उनमें 92 बीटेक, 12 पीएचडी और 4 एमटेक धारक लोग शामिल थे। इनमें से 6 लोगों को गोल्ड मेडल भी प्रदान किया गया।

आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर चंद्रशेखर ने पास आउट हुए लोगों से एक कर्तव्यनिष्ट, समर्पित, तार्किकता से परिपूर्ण और आविष्कारक एटीट्यूड वाले नागरिक बनने की प्रेरणा दी। निदेशक एवं अध्यक्ष शासकीय मण्डल एनआईटी श्रीनगर, प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने समारोह में अतिथियों और सभी जनमानस का स्वागत करते हुए संस्थान की उपलब्धियां, उसका इतिहास और भविष्य के लक्ष्य को सबसे साझा किया।

महामहिम राज्यपाल ने इस दौरान चंद्रबदनी, नंदा देवी, राजराजेश्वरी, शिव भक्ति, कंसमर्दनी और भागीरथी स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का भी अवलोकन किया तथा महिलाओं के इन प्रयासों की मुक्तकंठ प्रशंसा भी की।इससे पूर्व महामहिम राज्यपाल ने श्रीनगर स्थित धारीदेवी मंदिर में जाकर माथा टेका और पूजा अर्चना भी की।

इस दौरान राज्यपाल के साथ जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, उप जिलाधिकारी नूपुर वर्मा व अबरार अहमद सहित अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

You Might Also Like

ब्लॉक प्रमुखों की मांगों पर CM धामी का बड़ा ऐलान, पंचायत निधि से लेकर मानदेय वृद्धि तक चार अहम फैसले।

खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान- रेखा आर्या

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।

अब नए ध्वज और नई वर्दी में नजर आएगी उत्तराखण्ड पुलिस, CM धामी ने किया अनावरण।

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी।

TAGGED: आज के समाचार, उत्तराखंड समाचार, दीक्षांत समारोह, राज्यपाल, राज्यपाल गुरमीत सिंह उत्तराखंड
Web Editor November 5, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आज उत्तराखंड पहुंचेंगे राहुल गांधी, तीन दिन की होगी आध्यात्मिक यात्रा
Next Article आप पानी के बिना भी बर्तन धो सकते हैं, इस ट्रिक को आजमाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/7qufZ7Uns2k

ADVERTISEMENT

https://youtu.be/nAT_GIt1h28

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ब्लॉक प्रमुखों की मांगों पर CM धामी का बड़ा ऐलान, पंचायत निधि से लेकर मानदेय वृद्धि तक चार अहम फैसले।
उत्तराखंड November 1, 2026
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान- रेखा आर्या
उत्तराखंड November 1, 2026
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।
उत्तराखंड October 31, 2026
अब नए ध्वज और नई वर्दी में नजर आएगी उत्तराखण्ड पुलिस, CM धामी ने किया अनावरण।
उत्तराखंड October 31, 2026
//

देश व समाज के उत्थान के प्रति सदैव तत्पर सच का साथी आपका स्वर्णिम भारत लाइव

Recent Posts

  • ब्लॉक प्रमुखों की मांगों पर CM धामी का बड़ा ऐलान, पंचायत निधि से लेकर मानदेय वृद्धि तक चार अहम फैसले।
  • खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान- रेखा आर्या
  • श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।
  • अब नए ध्वज और नई वर्दी में नजर आएगी उत्तराखण्ड पुलिस, CM धामी ने किया अनावरण।
  • मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी, मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि होगी दोगुनी।

Most Viewed Posts

  • बड़ी खबर: सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख (1,338)
  • क्रिकेट के बाद सिनेमा निर्माण में उतरे धोनी, जारी किया एलजीएम का पोस्टर (862)
  • “अखिल भारतीय वन शहीदी दिवस”के अवसर पर किया गया शहीद वन कर्मियों की याद एवं सम्मान में श्रद्धांजली सभा कार्यक्रम (841)
  • उत्तराखंड में गजब मामला। दूल्हे वाले भूले शादी की तारीख, रात भर दुल्हन मंडप में करती रही इंतजार। मुकदमा दर्ज (785)
  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: कल घोषित होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ऐसे देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना रिजल्ट (762)
November 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Oct   Dec »
Swarnim Bharat LiveSwarnim Bharat Live
Follow US

© 2023 Swarnim Bharat Live. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?